चंडीगढ़, 26 जून। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों के साथ मानसून सीजन से पहले प्रदेश भर में बाढ़ नियंत्रण तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जलभराव की घटनाओं को रोकने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। बैठक के दौरान, मुख्य सचिव प्रसाद ने अधिकारियों को मानसून की बारिश शुरू होने से पहले प्रदेश भर में नालों और चैनलों की सफाई में तेजी लाने के…
Category: हरियाणा
नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता अभियान की तैयारी
चंडीगढ़ 25 जून। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के बारे में आगामी 1 जुलाई, 2024 को राज्य के सभी 378 पुलिस थानों और जेलों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य आमजन को तीन नए आपराधिक कानूनों-भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में शिक्षित करना है। टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह जानकारी दी। बैठक में…
हरियाणा में करोड़ों के कार्यों की मिली मंजूरी
चंडीगढ़, 25 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में बीती शाम हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक में क़रीब सवा आठ सौ करोड़ रूपये के कार्यों की मंजूरी दी गई। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, विकास एवं पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक में पुलिस कर्मचारियों के लिए अम्बाला में लगभग 19 करोड़ रूपये से बनने वाले 96 मकानों के टेंडर की…
दुष्यंत ने राज्यसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर फेंका पासा
चंडीगढ़, 25 जून। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि जेजेपी जिला स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेगी। उन्होंने कहा कि सभी 22 जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा करके जेजेपी आगे बढ़ेगी। वे मंगलवार को उचाना में जेजेपी कार्यकर्ताओं से रूबरू थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर चार माह बाद फिर जीत कर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अंतर होता है।…
हरियाणा में बंपर भर्ती की तैयारी
चंडीगढ़, 24 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने घोषणा की कि अगले 2 माह में 50 हजार अतिरिक्त नौकरियां दी जाएंगी। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर देगा और अगले सप्ताह तक पूरा कैलेंडर प्रदेश के सामने जारी कर दिया जाएगा। इससे युवाओं के सरकारी नौकरी का स्वप्न साकार होगा। आगे भी हमारी सरकार द्वारा बिना पर्ची-खर्ची केवल मेरिट पर भर्तियां की जाएँगी। मुख्यमंत्री यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सवाल जवाब के दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि राज्य सरकार द्वारा…
S.C. और O.B.C. विरोधी मानसिकता से पीड़ित है बीजेपी- हुड्डा
चंडीगढ़, 24 जून। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बीजेपी पूरी तरह एससी और ओबीसी विरोधी मानसिकता से पीड़ित है। इसलिए जब से प्रदेश की सत्ता में भाजपा आई है, वो लगातार दलित और पिछड़ों के आरक्षण व अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। इसी कड़ी में बीजेपी ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की क्रिमी लेयर को 8 लाख से घटकर 6 लाख किया था। साथ ही इसमें बीजेपी ने कृषि और वेतन की आय को भी जोड़ दिया। जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान…
सीएम ने कैबिनेट से साथ किए अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन
चंडीगढ़, 24 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज राज्य मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख व समृद्धि की कामना की। नायब सिंह ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि श्री रामलला अयोध्या में विराजमान हुए हैं और हमें उनके दर्शन करने का मौका मिला है, यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। बड़ी संख्या में लोग श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं। तीर्थ स्थलों के लिए है मुख्यमंत्री तीर्थ…
ओबीसी समाज पर तोहफों की बरसात
चंडीगढ़ 23 जून। हरियाणा में ओबीसी वर्ग के कल्याण और युवाओं को सरकारी नौकरियों में बड़ा लाभ देने के लिए आज मुख्यमंत्री नायब सिंह ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा में आज के दिन नौकरियों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण के अंदर, क्रीमीलेयर की वार्षिक आय सीमा सभी स्रोतों से 6 लाख रुपये है। हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से विचार उपरांत अब प्रदेश सरकार की नौकरियों में यह क्रीमीलेयर बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक की जाएगी। भारत सरकार की तर्ज पर इस…
दिल्ली जाते समय सोनीपत के गांव दोदवा में पहुंचा सीएम का काफिला
चंडीगढ़, 22 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब, किसान, मजदूर व महिलाओं के हित के लिए काम कर रही है। प्रत्येक वर्ग के हित के लिए नई योजनाएं बनाई गई हैं और उन्हें लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह शनिवार को जिला सोनीपत के गांव दोदवा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गोहाना से दिल्ली जाते समय मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों से अचानक मिलने का कार्यक्रम बनाया। उन्होंने इस अवसर पर गांव के लोगों की मांग पर गांव…
सरकारी नौकरियों में बैकलाग जल्द होगा पूरा – सीएम
चंडीगढ़, 22 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संत कबीर दास जी के 626 वें प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेश के गरीब तबके के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें गोहाना में संत कबीर के नाम से चौक का निर्माण, गोहाना धानक शिक्षा सभा को लाइब्रेरी व लंगर हाल का निर्माण के लिए 31 लाख रुपये की राशि, भूमि उपलब्ध होने पर रोहतक-जींद रोड पर बाईपास का निर्माण और सरकारी नौकरियों में बैकलाग को जल्द से जल्द पूरा किया करना शामिल है। इसके अलावा प्रथम व द्वितीय…
