सीएम ने किया एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ

चंडीगढ़, 21 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता के लिए यह जरूरी है कि हम सभी को एक-एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे, उतना ही हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा।         मुख्यमंत्री रविवार को जिला सिरसा में राधा स्वामी डेरा सिकंदरपुर में गुरु पूर्णिमा के दिन आयोजित एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण से बचाव के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ डेरा राधा स्वामी के सेवादारों ने एक साथ…

आप ने बजाया हरियाणा में चुनावी बिगुल

पंचकूला, 20 जुलाई। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल बजा दिया है। शनिवार को पंचकूला में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा की जनता को केजरीवाल की पांच गारंटी दी। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत प्रदेश के कोने-कोने से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब ‘‘आप’’…

बढ़िया काम करने वाली एसएमसी, टीचरों व छात्रों को सम्मानित करेगी सरकार – त्रिखा

चंडीगढ़, 20 जुलाई। हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि सरकार की शिक्षा नीति के परिणाम स्वरूप आमजन का सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में करीब 25 लाख से ऊपर विद्यार्थियों को संस्कारमय शिक्षा देकर सर्वांगीण विकास किया जा रहा है, ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो और वे हर क्षेत्र में कामयाब हों। शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा आज कैथल में प्रबंधन समिति प्रशिक्षण एवं कांफ्रेंस में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पूरक शिक्षा प्रदान करने…

हरियाणा में लगेंगे वेस्ट-टू-चारकोल के दो प्लांट – सीएम

चंडीगढ़, 20 जुलाई। हरियाणा में कचरे के निस्तारण की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कचरे से चारकोल बनाने वाले प्लांट लगाए जाएंगे, जिन्हें ग्रीन कोल प्लांट भी कहा जाता है। यह परियोजना अपनी तरह की पहली हरित परियोजना होगी जिसे हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए आज यहां केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा की मौजूदगी में एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएनएल) तथा नगर…

सीएम ने हिसार में लगाई घोषणाओं की झड़ी

चंडीगढ़, 20 जुलाई। हरियाणा सरकार की संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत आज जिला हिसार में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि आर्य नगर और कैमरी गांव को जल्द ही महाग्राम योजना में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, आर्य नगर गाव में जमीन उपलब्ध होने पर डॉ. बीआर अम्बेडकर के नाम से कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की…

सीएम सैनी ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंडीगढ़, 20 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज जिला हिसार में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार…

सीएम ने कर्ज में डूबे किसान को तुरंत पहुंचाई आर्थिक सहायता

चंडीगढ़, 19 जुलाई। हरियाणा मेंगरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने एक बार फिर अपने सरल स्वभाव का परिचय देते हुए कर्ज में डूबे एक गरीब किसान को तत्कालमदद पहुंचाई है। मुख्यमंत्री की ओर से उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने आज मुख्यमंत्रीके स्वैच्छिक कोष से किसान पुत्री स्वाति को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाखरुपये का चेक भेंट किया।         उल्लेखनीय है कि जिला अंबाला के गांव खानपुर राजपुतान के रहने वालेकिसान श्री कृष्ण कुमार की भारी बारिश के कारण फसल…

पारदर्शी तरीके से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां – सैनी

चंडीगढ़, 18 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं और प्रदेश में एक ऐसा वातावरण तैयार हुआ है जिसमें गरीब के बच्चे भी अब एचसीएस ऑफिसर व पुलिस विभाग में इंसपेक्टर के पदों पर नियुक्त हो रहे हैं। प्रदेश में बदले इस वातावरण से युवाओं में एक आस जगी है कि अब उन्हें मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी मिल सकती है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत के साथ-साथ कोचिंग सेंटरों में भी ट्रेनिंग…

मां की शिक्षा और संस्कारों से ही मिल सकता है जीवन का प्रत्येक सुख – सैनी

चंडीगढ़,18 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां की शिक्षा और संस्कारों से जीवन का प्रत्येक सुख मिल सकता है और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मां के आदर्शों को जीवन में धारण करना जरुरी है। इन शिक्षाओं और संस्कारों के कारण ही पूर्व मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह ने पूरे विश्व में खेल के क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इसलिए समाज स्वर्गीय श्रीमती दलजीत कौर द्वारा दिए गए संस्कारों और शिक्षाओं को हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र…

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया डीजीपी की पुस्तक का लोकार्पण

चंडीगढ़, 18 जुलाई। केंद्रीय विद्युत एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित नए महाराष्ट्र सदन में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर द्वारा लिखित पुस्तक ‘वायर्ड फॉर सक्सेस‘ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डीके शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। यह पुस्तक हरियाणा में बिजली सुधारों की दिशा में किए गए प्रयासों पर आधारित है जिसका समाज के सभी वर्गों व अन्य राज्यों के बिजली वितरण निगमों को भी बड़े पैमाने पर लाभ होगा। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल…