चंडीगढ़, 30 मई। हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव-2024 में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। 20 साल बाद यह पहली बार है कि राज्य में कहीं कोई री-पोल नहीं हुआ है। राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान हुआ है और भारत निर्वाचन आयोग ने भी इसकी सराहना की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 2004 से 2019 तक के लोकसभा चुनावों की यह कहानी रही है कि हर बार कभी न कभी री-पोलिंग अवश्य हुई है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 2004…
Category: हरियाणा
भीषण गर्मी से निपटने के लिए बनी रणनीति
चंडीगढ़ 29 मई। हरियाणा के मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद ने राज्य में चल रही भीषण गर्मी से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों की व्यापक समीक्षा की। आज यहां विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य में निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह द्वारा जारी दिशा निर्देशों पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने राज्य में वर्तमान बिजली उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया। हालांकि, उन्होंने…
हरियाणा में लोकसभा चुनाव का औसत मतदान 64.80 प्रतिशत हुआ दर्ज
चंडीगढ़, 29 मई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के 25 मई को हरियाणा में हुए छठे चरण में मतदान प्रतिशत 64.80 रहा। मतों की गणना चुनाव आयोग के अनुसार देश में 4 जून को होगी। राज्य में मतगणना सुचारू रूप से हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ईवीएम स्ट्रांग रूम में दो लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हिट वेव के चलते मतदान प्रतिशतता पिछले चुनाव की अपेक्षा थोड़ी कम रही है।…
डीजीपी ने किया ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन
चंडीगढ़, 28 मई। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज कुरुक्षेत्र जिला स्थित पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल शिवास कविराज, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। ई लाइब्रेरी वर्तमान समय की मांग है। यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली पाठ्य सामग्री से विद्यार्थियों को सीखने तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। पुलिस विभाग…
भाजपा 400 पार का आंकड़ा पूरा करेगी – मनोहर लाल
गुरुग्राम, 28 मई। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव नेशनल मुद्दों पर लड़ा है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह सामने आया है कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा और करनाल विधानसभा सहित 11 कमल खिलने जा रहे हैं और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। मनोहर लाल गुरुग्राम में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में कांग्रेस बौखलाई हुई नजर आई है जो कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण…
सिर्फ विफलताओं के लिए जाना जाएगा भाजपा का कार्यकाल- हुड्डा
चंडीगढ़ 27 मई। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बीजेपी के 10 साल का कार्यकाल सिर्फ और सिर्फ विफलताओं के लिए जाना जाएगा. महंगाई पर रोक लगाने, बेरोजगारी पर काबू पाने, किसानों को उचित मूल्य देने, नागरिकों को कानूनी सुरक्षा देने, दलित, पिछड़े व वंचित वर्गों को भागीदारी देने समेत हर मोर्चे पर बीजेपी सरकार विफल साबित हुई है। ऐसे में इस सरकार को जनता से वोट मांगने की बजाय, माफी मांगनी चाहिए. उसे चुनाव प्रचार की जगह अपनी गलतियों का प्रायश्चित करना चाहिए।…
शासक होते हुए देवी स्वरुपा थी माता अहिल्याबाई – चौहान
असंध, 26 मई। महारानी अहिल्याबाई होलकर मध्यकालीन इतिहास की ऐसी भारतीय शासक हैं जिन्हें उनके बेहतरीन सामाजिक और धार्मिक कार्यों के कारण उनके जीवन काल में ही देवी के रूप में जाना-पहचाना जाने लगा था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने आज यहां मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। भाजपा नेता ने कहा कि इतिहासकार मानते हैं की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग की स्थापना कर जितना…
पंचकूला जिले में 63.79 प्रतिशत मतदान
पंचकूला, 26 मई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. यश गर्ग ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में जिला पंचकूला में 63.79 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला के 433094 मतदाताओं में से 276278 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। आगामी 4 जून को विधानसभा क्षेत्र वाइज मतगणना करवाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 433094 वोटरों के लिए 424 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। जिला के 147993 पुरुषों, 128284 महिलाओं व 1 थर्ड जेंडर मतदान करने वालों में शामिल रहे। डा. यश…
डीजीपी ने की सीसीटीएनएससिस्टम की समीक्षा
चंडीगढ़ 25 मई। हरियाणा पुलिस की सीसीटीएनएस प्रणाली तीन नए कानूनों में हुए बदलाव के हिसाब से पूरी तरह से तैयार हो गई है। हरियाणा में 1 जुलाई से लागू होने वाले नए कानूनों को ध्यान में रखते हुए सीसीटीएनएस प्रणाली के तकनीकी पहलुओं में आवश्यक बदलाव किए गए हैं ताकि इन्हें प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। यह जानकारी आज डीजीपी शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान दी गई। इस बैठक में सीसीटीएनएस प्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राज्य अपराध…
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार चाहती है जनता – गुप्ता
कुरुक्षेत्र, 25 मई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र लोकसभा के अलग अलग बूथों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वोटिंग का जायजा लिया और लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच वोटिंग को लेकर उत्साह है और इस बार जनता बंपर वोटिंग कर रही है। जनता बीजेपी से त्रस्त है इसलिए हरियाणा से बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा। मतदान एकतरफा इंडिया गठबंधन की तरफ जा रहा है। आज मतदाता बीजेपी के जुल्मों…
