चंडीगढ़, 18 जुलाई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस में सिपाही पुरुष (सामान्य डयूटी) के 5 हजार पदों के लिए कुल 8 गुणा उम्मीदवार शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) देंगे। पहले चरण में 6 गुणा उम्मीदवारों का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसके अनुसार, 16 जुलाई, 2024 से जिला पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में पीएमटी शुरू हो चुकी है, जो 23 जुलाई तक चलेगी। पहले दिन 2 हजार उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जबकि 18 जुलाई से प्रतिदिन 5-5…
Category: हरियाणा
हरियाणा में ओर भी मजबूत होगा सड़कों का तंत्र – सैनी
चंडीगढ़, 17 जुलाई। हरियाणा मेंसड़कों के ढांचागत तंत्र के विकास को गति देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) से संबंधित अनेक सड़क परियोजनाओं का कार्य अब तेज गति से किया जाएगा। केंद्रीयसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में बीतीदेर शाम हरियाणा से संबंधित सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्रीश्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रासहित केंद्र व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में खेड़की…
अग्निवीरों पर मेहरबान हुई सरकार, सीएम ने दी रोजगार की गारंटी
चंडीगढ़, 17 जुलाई। हरियाणा में अग्नि वीरों को रोजगार की गारंटी प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि अग्नि वीरों को प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती किए जाने वाले कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और एस.पी.ओ. के पदों पर सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत हॉरिजोंटल आरक्षण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 जून, 2022 को ‘अग्निपथ’ योजना लागू की गई थी। इस योजना के…
फल एवं सब्जी पर एचआरडीएफ होगा खत्म – सीएम
चंडीगढ़, 17 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने आज जिला पंचकूला के पिंजौर में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिकसेब, फल एवं सब्जी मंडी पिंजौर के प्रथम चरण का उद्घाटन कियाऔर किसानों व व्यापारियों के कल्याण के लिए अनेक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी,पिंजौर में व्यापार को बढ़ाने के लिए इस मंडी में मार्केट फीस 1प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत करने की घोषणाकी। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना,2013 के तहत प्रार्थी की आयु को वर्तमान 10 से65 वर्ष से…
सीएम ने H.C.S.-2023 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को किया सम्मानित
चंडीगढ़, 17 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सिविल सेवा-2023 उत्तीर्ण करने वाले 113 अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक अधिकारी का प्रथम कर्तव्य जनता की सेवा करना और उनके जीवन को सरल बनाना है। इसलिए आप सभी पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि आज ही सभी चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग करवाई जाए। मुख्यमंत्री आज यहां आयोजित हरियाणा सिविल सेवा-2023 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर…
कन्याकुमारी से सियाचिन तक साइकिल यात्रा पर निकली बेटी का राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला
चंडीगढ़ 17 जुलाई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में एकल महिला साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने शिष्टाचार मुलाकात की। कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सशक्त सेना, समृद्ध भारत के उद्देश्य से कन्याकुमारी से सियाचिन तक साइकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीय का चंडीगढ़ पहुंचने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हौसला बढ़ाते हुए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। मध्य प्रदेश के गांव नाटाराम की आशा मालवीय अब तक करीब 3400 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी है और इसी कड़ी में बुधवार को…
बीसी समाज को बीजेपी सरकार ने दिया बड़ातोहफा
चंडीगढ़, 16 जुलाई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा की केंद्र सरकार की तर्ज़ पर हरियाणा में भी पिछड़ा वर्ग के लिए क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रूपए वार्षिक करने का निर्णय लिया गया है। भारत सरकार की तर्ज पर इसमें वेतन और कृषि से आय को जोड़ा नहीं जाएगा, इससे लाखों लोगों को लाभ होगा। अमित शाह आज महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
5000 सिपाहियों की भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड प्रक्रिया शुरू
चंडीगढ़, 16 जुलाई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से पूरा करवाने के साथ साथ अभ्यर्थियों की संतुष्टि आयोग की प्राथमिकता है। इस कड़ी में आज ग्रुप सी की संयुक्त पात्रता परीक्षा उतीर्ण उम्मीदवारों, जिन्होंने हरियाणा पुलिस में सिपाही सामान्य ड्यूटी के लिए विकल्प चुना है। उनकी शारीरिक परीक्षा आज से पंचकूला के ताउ देवी लाल स्टेडियम में आरंभ हो गई है जो 23 फरवरी तक चलेगी। हिम्मत सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों की संतुष्टि के लिए 20…
आर्मी पॉलिक्लिनिक की तर्ज पर बढ़ाई जाएंगी हेल्थ सुविधाएं – सीएम
चंडीगढ़, 15 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल शुरू करते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार सेना के साथ तालमेल बिठाकर जरूरत के अनुसार शहरों में आर्मी पॉलिक्लिनिक की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करेगी, ताकि उन्हें व उनके परिवारों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने आज इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश…
सीएम से त्रिनिदाद एवं टोबैगो के मंत्री ने की मुलाकात
चंडीगढ़, 15 जुलाई। हरियाणा केमुख्यमंत्री नायब सिंह से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर त्रिनिदाद एवं टोबैगोगणराज्य की अटॉर्नी जनरल एवं विधिक मामलों की मंत्री सुश्री रेणुका संग्राम सिंह सूकलालने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा के साथ द्विपक्षीय समझौतों पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहाकि दोनों हितधारक आपसी सहयोग से काम करें, जिससे हरियाणा और त्रिनिदाद एवं टोबैगो केमध्य व्यापारिक संबंधों को और मजबूती मिल सके। उन्होंने हैफेड के अध्यक्ष को सलाह देतेहुए कहा कि हैफेड राज्य का एक शीर्ष सहकारी संघ है, इसलिए…
