वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के दिये निर्देश – Saharanpur News

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के दिये निर्देश

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को सहारनपुर में थे जहां उन्होंने राज्यमंत्री जशवंत सैनी की सुपुत्री के शादी समारोह में शिरकत की। इस दौरान वित्त मंत्री ने मण्डल मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस सभागार में वित्त एवं लेखा संवर्ग के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों की बैठक ली। जनपद आगमन पर सर्किट हाउस में मंत्री जी का स्वागत जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार ने किया, जबकि सुरक्षा कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर में सलामी दी। वित्त नियंत्रक मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय…

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आह्वान, चिकित्सा क्षेत्र में सहारनपुर बनेगा सर्वश्रेष्ठ, अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप – Deputy CM Visit Saharanpur

Deputy CM Brijesh Pathak Visit Saharanpur

सहारनपुर : बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहारनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने सरसावा सीएचसी का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख ने दलित समाज का ही नहीं बल्कि देश के सर्वसमाज का अपमान किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ सुधीर राठी, एडी हेल्थ डॉ कुमुद, मुख्य चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधा एवं डॉ इन्द्रा सिंह सहित अन्य समस्त संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे। ब्रजेश पाठक ने समीक्षा…

आज सहारनपुर आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, यूपी सरकार कई मंत्री भी शादी समारोह में करेंगे शिरकत – Saharanpur News

आज सहारनपुर आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, यूपी सरकार कई मंत्री भी शादी समारोह में करेंगे शिरकत

सहारनपुर : आज सहारनपुर में VVIP का दौरा रहेगा। प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्री, विधायक, एमएलसी सहारनपुर पहुँच रहे हैं। जहां सभी VVIP मेहमान राज्यमंत्री जशवंत सैनी की बेटी की शादी में शिरकत करेंगे। जबकि दोनों उप मुख्यमंत्री पहले सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान सरसावा सीएचसी का निरीक्षण भी करेंगे और स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद दोनों उपमुख्यमंत्री अंबाला रोड स्थित राज्य मंत्री जशवंत सैनी की पुत्री के शादी समारोह में शामिल होंगे। सरकार की ओर…

हटाते वक्त ट्रेक पर गिरा अंग्रेजों के ज़माने का भारी भरकम पुल, रेल यातायात बाधित, बड़ा हादसा टला – Saharanpur News

A huge bridge from the British era fell on the track while being removed

सहारनपुर : सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब ट्रैक क्रॉसिंग पुराना पुल हटाते वक्त रेलवे लाइन पर गिर गया। पुल को क्रेन से हटाया जा रहा था। मशीन का बैलेंस बिगड़ने से भारी भरकम पुल पानी की पाइप लाइन और ट्रैक के बीचो बीच गिर गया। जिसके चलते घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा। इतना ही नहीं पानी की पाइप लाइन पर गिरने पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँच टूटे पुल को मशीनों की मदद से हटा रहे हैं।…

पुलिस और एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ​​जीतू को मुठभेड़ में मार गिराया – Mainpuri Encounter

Jitendra alias Jeetu, a criminal with a reward of Rs 1 lakh, was killed in an encounter

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी जितेंद्र उर्फ ​​जीतू को मुठभेड़ में मार गिराया। हाथरस हत्याकांड में जीतू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह कई संगीन आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। जितेंद्र का आपराधिक इतिहास काफी संगीन था। उस पर हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज थे। मैनपुरी पुलिस और एसटीएफ आगरा यूनिट के संयुक्त ऑपरेशन में मैनपुरी के एलाऊ थाना अंतर्गत कुख्यात एक लाख के इनामी अपराधी जितेंद्र उर्फ ​​जीतू की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी फायरिंग…

रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, जनेऊ और मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा दे सकेंगे – Issue Mangalsutra Wearing Janivars

The issue of mangalsutra-wearing janivars

बेंगलुरु : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने सोमवार को कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे चल रही रेलवे भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र और जनेऊ पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दें। यह निर्देश कुछ परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र और जनेऊ पहनकर परीक्षा देने से रोकने वाले परीक्षा कर्मचारियों की कार्रवाई पर भारी आक्रोश के बाद आया है। सोमन्ना ने कहा कि “कई विधायकों और सांसदों द्वारा उनका ध्यान आकर्षित करने के बाद उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे…

हेलो एसपी साहब! मैं सीएम योगी का प्रबंध अधिकारी हूं,  पकड़ा गया आरोपी को छोड़ शिफारिश करने वाला ‘नटवरलाल’ – Shahjahanpur News

Shahjahanpur News CM Yogi Fake Manager

शाहजहांपु : पुलिस ने एक ऐसे ‘नटवरलाल’ को गिरफ्तार किया है जो सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रबंध अधिकारी बनकर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों पर धौंस जमाता था। इतना ही नहीं, अफसरों को आदेश देकर कई काम भी करवाता था। हाल ही में उसने शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को फोन कर खुद को मुख्यमंत्री का प्रबंध अधिकारी बताया था। शक होने पर पुलिस ने फर्रुखाबाद से राहुल भारती नाम के यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नटवरलाल को जेल भेज दिया गया है। दरअसल, राहुल भारती ने 27 अप्रैल 2025…

अब यूपी के सभी जिलों में लागू होगी एक समान व्यवस्था, वसीयत और बंटवारे को लेकर सीएम योगी ने तैयार किया प्लान – CM Yogi New Plan

UP Loksabha Election

लखनऊ : यूपी सरकार नगरीय निकायों में संपत्ति संबंधी कार्यों की प्रक्रियाओं और शुल्क ढांचे में एकरूपता लाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वसीयत, बंटवारा या अन्य प्रकार के हस्तांतरण के मामलों में अब सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में एक समान प्रक्रिया और शुल्क व्यवस्था लागू की जाए। यह कदम पूरे प्रदेश में नागरिकों को समान और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर विकास विभाग द्वारा…

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांवों में तनाव, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, बंकरों की मरम्मत कर रहे लोग – Pahalgam Terririst Attack

Pahalgam Terririst Attack

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांवों और कस्बों में तनाव बढ़ता जा रहा है। खास तौर पर पहलगाम आतंकी हमले के बाद। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। लोग हमलों से बचने के लिए बनाए गए बंकरों की सफाई और सजावट कर रहे हैं। पर्गल में पहली बार सेना ने बाजार में जगह-जगह चेकपॉइंट बनाए हैं। गांव की सुरक्षा समितियां फिर से सक्रिय हो गई हैं। लोग किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए खुद-ब-खुद तैयार हो रहे हैं। वे सतर्क हैं, लेकिन डरे हुए नहीं हैं। सेना ने…

सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने बाजी मारी – UPSC CSE Result 2024

UPSC CSE Result 2024

सिविल सेवा परीक्षा : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित दिया है।  इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ख़ास बात ये है कि प्रयागराज की शक्ति दुबे ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रथम रैंक (AIR-1) हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। शक्ति दुबे ने पहला स्थान जबकि हर्षिता गोयल…