कैथल, 19 मार्च। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कैथल विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा कैथल पट्टी खोट से शुरू की। इसके बाद वे गांव मानस में लोगों से मिले। वहां से बाबा लदाना में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद बुढ़ा खेड़ा गांव में पहुंचे। यहां से गांव संगतपुरा, नंदसिंह वाला, सांघन, मालखेड़ी और पाडला पहुंचकर लोगों को संबोधित किया…
Category: हरियाणा
मतदान के दौरान दिव्यांगों के लिए होगी विशेष व्यवस्था
चंडीगढ़, 18 मार्च। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व लोकसभा चुनाव-2024 को मनाने के लिए चुनाव आयोग ने दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। राज्य में लगभग 1.48 लाख दिव्यांग मतदाता हैं। अग्रवाल आज सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, स्कूल शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, रेड क्रॉस, लोक निर्माण इत्यादि विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पोलिंग स्टेशनों पर…
रोबोट से कराएं सीवर लाइन व हौद की सफाई – कुमारी सैलजा
चंडीगढ़, 17 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार को एसटीपी, सीवर लाइन आदि की सफाई के लिए रोबोट व मशीनरी का प्रयोग अनिवार्य करना चाहिए, ताकि गैस चढ़ने से मेहनतकश कर्मियों की जान को बचाया जा सके। साथ ही इनमें कर्मियों के उतरने पर तुरंत प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। गरीब परिवारों के युवा सीवर लाइन या हौद में उतरने से लगातार अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन भाजपा की…
एएमआर वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती – राज्यपाल
चंडीगढ़, 18 मार्च। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रमुख दवा कंपनियों से आहवान करते हुए कहा कि उन्हें ‘‘एंटीमैक्रोबियल रेजिस्टेंस’’ (एएमआर) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए विशेष रूप से एंटीबायोटिक दवाओं के नए वर्गों और वैक्सीन विकास के वैकल्पिक तरीकों से नई दवाओं की खोज करनी होगी क्योंकि रोगाणुरोधी प्रतिरोध/एएमआर वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती है तथा वर्तमान एंटीबायोटिक्स अब बेअसर हो रही हैं।राज्यपाल नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘‘एंटीमैक्रोबियल रेजिस्टेंस, नोवल ड्रग डिस्कवरी एंड वैक्सीन डेवलपमेंट: चैलेंजेज एंड ओपरचूनिटिस’’ (‘‘रोगाणुरोधी प्रतिरोध,…
चुनाव का बिगुल बज गया, अब केंद्र व हरियाणा में सरकार बदलने का समय – हुड्डा
महम, 17 मार्च। महम की नयी अनाज मंडी में आयोजित जन-आक्रोश रैली को संबोधित करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वहां उमड़े जनसैलाब को देखकर अपने अंदाज में कहा कि महम हलके से कांग्रेस को 1 लाख वोटों से जीत के बाद थारी सरकार हम बनवा देंगे। 1 लाख वोटों की जीत तभी होगी जब हर बूथ पर हर वोट पड़े और वोट प्रतिशत 90 फीसदी हो। उन्होंने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है, अब हरियाणा में भी सरकार बदलने…
शहीदी दिवस कार्यक्रम में गांव हरनौला पहुंचे डॉ. सुशील गुप्ता
रादौर (यमुनानगर), 17 मार्च। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता रविवार को रादौर के गांव हरनौला में शहीदी दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। अंबेडकर युवा मंच, हरियाणा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बहुजन समाज के नेता और रादौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहित ईशु अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।गुप्ता ने कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों…
महिला पुलिसकर्मियों के लिए वरदान साबित हो रहा क्रेच
चंडीगढ़ 16 मार्च। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर द्वारा करनाल में बच्चों की देखभाल के लिए शुरू किए गए क्रेच (बच्चों की देखभाल का केंद्र ) से महिला पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल है। हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई इस ऐतिहासिक पहल के तहत प्रदेश भर में 34 ऐसे क्रश खोले जाने की योजना है ताकि कामकाजी महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों को अच्छी देखभाल मिल सके और वे चिंतामुक्त होकर ड्यूटी पर जा सके। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों का…
लोकतंत्र की आत्मा को चोट पहुंचा रही है इलेक्टोरल बॉन्ड व्यवस्था – सैलजा
चंडीगढ़, 16 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि इलेक्टोरल बॉन्ड एक ऐसी व्यवस्था बन गया है जो हमारे लोकतंत्र की नींव को चुनौती दे रहा है। जिस बॉन्ड को एक स्वच्छ और पारदर्शी चंदा प्रणाली के रूप में पेश किया गया था, वह अब एक ऐसा अंधकारमय गलियारा बन गया है जहां भ्रष्टाचार और अन्याय अपने चरम पर हैं। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि 1,300 से अधिक कंपनियों और व्यक्तियों ने इलेक्टोरल…
सीएम नायब सिंह ने किया संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का शिलान्यास
चंडीगढ 15 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में उमरी रोड़ (कुरूक्षेत्र) में 5.39 एकड भूमि पर बनने वाले संत शिरोमणि गुरू रविदास स्मारक का शिल्यान्यास किया। इस स्मारक का निर्माण कार्य लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से संपन्न किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक के भूमि पूजन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अगस्त 2023 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश में गुरु रविदास जी के विशाल भव्य मंदिर…
वॉलीबॉल प्लेयर अविनाश ने की राज्यपाल से मुलाकात
चंडीगढ़, 15 मार्च। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में पंजाब विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल टीम के प्रतिभावान खिलाड़ी अविनाश वर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। अविनाश वर्मा ने राज्यपाल को पिछले महीने, 25 से 28 फरवरी तक असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उनकी टीम द्वारा जीते गए गोल्ड मेडल व अन्य उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके लिए राज्यपाल ने अविनाश वर्मा को अपना आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने अविनाश वर्मा तथा राजभवन में कार्यरत…
