चंडीगढ, 21 जून। हरियाणा राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर राज्यपाल के साथ हरियाणा राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग क्रियाएं कर इस दिवस को यादगार बनाया। इस अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बताया कि योग और अध्यात्म का महत्व हमारे ग्रंथों में बताया गया है। उन्होंने बताया कि योग को धार्मिक रंग नही देना चाहिए। योग धर्म, जाति से ऊपर है। यह हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा है, यह जीवन में बहुत ही महत्व वाली चीज है। स्कूलों, कालेजों…
Category: हरियाणा
मुख्यमंत्री ने दो योजनाओं के लिए खोला खजाना
चंडीगढ़, 21 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और युवाओं को सशक्त व मजबूत करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे आज हर वर्ग का हमारी सरकार पर विश्वास बढ़ा है। गरीब, किसान, समाज के वंचित वर्ग के हित में अगर कोई सोचता है तो वो नरेंद्र मोदी हैं। मुख्यमंत्री ने आज भिवानी जिले में आयोजित समारोह में किसान…
लेन ड्राइविंग को जागरूकता की अलख जगा रही हरियाणा पुलिस
चंडीगढ़, 20 जून। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन में लेन ड्राइविंग नियमों की पालना को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को गाड़ी सही लेन में चलाने संबंधी जानकारी दी जाती है और उल्लंघना करने वालो के नियमित चालान किए जा रहे हैं परिणामस्वरूप प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 177 सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि गत वर्ष लेन ड्राइविंग…
राष्ट्रपति शासन लागू कर जल्द चुनाव के निर्देश दें राज्यपाल- हुड्डा
चंडीगढ़, 20 जून। कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर एक बार फिर प्रदेश विधानसभा को भंग करने और राष्ट्रपति शासन लागू कर जल्द चुनाव के निर्देश देने की मांग उठाई है। आज पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने पहुंचा। ज्ञापन में पार्टी ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री हाल ही में हुए करनाल उपचुनाव से विधायक चुने गए हैं। फिर भी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं…
हरियाणा के श्रमिकों को सीएम ने दी बड़ी सौगात
चंडीगढ़, 19 जून। हरियाणा के श्रमिकों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने के लिए आज सरकार द्वारा जींद में राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस समारोह में मुख्यमंत्री ने 18 योजनाओं के तहत 1,02,629 श्रमिकों को 79.69 करोड़ रुपये के लाभ की राशि सीधे उनके खातों में जारी की। समारोह में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से विभिन्न योजनाओं के लिए लाभार्थियों को चेक वितरित किए और बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी की…
भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश
पंचकूला, 19 जून। झज्जर पुलिस की सीआईए-2 बहादुरगढ़ की टीम ने भैस चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों से पूछताछ में हरियाणा के अलग-2 जिलों में भैंस चोरी की 30 से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ है। अकेले झज्जर जिला में इन आरोपियों ने भैंस चोरी की 22 वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें से एक आरोपी 5 हजार रुपये का इनामी बदमाश है। पत्रकारों से रूबरू होते हुए एसीपी शमशेर सिंह ने बताया कि 14 जून को जगबीर निवासी गिजाडौद…
सीएम ने किया इंटरनेशनल गेस्ट हाऊस का उद्घाटन
चंडीगढ़, 19 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जींद जिले में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह के दौरान चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के नवनिर्मित इंटरनेशनल गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। इस गेस्ट हाऊस के निर्माण पर 19 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत आई है। गेस्ट हाउस के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य करवा रही है। विश्वविद्यालय परिसर में बना यह गेस्ट हाऊस बहुत ही उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा या अन्य किसी भी क्षेत्र…
श्रद्धालुओं को लेकर बस अयोध्या रवाना
चंडीगढ़, 19 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज जिला जींद में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें…
बिजली-पानी की किल्लत से हाहाकार, सत्ता सुख में मदहोश बीजेपी- हुड्डा
चंडीगढ़, 18 जून। आज प्रदेश में बिजली-पानी की किल्लत के चलते हाहाकार मचा हुआ। लेकिन बीजेपी सत्ता सुख में मदहोश आंखें बंद किए बैठी है। जो पार्टी जनता की बिजली-पानी जैसी आधारभूत जरूरतों को भी पूरा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा प्रदेश में गहराए बिजली-पानी के संकट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिजली की किल्लत के चलते ना सिर्फ आम जनजीवन प्रभावित हो…
रोड़वेज की बसों में मिलेगा ठंडा पानी
चंडीगढ़ , 18 जून। हरियाणा सरकार ने बढ़ती गर्मी के कारण हरियाणा राज्य परिवहन की सभी बसों में यात्रियों के लिए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। आज राज्य परिवहन हरियाणा के निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी महाप्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य परिवहन, हरियाणा की सभी बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए ताकि यात्रियों को पानी के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्देशों में कहा गया है कि वर्तमान में लगातार बढ़ते तापमान के कारण…
