पीएम के आह्वान पर हर नागरिक मां के नाम लगाए एक पेड़ – सीएम

चंडीगढ़, 30 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की। नायब सिंह ने कहा कि हमें पेड़ लगाने के बाद उसको बड़ा होने तक उसकी  संभाल रखनी भी है। पर्यावरण  के संतुलन को बनाए रखने का यही एकमात्र तरीका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह आज पिंजौर के बूथ नंबर 70 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 111 वां एपिसोड सुनने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।…

हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी भाजपा – शाह

चंडीगढ़, 29 जून। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि भाजपा किसी भी पार्टी के साथ समझौता नहीं करेगी और अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी। नायब सिंह फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को हर घर में जाकर प्रत्येक वोटर से वोट की अपील करनी होगी। केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार को पंचकूला में आयोजित विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की दूसरे सत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि प्रति व्यक्ति प्रति एकड़ अनाज…

अमित शाह ने हरियाणा को दी बड़ी सौगात

चंडीगढ़, 29 जून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा में फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं के लिए लगभग 50 एकड़ में स्थापित किए जाने वाला उत्कृष्टता केंद्र में एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार इसकी स्थापना के लिए पूरी व्यवस्था करेगी। अमित शाह आज पंचकूला में चिन्हित अपराध मामलों के लिए फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना हेतु हरियाणा सरकार तथा राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात के मध्य समझौता ज्ञापन…

पंजाब हमारा बड़ा भाई, छोटे भाई को दे पानी – सीएम

चंडीगढ़, 28 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज गुरु की नगरी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर श्री हरमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) में मत्था टेका और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने लंगर घर जाकर आम आदमी की तरह संगत में बैठकर श्री गुरु का प्रसाद लिया। उन्होंने लंगर छकने के बाद लगभग 15 मिनट बरतन सेवा भी की। उनके साथ परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री को सरोपा व श्री दरबार साहिब का चित्र भेंट किया…

सीएम सैनी ने राधा स्वामी डेरा प्रमुख से की भेंट

चंडीगढ़, 28 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह पहली बार डेरा प्रमुख से मिले हैं और उन्होंने हरियाणा प्रदेश की भलाई के लिए डेरा प्रमुख से मार्गदर्शन लिया।         मुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकार के लिए डेरा की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बारे में भी जाना। साथ ही उन्होंने डेरा प्रमुख से हरियाणा के लोगों के हित के लिए सरकार के साथ मिलकर…

कृषि नलकूपों पर स्वेच्छा से लोड बढ़ाने का मौका

चंडीगढ़, 27 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज किसान हित में बड़ा फैसला लेते हुए किसानों के लिए कृषि नलकूपों का लोड स्वेच्छा से बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब इच्छुक किसान अपने नलकूलों का लोड बढ़ाने के लिए पहली जुलाई से 15 जुलाई, 2024 तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।         नायब सिंह आज यहां मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दे रहे थे।         इसके अलावा, जिन किसानों को कृषि नलकूपों को…

सीएम ने दिए बिल्डर की संपत्ति अटैच करने के आदेश

मान सिंह बघवा मैदान, झींझक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

चंडीगढ़, 27 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज गुरुग्राम में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने गुरुग्राम के सिविल लाइन्स स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में आयोजित बैठक के एजेंडे में शामिल 20 परिवादों में से 19 का मौके पर ही समाधान किया और एक मामले में अगली बैठक तक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।         नायब सिंह ने सेक्टर 51 स्थित में फील्ड गार्डन सोसायटी को नगर निगम, गुरुग्राम को हस्तांतरित करने के मामले में अधिकारियों…

गुरुग्राम सिटी में लगेंगी कपड़ा थैला वेंडिंग मशीन

चंडीगढ़, 27 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करते हुए वीरवार को 50 नए डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन्हें मिलाकर वाहनों की संख्या 500 से अधिक हो गई है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठान सहित सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत एक ओर जहां वाहनों व मशीनरी की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी…

सीएम ने हजारों 15,250 लाभार्थियों को बांटे प्लॉट आवंटन प्रमाण पत्र

चंडीगढ़, 26 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर गरीब के सिर पर छत के सपने को पूरा करने के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा में गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को पूरा करते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना चलाई है। इस योजना के तहत आज 15,250 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उन्होंने लाभार्थियों को मौके…

हरियाणा में नशे की उपलब्धता में आई कमी – डीजीपी

पंचकूला 26 जून । ‘नशामुक्त भारत पखवाड़े‘ के तहत हरियाणा पुलिस द्वारा 12 जून से लेकर 26 जून तक ‘नशामुक्त हरियाणा पखवाड़ा‘ मनाया गया। समापन अवसर पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर डीजीपी ने पखवाड़े के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नशामुक्ति पर आधारित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को अपने कर कमल से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने नशामुक्ति को लेकर उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलवाई। कपूर ने सभी…