कुरुक्षेत्र, 10 मार्च। आम आदमी पार्टी ने रविवार को कुरुक्षेत्र से चुनावी कैंपेन का आगाज कर दिया।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने “बदलेंगे कुरुक्षेत्र, बदलेंगे हरियाणा, इबके इंडिया को जिताना” नारे के साथ चुनावी कैंपेन का आगाज किया।उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बलबीर सिंह…
Category: हरियाणा
इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप खरखौदा में बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
चंडीगढ़, 10 मार्च। सोनीपत जिले के औद्योगिक मॉडल टाउनशिप खरखौदा में 57 एमएलडी क्षमता का जल उपचार संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) लगाया जाएगा। इसके लिए आज यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में इस प्रोजेक्ट के डिजाइन, निर्माण और प्रबंधन इत्यादि के लिए लगभग 118 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) और हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में कुल 774 करोड़ रुपये से अधिक के…
महिलाओं का सम्मान ही देश व समाज का सम्मान : कुमारी सैलजा
सफीदों, 10 मार्च। कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान ही देश व समाज का असली सम्मान है। जिस समाज में महिलाओं का सम्मान होता है, वह समाज आगे बढ़ता है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। कुमारी सैलजा महिला दिवस पर आयोजित आभार समर्पण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होंने यहां लगभग 200 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नाम रौशन करने के लिए सम्मानित…
एटीएम फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
चंडीगढ़ 9 मार्च। हरियाणा पुलिस में एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हुए लोगों के बैंक खाते से ऑनलाइन राशि निकालने तथा शॉपिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिरसा जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के कुशल मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र तथा एएसआई रंजीत सिंह ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल की और तीनों आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इनमें से एक आरोपी डाकखाने में ठेके पर काम करता था जो अपने साथी आरोपियों को लोगों के…
रोहतक हत्याकांड – पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने के निर्देश
चंडीगढ़, 8 मार्च। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रोहतक के सांपला में हमलावरों द्वारा गोली मारकर व्यक्ति की हत्या के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए मृतक के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए रोहतक के एसपी को दिए, साथ ही उन्होंने एसपी से मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। विज आज अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। रोहतक से परिवार के साथ आए फरियादी ने गृह मंत्री अनिल विज को…
पंचकूला वासियों को मिलेगी मेट्रो की सौगात – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 7 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचकूलावासियों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलेगी। ट्राईसिटी यानि पंचकूला, चंडीगढ़ व मोहाली के लिए मेट्रो का प्रोजेक्ट बन रहा है। पंचकूला की प्रगति निरंतर हो रही है और चंडीगढ़ में बने एयरपोर्ट का लाभ भी पंचकूला को मिल रहा है। मुख्यमंत्री आज जिला पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान प्रदेशवासियों को लगभग 4223 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं समर्पित करने के उपरांत प्रदेश की जनता को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। इस अवसर…
दूर दराज इलाकों में जाएगी मोबाइल एटीएम वैन, मोरनी से शुरुआत
चंडीगढ़, 7 मार्च। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता पंजाब नेशनल बैंक की मोबाइल एटीएम वैन का फ्लैग ऑफ वीरवार सुबह बैंक स्क्वेयर स्तिथ पंजाब नेशनल बैंक के जोनल ऑफिस सेक्टर 17 चंडीगढ़ से किया। डॉ. राजेश प्रसाद, जोनल मैनेजर ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इच्छा जाहिर की थी कि जिन दूर दराज के क्षेत्रों व गांव में कोई बैंक या एटीएम नहीं है वहां के निवासियों के लिए एटीएम सुविधा उनके स्थान पर ही उपलब्ध करवाई जानी चाहिए, इसी सुझाव पर पहल करते हुए मोबाइल एटीएम…
तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए सरकार का पोर्टल शुरू
चंडीगढ़, 6 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन, श्री हरमिंद्र साहिब गुरुद्वारा, श्री पटना साहिब गुरुद्वारा, काशी-विश्वनाथ के दर्शन करवाने के लिए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत एक पोर्टल की शुरूआत की है। इस पोर्टल पर पंजीकृत श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से नि:शुल्क यात्रा करवाई जाएगी। पोर्टल पर अब तक करीब 700 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को करनाल में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रभु श्रीराम लला के दर्शन के लिए करनाल से अयोध्या…
महिलाओं की सुरक्षा-सशक्तिकरण मोदी की गारंटी है- प्रधानमंत्री
चंडीगढ़, 6 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देशभर में 3 करोड़ महिलाओं-बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गांव-गांव में जब लखपति दीदी बनेगी तो गांव की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा-सशक्तिकरण मोदी की गारंटी है। आज जिला करनाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभर में 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में सफल हो चुके हैं। इतना ही नहीं,…
हिसार लोकसभा को डमी नहीं, कर्मयोगी सांसद चाहिए – दिग्विजय चौटाला
चंडीगढ़, 6 मार्च। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि हिसार लोकसभा जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कर्मभूमि हैं इसलिए यहां की जनता से हमारा राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक नाता हैं और इस रिश्ते को सदैव मजबूती से निभाते रहेंगे। वे बुधवार को बरवाला हलके के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 13 मार्च को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के जन्मदिन पर होने वाली हिसार लोकसभा की…
