पंजाब ने गडकरी के सामने हाईवे से जुड़े मुद्दे उठाए

नई दिल्ली, 27 जुलाई। संगरूर से लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसदीय क्षेत्र से संबंधित राष्ट्रीय हाईवे परियोजनाओं के तीन महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दे केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने उठाए। मीत हेयर द्वारा व्यक्तिगत तौर पर मामले उठाने पर केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा सदस्य की मांग पर गौर करने का आश्वासन दिया। मीत हेयर ने बरनाला-मोगा राष्ट्रीय मार्ग 703 पर चीमा-जोधपुर में फ्लाईओवर बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ दो गांव चीमा और जोधपुर, पड़ते हैं, जिससे इन गांवों की…

मुख्यमंत्री ने मालवा नहर के काम का लिया जायजा

श्री मुक्तसर साहिब, 27 जुलाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को कहा कि प्रदेश एक नए इतिहास की कगार पर है क्योंकि प्रदेश के इतिहास में पहली बार दक्षिणी पंजाब की सिंचाई जरूरतों की पूर्ति के लिए नई नहर ‘मालवा कैनाल’ खोदी जा रही है। मालवा नहर के चल रहे काम का मुआयना करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिकॉर्ड है कि पिछली किसी भी सरकार ने प्रदेश की इस जरूरत की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पिछली…

इस बार “हरियाणा के लाल केजरीवाल” की अगुवाई में पूरा हिंदुस्तान करना है साफ – मान

बरवाला/डबवाली, 26 जुलाई। आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जोर शोर से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान में हरियाणा में बरवाला और डबवाली से बदलाव जनसभा की। उल्लेखनीय है कि पार्टी अगले 15 दिन हरियाणा में 45 रैलियां करेगी। बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि आपका घर से चला हुआ एक-एक कदम हमारे सिर माथे पर है। उन्होंने कहा आपका इतनी भारी संख्या में बाहर निकलना इस बात का संकेत है कि…

स्वास्थ्य मंत्री ने की कारगिल युद्ध के योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित

चंडीगढ़, 26 जुलाई। पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर युद्ध स्मारक पर कारगिल युद्ध के महान योद्धाओं को श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि कारगिल युद्ध (ऑपरेशन विजय) मई से जुलाई 1999 तक जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में हुआ था। भारत की सशस्त्र सेनाओं के बहादुर जवानों ने अपनी जानें कुर्बान कर इस युद्ध को जीता और देश की सीमाओं से दुश्मन सैनिकों को बाहर निकालकर देश की…

डायरिया से जंग – सैंपल फेल होने पर जिम्मेदार अफसर पर होगा एक्शन

Saini Felicitation Ceremony

चंडीगढ़, 26 जुलाई। पंजाब के कुछ कस्बों में डायरिया के फैलाव को रोकने और तुरंत आवश्यक कदम उठाने के संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए गए निर्देशों के चलते मुख्य सचिव श्री अनुराग वर्मा ने आज राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक की और पूरी स्थिति की समीक्षा की। अनुराग वर्मा ने स्पष्ट किया कि हर राज्यवासी की स्वास्थ्य जिम्मेदारी सरकार की है और इस मामले में कोई भी ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी नया सैंपल फेल होने…

नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेगी पंजाब सरकार – मान

जालंधर, 25 जुलाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 जुलाई को नई दिल्ली में बुलाई गई नीति आयोग की बैठक का राज्य सरकार द्वारा बहिष्कार किया जाएगा। यहां पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला केंद्रीय बजट में पंजाब के देश के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद पंजाब को फंड न देने के कारण लिया गया है। उन्होंने केंद्रीय बजट को ‘कुर्सी बचाओ बजट’ करार देते हुए केंद्र सरकार पर गैर-भाजपा शासित राज्यों के खिलाफ राजनीतिक…

महिलाओं के लिए वरदान बनी हेल्पलाइन नंबर 181

Saharanpur UPJA Plantation

चंडीगढ़, 25 जुलाई। पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना चलाई जा रही है। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एंव बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने यह बात कही। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना एक…

गैर- कानूनी प्रवास रोकने को केरल मॉडल अपनाएगा पंजाब

चंडीगढ़, 25 जुलाई। पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों के बारे में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ऐलान किया कि राज्य गैर- कानूनी प्रवास को रोकने के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए केरल माडल अपनाएगा। उन्होंने यह घोषणा अपने केरल दौरे दौरान की, जहां मंत्री द्वारा नोरका ( नान- रैज़ीटेंट केरलाईट्स अफेयर्स) विभाग की सफल पहलकदमियों का अध्ययन किया गया। धालीवाल ने ग़ैर- कानूनी प्रवास को रोकने और मज़दूरों के सुरक्षित एंव कानूनी प्रवास को यकीनी बनाने के लिए केरल माडल की प्रशंसा की। उन्होंने…

हमारे किसान बेइंसाफी के नहीं सम्मान के हकदार – संधवां

चंडीगढ़, 24 जुलाई। शंभू बार्डर पर किसानों को रोकने के लिए हरियाणा के पुलिस अधिकारियों द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए उनको बहादुरी के पुरुस्कारों की सिफारिश पर सख्त ऐतराज़ जताते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर  कुलतार सिंह संधवां ने प्रधानमंत्री को किसानों को शंभू बार्डर पर आगे बढ़ने से रोकने में शामिल पुलिस अधिकारियों के लिए बहादुरी के पुरुस्कारों की सिफारिश संबंधी फैसले पर पुर्नविचार करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी को लिखे अपने पत्र में संधवां ने कहा कि किसानों की मांगों का समर्थन करते, मैं हरियाणा…

पिछड़ीं श्रेणियों के व्यक्ति अपनी मुश्किलों के हल के लिए बैकफिंको से संपर्क करें – चेयरमैन

चंडीगढ़, 23 जुलाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए तेज़ी से काम कर रही है। इसी उदेश्य की पूर्ति के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने समय- समय पर दिए निर्देशों में पंजाब पिछड़ी श्रेणियों भूमि विकास और वित्त निगम ( बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी द्वारा पिछड़ीं श्रेणियों से संबंधित व्यक्तियों की मुश्किलें सुनी जाएंगी और उनके उचित हल के लिए तेज़ी से प्रयास किए जाएंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते बैकफिंको के चेयरमैन…