चंडीगढ़, 3 अप्रैल। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के दिशा -निर्देशानुसार हरियाणा पुलिस द्वारा 31 मार्च को प्रदेश में बदमाशों, आपराधिक तत्वों व नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए ऑपरेशन आक्रमण – 8 चलाया गया। इसके अंतर्गत प्रदेशभर में 6737 पुलिसकर्मियों की 1403 टीमों द्वारा एक साथ की गई रेड के दौरान आईपीसी, एनडीपीएस, एक्साइज और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 505 मुकदमें दर्ज करके 982 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री शत्रुजीत कपूर ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध…
Category: हरियाणा
संस्कृत विवि के वीसी ने की राज्यपाल से मुलाकात
चंडीगढ़, 3 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज हरियाणा राजभवन में महर्षि वाल्मिकी संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल के कुलपति प्रो. रमेश भारद्वाज ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल हरियाणा ने कुलपति को निर्देश दिए की वे विश्वविद्यालय में मास जुलाई से प्रारंभ होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में संस्कृत के साथ-साथ रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी शामिल करें। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के…
कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में किया जाएगा सुधार-मुख्य सचिव
चंडीगढ़, 2 अप्रैल। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं दक्षता में सुधार किया जाएगा ताकि सरकारी कार्य तत्परता के साथ पूरे किया जा सके। उन्होंने कार्यालयों में पूर्ण रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव आज हरियाणा सिविल सचिवालय में औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की वर्किंग बारे जानकारी ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने कार्यालयों में पूर्ण रूप से स्वच्छता बनाए रखें। यदि उन्हें किसी प्रकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है तो उस बारे तुरंत अपने…
भाकियू नेता राजीव आर्य ने ज्वाइन की आप
पूंडरी/कैथल, 2 अप्रैल। भारतीय किसान यूनियन (मान गुट) के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य अपने 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आर्य ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। उनके साथ कई अन्य नेता व समर्थक भी आप में शामिल हो गए। इधर, गुप्ता ने अपनी चुनावी यात्रा गांव बेगपुर से शुरू की। इसके बाद वे गांव जाडौला में लोगों से मिले। वहां से जाजनपुर में…
वीसी ने की राज्यपाल से मुलाकात
चंडीगढ़, 1 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आज हरियाणा राजभवन में दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय, सोनीपत के कुलपति प्रो. एस.पी सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने कुलपति को निर्देश दिए की वे विश्वविद्यालय में बनाई जाने वाली नई-नई नीतियों में यह सुनिश्चित करें कि वे शिक्षकों व छात्राओं के लिए कारगर सिद्ध हो। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा…
शांतिपूर्ण माहौल में हुई सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा
भिवानी, 1 अप्रैल। प्रदेशभर में आज सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) इतिहास व जीव विज्ञान विषय की परीक्षाएं नकल-रहित, व्यवस्थित व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए गठित उड़नदस्तों द्वारा निरीक्षण के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर अनुचित साधन के कुल 53 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण 1 पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त कर दिया गया। आज प्रदेशभर में 1082 परीक्षा केंद्रों पर संचालित हुई सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा में 1,23,918 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके स्वयं…
लोकसभा चुनावों में होगा भाजपा का सूपड़ा साफ- सैलजा
सिरसा, 30 मार्च । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी एवं कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, देश के हालात बड़े विकट हो चुके हैं। सरकार की तानाशाही के कारण आज लोकतंत्र खतरे में है। जनता सब कुछ समझ रही है और देख रही है। समय बदल रहा है और आगामी समय भी बदलाव से भरा होगा। लोकसभा चुनावों में इस बार देश की…
गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान
चंडीगढ़, 30 मार्च। गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले लोग सावधान हो जाएं क्योंकि हरियाणा पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस ऐसे वाहन चालको पर शिकंजा कसने जा रही है जो गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के विरूद्ध…
राज्यपाल ने लोहिया जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
चंडीगढ़, 23 मार्च। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया की पावन जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पमाला चढाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, आईएएस, एडीसी अमित यशवर्धन, आईपीएस, ओएसडी बखविंदर सिंह, सीडीएच जगननाथ बैंस व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के…
हरियाणा पुलिस ने होती पर्व के मद्देनजर की तैयारी
चंडीगढ़, 23 मार्च। होली के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है ताकि लोग शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से होली के पावन पर्व का आनंद ले सके। डीजीपी ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर रंग फेंकने, शराब पीने के बाद दुर्व्यवहार करने, छेड़छाड़ करने, जबरदस्ती डोनेशन लेने और ध्वनि प्रदूषण जैसी संभावित समस्याओं को देखते हुए दिशा निर्देश…
