चंडीगढ़, 14 मार्च। हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर गरीब परिवारों तक लाभ पहुंचाने का काम किया है। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी, ऐसा देश की जनता फैसला ले चुकी है। हरियाणा की जनता भी लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर कमल खिलाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह आज प्रधानमंत्री से दिल्ली में मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…
Category: हरियाणा
हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी इनेलो
चंडीगढ़, 14 मार्च। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पिछले 3 दिनों में हरियाणा में राजनीतिक उथल-पुथल और राजनीतिक ड्रामा हुआ। इस दौरान असंवैधानिक काम भी हुआ है जब विश्वास मत हासिल करने के दौरान सदन में 91 सदस्य उपस्थित हुए। जबकि नियमों के अनुसार सदन में सदस्यों की संख्या 90 से अधिक नहीं हो सकती। इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया है। जेजेपी ने गठबंधन टूटने के बाद भी व्हिप जारी करके पार्टी सदस्यों को गैर हाजरी के निर्देश…
गुप्ता व सुरजेवाला ने किया कैथल जिले का दौरा
कैथल, 14 मार्च। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ . सुशील गुप्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी रणदीप सुरजेवाला ने वीरवार को कैथल, चीका और पूंडरी की अनाज मंडियों का दौरा किया और आढ़तियों से मिलकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस मौके पर गुप्ता ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का व्यापारी वर्ग समेत हर वर्ग पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है और सत्ता परिवर्तन के…
विधानसभा में साबित हुआ, बीजेपी ही जेजेपी है – हुड्डा
चंडीगढ़, 13 मार्च। मालूम था सबको, एक दिन बेवफा यार बदलेंगे, नाटक वहीं रहेगा, सिर्फ किरदार बदलेंगे। और तुम सीएम बदलते रहना, हम पूरी सरकार बदलेंगे। इस शेर के साथ आज विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी पर टिप्पणी की।हुड्डा नए मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए विश्वास मत प्रस्ताव पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है, इसलिए उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। बीजेपी को हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू…
मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने सदन में हासिल किया विश्वास मत
चंडीगढ़, 13 मार्च। हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने आज हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत हासिल किया है। सदन में विश्वास प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों द्वारा चर्चा करने के बाद ध्वनि मत से वर्तमान सरकार के पक्ष में विश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। नायब सिंह ने कहा कि पहले भी सरकार विश्वास में थी, आज भी विश्वास में है और हरियाणा की जनता का विश्वास भी आज सरकार के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री…
हरियाणा में लगे राष्ट्रपति शासन, जल्द हों चुनाव- हुड्डा
चंडीगढ़, 12 मार्च। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी-जेजेपी ने गठबंधन तोड़कर और मुख्यमंत्री बदलकर चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है। इस फैसले से स्पष्ट है कि प्रदेश में विफल गठबंधन की सरकार चल रही थी, जिससे जनता का मोह पूरी तरह भंग हो चुका था। इसलिए अब सरकार को ठीक चुनाव से पहले मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री बदलने पड़े। ऐसा करके बीजेपी साढ़े 9 साल की विफलताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। जबकि अब बीजेपी को प्रदेश…
अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार सर्वे आरंभ
चंडीगढ़, 11 मार्च। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने सोमवार को हिसार के अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया। हाल ही में अग्रोहा पुरातात्विक स्थल को विकसित के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के बीच समझौता हुआ था, जिसके उपरांत आज से सर्वेक्षण कार्य आरंभ कर दिया गया है। सर्वेक्षण पूर्ण होने बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी। अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर आखिरी बार वर्ष 1978 से 1981 के…
पीएम ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के हरियाणा खंड को किया राष्ट्र को समर्पित
चंडीगढ़, 11 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरुग्राम में 8 लेन द्वारका एक्सप्रेस-वे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भीड़-भाड़ को कम करने के लिए 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एक्सप्रेस-वे भारत के पहले एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेस-वे का अहम भाग है। इससे मौजूदा नेशनल हाईवे-48 पर भी ट्रैफिक में कमी आएगी और दिल्ली व गुरुग्राम के बीच यातायात सुगम होगा। प्रधानमंत्री ने आज जिला गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय समारोह में गुरुग्राम के साथ-साथ देश के विभिन्न…
हरियाणा में ध्वस्त हो चुकी है कानून व्यवस्था – कुमारी सैलजा
चंडीगढ़, 11 मार्च। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड की प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने हरियाणा में हो रही आपराधिक वारदातों के लिए सरकार को घेरते हुए कहा है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। खुलेआम अपराध हो रहे हैं। मुरथल के ढाबे पर एक शराब कारोबारी की खुलेआम हत्या, हरियाणा सरकार और कानून व्यवस्था दोनों पर तमाचा है। पिछले 15 दिनों में चौथी ऐसी वारदात से साफ है कि भाजपा राज में प्रदेश में बदमाशों और अपराधियों…
देश और प्रदेश की राजनीति में बदलाव की जरूरत – सुरजेवाला
पूंडरी, 10 मार्च। राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि आज देश और हरियाणा दोनों में बदलाव की आवश्यकता है। केंद्र में 10 साल पहले आप लोगों ने भाजपा की जो सरकार की बनाई थी, क्या वो अपने किए गए वादों पर खरा उतर पाई, इस पर चिंतन करने की जरूरत है। सुरजेवाला रविवार को पूंडरी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी सतबीर भाणा द्वारा आयोजित बदलाव रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सुरजेवाला का पूंडरी पहुंचने पर जोरदार…
