अवैध फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश

अमृतसर,11 मई। फार्मा ओपियोड के विरुद्ध बड़ी खुफिया कार्यवाही करते हुए पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित फार्मा फैक्ट्री से चल रहे साइकॉट्रॉपिक पदार्थों के निर्माण और सप्लाई इकाइयों के अंतरराज्यीय गैर-कानूनी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।  यह जानकारी पंजाब के डीजीपी पंजाब गौरव यादव दी।  स्पेशल टास्क फोर्स, बॉर्डर रेंज, अमृतसर द्वारा गिरफ़्तार किए गए तरनतारन के गांव कोट मुहम्मद खान के सुखविन्दर सिंह उर्फ धामी और अमृतसर के गोविंद नगर के जसप्रीत सिंह उर्फ जस्स नामी दो नशा तस्करों के अगले-पिछले…

पंजाब भर में लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत

चंडीगढ़, 11 मई। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज और पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के कार्यकारी चेयरमैन माननीय जस्टिस श्री गुरमीत सिंह संधावालीया के नेतृत्व अधीन आज राज्य भर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई।   इस लोक अदालत में कुल 371 बेंच में लगभग 2.87 लाख केस सुनवाई के लिए पेश हुए। इस लोक अदालत में दीवानी केस, घरेलू झगड़े, जायदाद के झगड़े, चेक बाउंस केस, मजदूरी संबंधी मामले, क्रिमिनल कम्पाउंडेबले केस, अलग-अलग एफ.आई.आरज़ की कैंसलेशन/अनट्रेस्ड रिपोर्ट आदि से सम्बन्धित लम्बे समय से लटकते आ रहे मामलों पर सुनवाई…

पूर्व सांसदों ने श्री आनंदपुर साहिब का ध्यान नहीं रखा – शर्मा

मोहाली, 10 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती पर स्थानीय मंदिरों में माथा टेका। ब्राह्मण समाज और अन्य लोगों से मुलाकात के दौरान डॉ.सुभाष ने श्री आनंदपुर साहिब में विकास कार्य न होने पर कांग्रेस और शिअद को घेरते हुए कहा कि यहां के पूर्व सांसदों ने कभी विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया जिस कारण यह लोकसभा हलका निरंतर पिछड़ गया है। इसलिए इस बार वह जनता से अपील करते हैं कि एक बार श्री आनंदपुर साहिब की जनता पीएम मोदी को अवसर…

पंजाब में मौजूदा शासन में सभी स्तरों पर गुंडागर्दी – सिंगला

मोहाली, 10 मई। आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने आज रूपनगर में प्रचार किया और कई सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पंजाब में मौजूदा शासन में सभी स्तरों पर गुंडागर्दी हो रही है। चाहे वह भाजपा हो या आप,  कांग्रेस पार्टी इस तरह के हालात को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और हम इसको समाप्त करके ही रहेंगे। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि आप हमारे साथ खड़े रहें क्योंकि हम पंजाब राज्य में न्यायपूर्ण कानून व्यवस्था कायम…

सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा परिवार को पूरा समर्थन दिया – परनीत कौर

पटियाला, 9 मई। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार महारानी परनीत कौर ने कहा कि सनौर विधानसभा क्षेत्र ने हमेशा कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके परिवार को पूरा समर्थन दिया है। इलाके के लोगों के इस विश्वास को भविष्य में कभी टूटने नहीं दिया जाएगा। ये विचार वीरवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी महारानी परनीत कौर ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रकट किए। सनौर क्षेत्र में नए रोजगार और विकास के अवसर पैदा करने का वादा करते हुए, महारानी परनीत कौर ने इलाका निवासियों को याद दिलाया कि बॉर्डर…

उम्मीदवारों की सुरक्षा को यकीनी बनाना चुनाव विभाग की मुख्य ज़िम्मेदारी

चंडीगढ़, 9 मई। लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आज सभी डिप्टी कमिशनरों-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस कमिशनरों और सीनियर पुलिस कप्तानों (ऐसऐसपीज़) को उम्मीदवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये सभी के लिए एकसमान माहौल यकीनी बनाने के लिए कहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ज़ोर देकर कहा कि उम्मीदवारों की सुरक्षा को यकीनी बनाना ज़िला चुनाव विभाग की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है और भारत निर्वाचन आयोग इस मामले प्रति पूरी तरह…

इंटर स्टेट हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश

जालंधर, 9 मई। काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) जालंधर ने खुफिया सूचना पर एक्शन लेते हुए एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्तौल जिनमें पांच .32 बोर की पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल समेत सात कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मट्टू निवासी रईआ और राहुल मसीह निवासी गांव चविंडा देवी, अमृतसर के रूप में हुई…

पंजाब में में दूसरे दिन 20 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन

चंडीगढ़ 8 मई। लोक सभा मतदान- 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने के दूसरे दिन पंजाब में 13 लोक सभा सीटों के लिए 20 उम्मीदवारों द्वारा 22 नामांकन-पत्र दाखि़ल किये गए हैं।  पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोक सभा हलका गुरदासपुर, जालंधर, आनन्दपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब से एक-एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल किया गया है। संगरूर से पाँच उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किए गए हैं, जबकि अमृतसर और पटियाला से तीन-तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल किए गए हैं। पटियाला से तीनों में से दो…

पंजाब में 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल

चंडीगढ़ 7 मई। लोक सभा मतदान 2024 के लिए नामांकन-पत्र भरने के पहले दिन पंजाब में 13 लोक सभा सीटों के लिए 13 उम्मीदवारों द्वारा 15 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए हैं।  पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा लोक सभा सीट के लिए 7 मई को किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन-पत्र दाखि़ल नहीं किया गया है। गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, होशियारपुर, आनन्दपुर साहिब, फरीदकोट और संगरूर से एक-एक नामांकन-पत्र भरा गया है। सबसे अधिक पाँच नामांकन-पत्र फ़िरोज़पुर से भरे गए हैं।…

पंजाब में नामांकन-पत्रों की शुरुआत 7 मई से

चंडीगढ़, 6 मई। पंजाब में लोक सभा मतदान 2024 के लिए नामांकन-पत्रों की शुरुआत 7 मई से हो रही है। इन मतदान को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब की 13 सीटों के लिए जनरल और पुलिस ऑब्ज़रवरों की नियुक्ति कर दी है। यह सभी अधिकारी 14 मई से अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे।  इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि अलग-अलग राज्यों के 13 आई. ए. एस. अधिकारियों को जनरल ऑब्जर्वर लगाया गया…