सहारनपुर : मौलाना अरशद मदनी की अगुवाई वाली जमीयत उलमा-ए-हिंद ने एक बड़ा और साहसिक फैसला लिया है। जिसमें संगठन ने नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान जैसे नेताओं से खुद को अलग करने का ऐलान किया है। यह फैसला शुक्रवार 21 मार्च 2025 को जारी एक बयान के जरिए लिया गया, जिसमें मौलाना मदनी ने इन नेताओं पर मुसलमानों के खिलाफ हो रहे अत्याचार और अन्याय पर चुप रहने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ये नेता खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं, लेकिन सत्ता की खातिर वे…
Category: राजनीति
UP BJP State President : दलित चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुन सकती है भाजपा, विपक्ष के पीडीए फॉर्मूले को मात देने की तैयारी
लखनऊ : जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में पिछड़े समाज को प्रतिनिधित्व देने के बाद भाजपा अब प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दलित चेहरे पर दांव लगा सकती है। इस पर स्वयंसेवी पृष्ठभूमि वाले चेहरे पर विचार किया जा रहा है। जिला अध्यक्षों के चयन में विपक्ष के पीडीए फॉर्मूले के पी यानी पिछड़ों को पूरा प्रतिनिधित्व देने के बाद भाजपा अब डी यानी दलित का जवाब देने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष के चयन में दलित चेहरे पर दांव लगा सकता है। ऐसे कई नामों पर…
Rahul Gandhi News : राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई टली, अगली तारीख 3 अप्रैल दी गई
सुल्तानपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में गुरुवार को होने वाली मानहानि मामले की सुनवाई टल गई है। अगली तारीख 3 अप्रैल दी गई है। कांग्रेस नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर की एमपीएमएलए स्पेशल कोर्ट में वादचल रहा है। दीवानी न्यायालय में होली मिलन कार्यक्रम के आयोजन के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिसके कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख 3 अप्रैल 2025 तय की है। इस दिन राहुल गांधी के अधिवक्ता…
CM Yogi : सीएम योगी बोले- विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह है, आज का भारत ऐसे गद्दारों को स्वीकार नहीं करता
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करने वाले देशद्रोही हैं। आज का भारत ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बहराइच में विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन करने वालों को देशद्रोही करार दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा की प्रशंसा कर रहा है, तब हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए कि वह भारत के महापुरुषों के प्रति आदर और श्रद्धा रखे। ऐसे में किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं किया जाना चाहिए।…
Amit Shah News : अंबेडकर पर विवादित टिप्पणी मामले में अमित शाह के खिलाफ परिवाद में गवाही, अगली सुनवाई 29 मार्च को
सुल्तानपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ चल रहे मामले में आज एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी थी। जिसमें दूसरे गवाह की गवाही दर्ज होनी थी। गवाह ने आज विशेष कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। दरअसल मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए कथित बयान से जुड़ा है। इस बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के धम्मौर थाना निवासी राम खेलावन ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया…
Imran MAsood : इमरान मसूद के बोटी-बोटी ब्यान को लेकर हाईकोर्ट में हो रही सुनवाई, एमपी-एमएलए कोर्ट में शुरू हुआ ट्रायल
सहारनपुर : इलाहाबाद हाईकोर्ट सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। सांसद इमरान मसूद ने हाईकोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दाखिल की है। मामला पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए भड़काऊ भाषण से जुड़ा है। न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की एकल पीठ मामले की सुनवाई करेगी। अगर कोर्ट इमरान मसूद पर कोई फैसला सुनाता है तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इमरान मसूद के खिलाफ 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी पर विवादित बयान देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। आपको…
MP Imran Masood : लोकसभा में बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, मां शाकम्भरी देवी हो सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम
सहारनपुर : सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा सत्र के दौरान जिले के कई मुद्दे उठाए। उन्होंने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने कहा- सहारनपुर ऐतिहासिक जिला है। वहां मां शाकंभरी देवी का मंदिर है। जहां कई राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। स्टेशन का नाम मां शाकंभरी देवी के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा- देवबंद स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी के नाम पर रखा जाना चाहिए। वंदे भारत ट्रेन अलीगढ़ होकर चलाई जानी चाहिए। जिसका फायदा अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों…
Mayawati PC : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान,बोली- रिश्तों से ऊपर पार्टी है, जो ईमानदारी काम करेगा उसे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि मेरे लिए भाई, बहन और रिश्तेदार ही बहुजन समाज का हिस्सा हैं। इसके अलावा और कुछ नहीं है। इसके अलावा जो भी बहुजन समाज से पार्टी के हित में पूरी ईमानदारी और लगन से काम करेगा, उसे आगे बढ़ने का मौका जरूर दिया जाएगा। इस मामले में मेरे रिश्तेदार आदि भी आड़े नहीं आएंगे। मायावती ने कहा कि पिछले कुछ सालों से सत्ता और विपक्ष में बैठी सभी जातिवादी, सांप्रदायिक और पूंजीवादी…
CM Yogi Visit Saharanpur : युवा उधमी ऋण वितरण समारोह में बोले सीएम योगी, “उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया दिया। हमारी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट”
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने मां शाकम्भरी देवी विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवनों का निरीक्षण किया और जनमंच सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उधमी अभियान कार्यक्रम में शिरकत की। जहां सीएम योगी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत 582 युवा उद्यमियों और 310 स्वयं सहायता समूहों को ऋण के चेक वितरण किये। सीएम योगी ने 49 करोड़ का ऋण वितरित किया और देश में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां और उद्देश्य गिनाये। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सपा…
CM Yogi : सीएम योगी ने भाजपा के नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों को दी बधाई, दिया ये संदेश
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त महानगर और जिला अध्यक्षों को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई दी है। इस सूची में जातिगत समीकरणों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। भाजपा ने रविवार को प्रदेश के 72 संगठनात्मक जिलों के नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों को हार्दिक बधाई! मुझे पूर्ण…
