नए वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ बंगाल में हिंसा, कई जिलों में छापेमारी जारी, 110 की हुई गिरफ्तारी – West Bengal News Berlin

Violence in Bengal against the new Waqf Amendment Act

पश्चिम बंगाल : शुक्रवार को वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन के बाद भीड़ हिंसक हो गई। पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के बाद 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को हिंसा तब भड़की जब प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर सड़कें जाम कर दीं, पुलिस पर पथराव…

50 हजार रिश्वत नहीं दी तो दुल्हन बनी बेटी को मंडप से उठा ले गए प्रोबेशन अधिकारी, बोले नाबालिग है दुल्हन – Amroha News News

groom was beaten in Baghpat

अमरोहा : अमरोहा जिले में भ्रष्ट जिला प्रोबेशन अधिकारी का शर्मनाक कारनामा सामने आया है। पचास हजार की रिश्वत न देने पर प्रोबेशन अधिकारी और उनके कर्मचारियों ने दुल्हन को नाबालिग बताकर न सिर्फ शादी रुकवा दी बल्कि किसान की दुल्हन बनी बहन को जबरन उठा ले गए। परिजनों का आरोप है कि लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किए बिना ही वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। मामले में कोर्ट ने जिला प्रोबेशन अधिकारी और उनके सात कर्मचारियों के खिलाफ जांच के बाद कार्यवाई आदेश दिए हैं।…

लखनऊ के डॉक्टर से 95 लाख की ठगी, साइबर अपराधियों ने जांच के नाम पर 2 दिन तक डिजिटल नजरबंद रखा – Fraud with Senior Doctor

Hardwar News

लखनऊ : डिजिटल गिरफ्तारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। डिजिटल गिरफ्तारी और साइबर अपराध जैसी घटनाएं पुलिस के लिए भी चुनौती बनी हुई हैं। अब साइबर अपराधियों ने लखनऊ में रहने वाले रिटायर्ड डॉक्टर बीएन सिंह को 48 घंटे तक डिजिटल नजरबंद रखकर 95 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लखनऊ के विराट खंड निवासी रिटायर्ड डॉक्टर बीएन सिंह ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि पिछले दिनों एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को…

आईएएस बनने का सपना संजोए युवती को दरोगा नेदिया धोखा, 3 साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से किया इनकार – Agra News

UP Crime News

आगरा : ताजनगरी के ट्रांस यमुना क्षेत्र की युवती ने एक दरोगा पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि प्रशिक्षु दरोगा ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। उसे गर्भपात के लिए भी मजबूर किया गया। छात्रा की शिकायत पर आगरा पुलिस ने कौशांबी में तैनात दरोगा के खिलाफ ट्रांस यमुना थाने में केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि 2022 में वह हाथरस में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात गांव…

Aligarh News : तहसील अधिकारियों का बड़ा कारनामा, सिर पर दुपट्टा रखने पर छात्रा का तीन बार जाति प्रमाण पत्र किया निरस्त, डीएम ने बैठाई जांच

Caste certificate of a girl student was cancelled thrice for wearing a scarf on her head

अलीगढ़ : अलीगढ जिले में तहसील अधिकारीयों का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। अधिकारियों के कारनामे की वजह से एक होनहार छात्रा नीट परीक्षा से वंचित रह गई। क्योंकि अधिकारियों ने छात्रा नेहा कशयप का जाति प्रमाण पत्र एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार निरस्त कर दिया। छात्रा के मुताबिक आवेदन के साथ लगी फोटो में वह सिर पर दुपट्टा रखे हुए थी। तीन बार आवेदन निरस्त करने पर छात्रा ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मामले का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने जांच…

Merut News : मेरठ कमिश्नरी में किसानों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

Farmers attempted self-immolation in Meerut

मेरठ : जमीनी विवाद के चलते किसानों ने मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह किसानों से तेल की कैन छीनी और उन्हें समझाने का प्रयास किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने किसानों को समझाकर मामला शांत कराया और ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसान नेता नरेंद्र कुमार का कहना है कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के वर्तमान ग्राम प्रधान महेंद्र पुत्र दौलत राम और उसके अन्य भाईयों व साथियों ने अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन पर अवैध…

Agra News : स्वास्थ्य विभाग का गज़ब कारनामा, एक महिला की 30 महीने में 25 बार किया प्रसव, पांच बार कर दी नसबंदी, आगरा से लखनऊ तक मचा हड़कंप

Agra Hospital News

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन राशि के गबन का बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। जिससे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। ऑडिट में गर्भ से कमाई का खेल पकड़े जाने के बाद आगरा सीएमओ ने जांच के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी के लाभार्थियों के भुगतान में किए गए घोटाले की जांच करने एनएचएम निदेशक डॉ. पिंकी जोवल मंगलवार शाम आगरा पहुंचीं। वह बुधवार और गुरुवार को आगरा में…

CM Yogi Visit Gorakhpur : गोरखपुर में बोले सीएम योगी, “तकनीकी हमसे चले, तकनीकी से हमें नहीं चलना”

Technology works with us, technology does not work with us

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 91 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर भले ही तकनीक आधारित हो गया हो, लेकिन तकनीक को हम नहीं, बल्कि हम संचालित करें। योगी ने कहा कि मानव द्वारा ऐसी तकनीक विकसित की जाए, जिसका संचालन राष्ट्र और समाज की प्रगति का कारक बने। इसमें पूंजी और समय का कम निवेश हो और परिणाम सर्वमान्य हों। सीएम योगी ने कहा कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय…

Saharanpur News : फिलस्तीन का झंडा फहराने पर गई साकिब खान की नौकरी, विद्युत विभाग ने किया बर्खास्त

Saqib Khan lost his job for hoisting Palestine's flag

सहारनपुर : सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले युवक की पहचान हो चुकी है। साकिब नाम के युवक ने न सिर्फ नमाज के बाद फिलस्तीन का झंडा फहराया था बल्कि फेसबुक सोशल मीडिया पर भी फिलस्तीन के झंडे के साथ अपनी फोटो साझा की थी। आरोपी साकिब खान विद्युत विभाग में संविदाकर्मी है और गागलहेड़ी इलाके के एक गांव का रहने वाला है। फिलस्तीन का झंडा फहराने के मामले में जहां पुलिस ने 70 लोगों के खिलाफ मुकदम दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार…

Saharanpur News : डीएम ने सरकारी अस्पताल में की छापेमारी, खामियां मिलने पर सीएमएस और डॉक्टरों को लगाई फटकार

DM reprimanded CMS and doctors after finding flaws

सहारनपुर : सहारनपुर जिला अस्पताल में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी मनीष बंसल ने छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल में कई कमियां पाई गई जिसके चलते जिलाधिकारी ने न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि संबधित डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की और डॉक्टरों और स्टाफ के व्यवहार के बारे जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईद दौरान अस्पताल प्रशासन में अफरा तफरी का माहौल रहा। सबसे पहले वह एसआईसी डॉ. सुधा सुमन…