चंडीगढ़, 23 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज मंत्रिमंडल की बैठक के उपरांत नवनियुक्त मंत्रियों को उनके कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करवाया और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नायब सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, स्कूल व उच्चतर शिक्षा राज्य मंत्री सीमा त्रिखा, विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा, परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल न्योला, सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं…
Category: हरियाणा
लोकसभा चुनावों में हरियाणा में कम से कम 75 % मतदान का लक्ष्य
चंडीगढ़, 22 मार्च। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि राज्य में 25 मई, 2024 को होने वाले लोकसभा आम चुनावों के मतदान में नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। हर पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे इसके लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनावों में राज्य में लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ था, जोकि राष्ट्रीय औसत से अधिक था। इस बार हमारा लक्ष्य है…
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने की राज्यपाल से मुलाकात
चंडीगढ़, 22 मार्च। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज हरियाणा राजभवन में हरियाणा परिमंडल, अंबाला के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल एस.एफ.एच. रिज़वी ने शिष्टाचार मुलाकात की और राज्यपाल को भारतीय डाक विभाग द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या पर जारी की गई छः डाक टिकटों और पुस्तकों का एक सैट व्यक्तिगत रूप भेंट किया। कर्नल एस.एफ.एच. रिज़वी ने दत्तात्रेय को बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ अवसर राष्ट्र के लिए एक एतिहासिक दिन रहा। इस अवसर पर डाक विभाग ने इन छः डाक टिकटों…
नूंह पुलिस ने किया 596 किलो गांजा किया बरामद
चंडीगढ़, 21 मार्च। हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करी करने वालों पर कड़ा प्रहार करते हुए नूंह जिला में सिकरावा रोड पर गांव गुलालता के नजदीक से नशा तस्करी में संलिप्त एक टाटा कैंटर को जब्त किया। कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें से 596 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी मार्किट कीमत लगभग 89 लाख 43 हजार रूपये आंकी गई है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने इसके लिए अपराध जांच शाखा पुन्हाना की टीम को बधाई दी है। निरीक्षक संदीप प्रभारी अपराध जांच शाखा पुन्हाना ने जानकारी देते…
कांग्रेस ने बढ़ाया अपना कुनबा
चंडीगढ़, 21 मार्च। मशहूर दलित अधिकार कार्यकर्ता अधिवक्ता रजत कल्सन समेत दर्जनभर सामाजिक कार्यकर्ताओं आज अपने सैकड़ों साथियों के संग कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सभी ने कांग्रेस ज्वाइन की। हुड्डा और चौधरी उदयभान ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं के पार्टी में आने से कांग्रेस और मजबूती के साथ दलित व पिछड़ों की आवाज उठा पाएगी। उन्हें उम्मीद…
लोकसभा चुनाव – हरियाणा पुलिस बनाया इलेक्शन सेल
चंडीगढ़, 20 मार्च। हरियाणा प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने पुलिस मुख्यालय में इलेक्शन सेल स्थापित किया गया है। इस सेल के माध्यम से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी ताकि लोग भय मुक्त होकर निष्पक्ष ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि इलेक्शन सेल द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारू रखने के साथ-साथ चुनाव संबंधी कई अन्य महत्वपूर्ण…
दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
चंडीगढ़, 20 मार्च। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा हरियाणा सरकार किसानों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि न तो सरकार किसानों को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले फसल खराबे का मुआवजा दे पाई और न ही रबी फसल की खरीद प्रबंधन बारे कोई फैसला ले रही। वे बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आचार संहिता लगने के चलते अब किसानों को फसल खराबे…
माजरा ने की इनेलो में घर वापसी, बने प्रदेश अध्यक्ष
चंडीगढ़, 20 मार्च। पूर्व में सीपीएस रहे रामपाल माजरा ने बुधवार को इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए रामपाल माजरा को इनेलो का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब इनेलो पार्टी की स्थापना की गई थी तब से ही रामपाल माजरा ने जननायक चौधरी देवीलाल और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के साथ मिलकर पूरी लगन और निष्ठा से पार्टी को मजबूत…
हरियाणा मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार
चंडीगढ़, 19 मार्च। हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 1 कैबिनेट मंत्री तथा 7 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इनमें डॉ कमल गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री तथा सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा, असीम गोयल, डॉ. अभय सिंह यादव, सुभाष सुधा, बिशम्बर सिंह वाल्मीकि एवं संजय सिंह ने राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) के रुप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, जय…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
चंडीगढ़, 19 मार्च। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश के सभी 1 करोड़ 98 लाख 29 हजार 675 मतदाताओं से आह्वान किया है कि 25 मई, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव के आम चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर “चुनाव का पर्व, देश का गर्व” का हिस्सा बनें क्योंकि राजनीतिक पार्टियों की व मतदाताओं की भागीदारिता लोकतंत्र में जरूरी है। अग्रवाल ने यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में बुलाई गई मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य की राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक…
