Politics News : योगी को हटाया तो दशकों तक यूपी में नहीं आ पायेगी भाजपा

cm yogi in saharanpur

दिल्ली : यूपी में भाजपा में लोकसभा चुनावों में मिली हार की समीक्षा पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के तथाकथित चाणक्य हार का ठीकरा योगी आदित्यनाथ के ऊपर फोड़ने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन प्रदेश में बाबा की ताकत और लोकप्रियता के चलते चाणक्य के सभी मोहरे पीटते नजर आ रहे हैं। बाबा के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली जानती है कि अगर बाबा को हटाया तो प्रदेश में भाजपा के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के जमाने को याद किया जाए तो जिस प्रकार कल्याण…

UP Political News : 2027 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम का जाट किसके करेगा ठाठ ?

Loksabha Election 2024

नई दिल्ली : यूपी में सभी राजनीतिक दलों की निगाहें 2027 के चुनावों पर लग गईं हैं। इसका सेमीफाइनल 10 विधानसभा की सीटों के उपचुनाव को माना जा रहा है। यूपी में लोकसभा चुनाव में 29 सीटें घटने का दर्द भाजपा को साल रहा है, तो इंडिया गठबंधन उपचुनावों में भी अपनी बढ़त बनाए रखना चाहता है। 2027 का चुनाव अखिलेश के लिए भी करो या मरो का चुनाव है। यदि सपा हारी तो अगला मौका 2032 में आएगा, तब तक सत्ता से बाहर रहे 15 साल बीत जाएंगे। 15…

Budget 2024-25 : बजट 2024 में नई कर व्यवस्था में किए गए बदलाव, 5 लाख तक की आय वालों को टैक्स में छूट 

Budget 2024-25

बजट 2024-25 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 2024 का अंतरिम बजट पेशकर दिया है। अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने वर्षों से लंबित चल रहे डिमांड नोटिस को वापस लेने का फैसला लिया था। हालांकि वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश कर दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार का 11वां बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण के दौरान टैक्सेशन से जुड़ा कोई बड़ा…

UP Politics : सीएम की बैठक छोड़ केशव प्रसाद मौर्या से मिले राजभर, OBC नेताओं की मुलाकात से हुई सियासी हलचल

UP Politics

लखनऊ : लोकसभा चुनाव में आये परिणामो के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मण्डलवार जनप्रतिनिधियों के साथ चुनाव की समीक्षा कर रहे हैं। जिसके चलते सोमवार को सीएम योगी ने आजमगढ़ मंडल कि बैठक बुलाई थी। ख़ास बात ये है कि इस बैठक में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर नहीं पहुंचे। सीएम योगी की बैठक छोड़ ओमप्रकाश राजभर ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाक़ात की है। दो OBC दिग्गज नेताओं की मुलाक़ात की खबर से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। ये भी पढ़िए …  चुनाव के बाद बीजेपी…

UP Politics : चुनाव के बाद बीजेपी में घमासान, यूपी में हार का जिम्मेदार कौन ?

UP Politics

लखनऊ : जिस भारतीय जनता पार्टी को नैतिकता और सिद्धांतवाद की पार्टी माना जाता था और कहा जाता था कि भाजपा का पन्ना प्रमुख से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का एक जबरदस्त नेटवर्क रहता है और उसी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतती रही है। लेकिन अगर हाल ही में हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में इस तरह का तालमेल दिखाई नहीं दिया। जाहिर है कि भाजपा का समन्वय संघ और अन्य सहयोगी संगठनों के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता भी इस चुनाव से दूरी बनाए हुए दिखे।  दूसरा…

SC On Name Plate : सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा फूड स्टॉल आदेश पर रोक लगाई, “पुलिस जबरदस्ती नहीं कर सकती” 

SC On Name Plate

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस विवादास्पद आदेश पर शुक्रवार तक के लिए रोक लगा दी है। जिसमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालयों को मालिकों और कर्मचारियों के नाम प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया था। “यह सुनिश्चित करने के लिए जिससे कोई भ्रम न हो” पुलिस प्रशासन के इस आदेश की विपक्ष द्वारा खुलकर आलोचना की गई थी। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया था कि यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि कोई भी कांवड़िया यानि शिव भक्त मुस्लिम स्वामित्व…

Kisan Adolan : सहारनपुर में बीकेयू पंचायत, किसान आंदोलन को धार देने की कोशिश करते दिखे राकेश टिकैत

Kisan Adolan

राकेश टिकैत : 22 जुलाई, 2024 को भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सहारनपुर में एक किसान महापंचायत को संबोधित किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आज सहारनपुर में किसान पंचायत में पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन शामली-अंबाला हाईवे पर धरनारत किसानों के आंदोलन को धार देने के लिए शनिवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आज सहारनपुर पहुंचे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने…

कांवड़ यात्रा 2024 : सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीआईजी ने दिए अहम निर्देश

कांवड़ यात्रा 2024

सहारनपुर : कांवड़ यात्रा 2024 के सकुशल आयोजन को लेकर सहारनपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि होटल और ढाबों पर खाद्य पदार्थों की सूची और उनके स्वामियों के नाम लिखे जाएं। ताकि कांवड़ियों को पता चल सके कि किस समुदाय का ढाबा है। डीआईजी के निर्देश: 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। होटल और ढाबा संचालक खाद्य पदार्थों की सूची और स्वामियों का…

Saharanpur News : दुष्कर्म के मामले में पूर्व एमएलसी महमूद अली और हाजी इकबाल के बेटों को अदालत ने फिर तलब किया

Mining Mafia Haji Iqbals Property Worth Rs 500 Crore Will be Confiscated

सहारनपुर : दुष्कर्म के एक मामले में सहारनपुर की एक अदालत ने शुक्रवार को पूर्व एमएलसी महमूद अली और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटों को फिर से तलब किया है। पूर्व एमएलसी महमूद अली चित्रकूट जेल में बंद हैं, इसलिए वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होंगे। वहीं, पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटे अफजाल, अलीशान और जावेद को सहारनपुर जिला कारागार से अदालत में लाया जाएगा। अदालत ने 18 जुलाई को सुनवाई की अगली तारीख तय की थी। मामला: 2022 में, यमुनानगर की एक महिला ने…

Saharanpur News : धरती कंक्रीट के जंगल से नहीं पौधों से बचेगी, ‘‘एक वृक्ष माँ के नाम’’ वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया लाइव संवाद

Saharanpur News

सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जुलाई से 30 सितम्बर तक चलने वाले ‘‘एक वृक्ष माँ के नाम’’ वृक्षारोपण अभियान के संदर्भ में निगमों के महापौर, जिलापंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधानों से सीधे संवाद किया । कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री गाजियाबाद महापौर से वार्ता की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जनमंच में लाइव प्रसारण किया गया। लाइव प्रसारण कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त संजय चौहान के अलावा नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय सहित निगम के सभी अधिकारी तथा पार्षद मुकेश गक्खड़, मयंक…