शम्भु बॉर्डर को खुलवाया जाए – परिवहन मंत्री

चंडीगढ़, 2 जुलाई। हरियाणा के परिवहन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और अंबाला जिला के बॉर्डर पर शम्भु में धरने पर बैठे किसानों को समझा कर बॉर्डर को खुलवाने की मांग की। असीम गोयल ने कहा कि अंबाला जिला के बॉर्डर पर स्थित गांव शम्भु के पास किसानों ने करीब साढ़े पांच माह पूर्व अपना आंदोलन शुरू करके बॉर्डर पर आवाजाही बंद कर दी थी। तब से लेकर अब तक यह बॉर्डर बंद…

गुप्ता ने विशेष प्रचार अभियान वाहन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़, 2 जुलाई। हरियाणा के स्वास्थ्य, आयुष व नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है जो कि 31 जुलाई तक जारी रहेगा। डॉ. कमल गुप्ता ने आज हिसार में विशेष प्रचार अभियान के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि जागरूकता कार्यक्रम में आमजन को हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली सुविधाओं, सेवाओं व योजनाओं के साथ ही जनहितकारी उपलब्धियों के बारे में…

अनूठी पहल – पुलिस मुख्यालय में डिफेंस हेल्पलाइन शुरू

चंडीगढ़ 2 जुलाई। सेवारत तथा रिटायर्ड रक्षा कार्मिकों व उनके परिजनों की समस्याओं को तुरंत दूर करने के लिए हरियाणा पुलिस के पंचकूला स्थित मुख्यालय की शिकायत शाखा में डिफेंस हेल्पलाइन नंबर- 0172-2590755 शुरू हो गई है। मुख्यालय पर तैनात पुलिस अधीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) को इस हेल्पलाइन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनकी निगरानी में डिफेंस हेल्पलाइन सप्ताह के सभी कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेगी। इसके साथ ही इस संबंध में ईमेल आई.डी- complaintbrphq.pol@hry.gov.in  पर भी शिकायत की जा सकती है।…

बीजेपी सरकार ने दिया सरपंचो को तोहफा

चंडीगढ़ 2 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को कई सौगातें देते हुए ऐलान किया कि अब सरपंच इ-टेंडरिंग के बगैर 21 लाख रुपए तक के विकास कार्य अपनी ग्राम पंचायतों में करवा सकेंगे। इससे पहले यह लिमिट 5 लाख रुपए थी। इसके साथ ही सरपंचों को टीए/डीए देने का भी ऐलान भी मुख्यमंत्री ने किया। अब सरपंच ग्राम पंचयतों के कार्यों के लिए अपनी गाड़ी या टैक्सी से यात्रा करने पर 16 रूपए प्रति किलोमीटर की दर से यात्रा खर्च क्लेम कर सकेंगे। इतना ही नहीं,…

कांग्रेस ने दिया इनेलो को झटका, कराई ज्वाइनिंग

चंडीगढ़, 1 जुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि बीजेपी को हरियाणा में अपनी हार का एहसास हो गया है। इसीलिए वह जनता की नजरों में धूल झोंकने के लिए आनन-फानन में घोषणाएं कर रही है। लेकिन जनता अब उसके झांसे में आने वाली नहीं है। जनता चुनाव में बीजेपी से 10 साल के अत्याचार का बदला लेगी और इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी।   हुड्डा पानीपत से इनेलो के जिला अध्यक्ष डॉ. राजपाल रोड की कांग्रेस में ज्वाइन के बाद…

मीटिंग ने नहीं पहुंचे अफसर, मंत्री ने लिया एक्शन

चंडीगढ़, 1 जुलाई।  हरियाणा के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में न पहुंचने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।  उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी फतेहाबाद, रतिया के बीडीपीओ, मार्केट कमेटी टोहाना के सचिव, पशुपालन विभाग के उप निदेशक व जिला खेल अधिकारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक की अनुशंसा की है। डॉ. कमल गुप्ता आज फतेहाबाद में आयोजित हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट…

हैप्पी कार्ड का जल्द से जल्द वितरण करें – नायब सिंह

चंडीगढ़, 1 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैप्पी (हरियाणा अंत्योदयपरिवार परिवहन योजना) कार्ड का जल्द से जल्द वितरण करें ताकि इस योजना के तहत कवर होनेवाले लोग निःशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री आज यहां परिवहन विभागकी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  बैठकमें परिवहन मंत्री श्री असीम गोयल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वाराहैप्पी कार्ड के वितरण से संबंधित पूछे गए सवाल पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभीतक करीब सवा तीन लाख कार्ड वितरित किये…

सीएम ने दिए हजारों को 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का लाभ

चंडीगढ़, 30 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि केन्द्र व हरियाणा की डबल इंजन की सरकार असल मायने में गरीब हितैषी है और गरीब को आर्थिक रूप से मजबूत व सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कांग्रेस की सरकार में गरीबों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, बिचौलियों व कमीशन खोरों की मनमानी चलती थी, लेकिन उनकी सरकार में न कोई बिचौलिया है, न कट, न कमीशन और न ही किसी सिफारिश के लिए चक्कर काटने…

पंजाब में सार्वजनिक जमीनों पर कब्जे हटाने की तैयारी

चंडीगढ़, 30 जून। पंजाब के गांवों में सरकारी जमीनों पर सरकारी इमारतों को बनाने के लिए रखी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने की तैयारी है। प्रदेश के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज अधिकारियों को इस संबंध में तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कब्जों को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने क्षेत्रीय दफ्तरों को पंचायतों और ग्राम सभाओं के सहयोग से इन जमीनों को नाजायज़ कब्ज़े से तुरंत मुक्त करवाने और नियमित जांच के भी आदेश दिए।मंत्री ने कहा कि…

आदर्श पत्रकारिता के संवाहक थे देवर्षि नारद – नायब सिंह

चंडीगढ़, 30 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि  देवर्षि  नारद आदर्श पत्रकारिता के संवाहक थे। देवर्षि  नारद घटनाओं का विश्लेषण करके अलग-अलग दृष्टिकोण के साथ सत्यता को सकारात्मक तौर पर प्रस्तुत करते थे। आजादी से लेकर आज आधुनिकता के दौर में पत्रकारिता का अहम योगदान रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह पंचकूला में विश्व संवाद केंद्र हरियाणा की ओर से  देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर आयोजित 9वें राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने देवर्षि नारद जयंती की पत्रकारों को बधाई…