Muzaffarnagar News : दबंगो ने दलित दूल्हे की घुडचढ़ी को रोका, डीजे कराया बंद, दूल्हे को घोड़ी से उतार कर पीटा, कई घायल

Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव से चर्चाओं में आए गांव मढ़करीमपुर के दबंगो ने दलित दूल्हे की घुड़चड़ी में बज रहे डीजे को जबरन बंद कराया और आरोप है कि गांव के राजपूत समाज के लोगो ने दलितों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनपर हमला बोल दिया और कहा कि तुम्हे घोड़ी पर बैठने का अधिकार किसने दिया है । बताया जा रहा है कि दबंगो ने उनपर लाठी डंडो से हमला बोलते हुए उन्हे घायल कर दिया। घटना की सूचना पर…

Cyber Fraud : नोएडा के नैनीताल बैंक में 16.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी!

Cyber Fraud

हैकर्स ने बैंक के सर्वर और मैनेजर का पासवर्ड चुराकर रकम की थी उड़ाई नोएडा : नोएडा के सेक्टर 62 स्थित नैनीताल बैंक में हैकर्स ने एक बड़ी साइबर ठगी को अंजाम दिया है। 17 से 21 जून 2024 के बीच, अपराधियों ने बैंक के सर्वर और मैनेजर का पासवर्ड हैक कर लिया और 16 करोड़ 50 लाख रुपये की रकम को 89 विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिया। जिससे उन्हें लेनदेन को अधिकृत करने और धन को विभिन्न खातों में स्थानांतरित करने में आसानी हुई। बैंक ने दर्ज कराई…

Saharanpur News : महिला SDM को दी धमकी का आरोपी अरेस्ट, बिहार बॉर्डर से पकड़ा गया इनामी किन्नर

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर की तहसील नकुड़ की SDM संगीता राघव को धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है। सहारनपुर पुलिस ने पूर्वांचल के कई जनपदों की घेराबंदी कर महिला अधिकारी को धमकी देने वाले एक किन्नर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया किन्नर बलिया जिले का रहने वाला है और महिला एसडीएम को देवरिया से बड़ा नेता बता कर न सिर्फ किसी काम में शिफारिश कर रहा था बल्कि बदसलूकी करते हुए धमकी दी थी। पकडे गए किन्नर के खिलाफ विभिन्न…

Officer Changed Gender : सिविल सेवा में पहली बार: IRS अधिकारी ने बदला जेंडर, नाम भी हुआ परिवर्तित

Officer Changed Gender

हैदराबाद : भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की एक महिला अधिकारी ने इतिहास रच दिया है। 35 वर्षीय इस अधिकारी ने लिंग परिवर्तन करवाकर पुरुष बनने का फैसला लिया है। यह सिविल सेवा के इतिहास में पहला ऐसा मामला है। यह एक ऐतिहासिक घटना है क्योंकि यह पहली बार हुआ है जब किसी सिविल सेवा अधिकारी ने लिंग परिवर्तन करवाकर अपना नाम और लिंग आधिकारिक तौर पर बदला है। क्या है पूरा मामला :  हाँ, यह सच है कि भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की एक महिला अधिकारी ने हैदराबाद में अपना लिंग…

Kawad Yatra : सहारनपुर में कांवड़ यात्रा 2024: यातायात व्यवस्था में 21 जुलाई से होगा बदलाव

Kawad Yatra

सहारनपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 21 जुलाई से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। चार अगस्त तक दो चरणों में रूट डायवर्जन रहेगा। पहला चरण 21 से 29 जुलाई और दूसरा चरण 29 जुलाई से चार अगस्त तक होगा। रूट डायवर्जन के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।   सभी भारी एवं मध्यम वाहन शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे। खाद्य पदार्थ ले जाने वाले वाहनों को सरसावा बाईपास, बैंगनी फाटक, चिलकाना होते हुए निकाला जाएगा। सभी प्रकार के हल्के वाहन कांवड़…

Saharanpur News : सहारनपुर में पहली बार लागू की गई धारा 163, कावड़ यात्रा और मोहर्रम के मद्देनजर डीएम ने दिए निर्देश 

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में पहली बार धारा 163 लागू की गई। आगामी दिनों में कावड़ यात्रा और मोहर्रम को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने धारा 163 लगाने का फैसला लिया है। धारा 163 लागू होने पर नियमानुसार सार्वजनिक स्थानों पर 4 या 4 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। जिले में धरना प्रदर्शन और जुलुस नहीं निकाल पाएंगे। धारा 163 का उलंघन करने पर कानूनी कार्यवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आपको बता दें कि आगामी दिनों में जहां हिन्दुओं की आस्था…

Saharanpur News : सहारनपुर पुलिस ने खैर की लकड़ी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 4 गिरफ्तार

Saharanpur News

सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस ने खैर के पेड़ चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर बेसकीमती खैर की लकड़ी किसानों के खेतों से चुराकर औने-पौने दामों में बेच देते थे। गिरोह का सरगना पंजाब का: इस गिरोह का मुख्य सरगना पंजाब का रहने वाला है जो खैर के पेड़ों को चोरी कर पंजाब में बेचता था। कैसे हुआ खुलासा: 12 जून को थाना नकुड़ के गांव जैनपुर के निवासी जितेंद्र कुमार ने खेत से 4 खैर के पेड़ चोरी होने की…

Saharanpur News : सहारनपुर में कल सरसावा वायु सेना स्टेशन में होगा पहला एयर शो!

Saharanpur News

सहारनपुर : भारत 13 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर, वायु सेना स्टेशन सरसावा में पहली बार एक भव्य एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इस एयर शो में वायुसेना के आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल, सुखोई और जगुआर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। इनके साथ ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर, एएन-32 परिवहन विमान और डोर्नियर विमान भी शामिल होंगे। यह एयर शो कारगिल युद्ध में वायु सेना के योगदान और शहीद सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने का एक तरीका होगा।…