Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में पहुंच रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था की डुबकी लगाने उमड़े श्रद्धालु

Mahakumbh 2025 News

महाकुंभ 2025 : यूपी की संगम नगरी में महाकुंभ मेले की दिव्य और भव्य शुरुआत हो चुकी है। पौष पूर्णिमा के साथ ही 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। महाकुंभ के पहले दिन से ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हजारों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। अब तक 60 लाख श्रद्धालु संगम तट पर डुबकी लगा चुके हैं। यह गंगा, यमुना और…

Saharanpur News : पद का दुरुपयोग कर पत्नी के नाम कराने वाले इंस्पेक्टर बर्खास्त, पत्नी के नाम करा ली थी खनन माफिया बेनाम संपति

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति को युद्धस्तर पर सहारनपुर रेंज के DIG अजय कुमार साहनी चरितार्थ कर रहे है। यही कारण है कि ज़िले में ही नही पूरे देश मे उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। जानकारी के अनुसार DIG अजय कुमार साहनी ने ज़िले के मिर्जापुर थाने में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार को पुलिस की नौकरी से बर्खास्त कर दिया। दरअसल इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने थाना प्रभारी पद पर रहते हुये पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला…

Illegal Mining in Saharanpur : NGT की रोक के बाद भी अवैध खनन का खेल जारी, खनन माफिया बिना पट्टों के अवैध खनन को दे रहे अंजाम 

Illegal Mining in Saharanpur

सहारनपुर : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में NGT के निर्देश पर खनन पूरी तरह बंद है। वहीं कुछ खनन माफिया बेखौफ अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। तहसील बेहट इलाके के रायपुर खनन जोन में जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद खनन माफिया स्टोन क्रेशर के आसपास की सरकारी जमीन में बिना अनुमति के खनन पट्टे चला जा रहे हैं। आलम यह है कि 30 से 50 फ़ीट तक खनिज उठा कर अपनी जेबें भर रहे हैं साथ ही राजस्व विभाग को करोड़ों रूपये का चुना…

Sambhal Violence Report : सपा ने पेश की संभल हिंसा की रिपोर्ट, अखिलेश यादव ने भाजपा पर अफसरों के जरिए हिंसा भड़काने का आरोप लगाया 

Akhilesh Yadav PC

लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संभल मामले की रिपोर्ट पेश की है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के द्वारा संभल में जानबूझ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। भाजपा ने अफसरों के जरिए जानबूझ कर संभल में हिंसा भड़काई और निर्दोष लोगों पर अत्याचार किया। जब सपा प्रतिनिधिमंडल संभल पहुंचा तो उसे रोक दिया गया। उसे वहां जाने नहीं दिया गया। सरकार क्या छिपाना चाहती थी? अखिलेश यादव ने कहा कि इस घटना के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।…

Saharanpur News : DGP के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल बनाना पड़ा भारी, 80 हजार रुपए ऐंठने वाला अभियुक्त गिरफ्तार 

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के DGP के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम और यूट्यूब बनाना एक शख्स को महंगा पड़ गया। पुलिस ने फर्जी आईडी बनाने वाले शख्स को कर लोगों से पैसे ऐंठने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। उसने जयपुर कांड के पीड़ितों की मदद के नाम पर पैसे ऐंठ लिए थे। जिसके बाद फर्जी आईडी का खुलासा हुआ और साइबर सेल पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त जनपद सहारनपुर के थाना नागल इलाके के गांव साधारणपुर का रहने वाला बताया जा…

BPSC 2025 : प्रशांत किशोर का BPSC पर बड़ा आरोप, ‘पैसे लाओ-नौकरी पाओ’ 30 लाख से 2 करोड़ में एसडीएम बनाने की डील पक्की

BPSC 2025

बिहार BPSC : प्रशांत किशोर ने BPSC और नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रशांत किशोर का कहना है कि BPSC की ज्यादातर सीटें बेच दी गई हैं। एक सीट की कीमत 30 लाख से 2 करोड़ के बीच तय कर डील पक्की हुई है। इसी वजह से सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा रद्द न करने और दोबारा परीक्षा न कराने पर अड़े हुए हैं। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के सुर भी प्रशांत किशोर से मिलते नजर आ रहे हैं।…

Mahakumbh 2025 : हेलीकॉप्टर से महाकुम्भ मेले का कर सकेंगे हवाई भ्रमण, बुकिंग के लिए देने होंगे इतने पैसे !

Helicopter In Mahakunbh

महाकुंभ 2025 : प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ मेले को देखने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। महाकुम्भ मेला क्षेत्र को इस बार हेलीकॉप्टर से भी देखा जा सकेगा। इसके लिए आपको थोड़ी से जेब ढीली करनी पड़ेगी और केवल आठ मिनट में आपको पूरा मेला हेलीकॉप्टर से दिखाया जाएगा। आठ मिनट की उड़ान के लिए तीन हजार रुपये खर्च करने होंगे। जिसके बाद महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से पूरा मेला क्षेत्र देख सकेंगे। आपको बता दें कि प्रयागराज में महाकुम्भ मेले को सफल…

Illegal Mining : संगठित रूप से अवैध खनन करने वालों पर लगेगी गैंगस्टर, पुलिस एवं खनन विभाग आपसी बेहतर समन्वय से रोंके अवैध खनन

Saharanpur News

सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने हेतु जिला टास्कफोर्स की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि संगठित रूप से अवैध खनन करने वालों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाए। नंबर प्लेट न होने, स्पष्ट रूप से दिखाई न देने या गलत होने पर परमिट निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाए तथा संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होने उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को 3 दिनों के अंदर निर्धारित स्थलों पर चैक पोस्ट स्थापित करने के…

UP Roadways Bus : ट्रेनों की तरह रोडवेज बसों में भी सो सकेंगे यात्री, योगी सरकार नए साल में ला रही स्लीपर बसें

UP Roadways Buses

स्लीपर बस : नए साल पर बस यात्रियों के लिए योगी सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। आगामी नए साल में यूपी परिवहन निगम के बेड़े में अब स्लीपर बसें भी शामिलकरने जा रही है। इन बसों को लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा। परिवहन निगम ने इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। ट्रेनों में स्लीपर और एसी बोगियों की तर्ज पर अब रोडवेज बसों में भी यात्री अपनी बर्थ पर सोकर यात्रा कर सकेंगे। रोडवेज प्रशासन 150 एसी और नॉन एसी स्लीपर बसें खरीदने जा…

Akhilesh Yadav : मुख्यमंत्री आवास के नीचे भी है शिवलिंग, वहां भी हो खुदाई, यूपी में ‘मंदिर चर्चा’ के बीच अखिलेश का बड़ा बयान

Akhilesh Yadav Did Not Receive Invitation Ayodhya

अखिलेश यादव : इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति मंदिर-मस्जिद में सिमटती जा रही है। सड़को से लेकर विधानसभा तक मस्जिदों में मंदिर मिलने और खुदाई का मुद्दा छाया हुआ है। संभल के बाद अन्य शहरों में भी प्राचीन मंदिर मिल रहे हैं और हर जगह मंदिर और शिवलिंग मिलने के दावे किए जा रहे हैं। इन दावों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ब्यान दिया है। अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि लखनऊ में जहां सीएम योगी रहते हैं, वहां मुख्यमंत्री आवास के नीचे…