Fatehpur News : एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकराईं, इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, ट्रेन चालक घायल

Fatehpur News

कानपुर : फतेहपुर जिले के खागा कस्बे के पास पामभीपुर इलाके में दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए। हादसे के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे में दोनों ट्रेनों के चालक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के कारण रेलवे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं, जिससे उनकी आमने-सामने टक्कर…

Saharanpur News : सहारनपुर में फिर पीटी विधुत विभाग की टीम, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटे कर्मचारी, वीडियो वायरल 

Saharanpur News

सहारनपुर : इन दिनों जनपद सहारनपुर में विधुत कर्मचारियों की सामत आई हुई है। थाना रामपुर मनिहारान इलाके के लंढौरा गांव में बिजली चोरी रोकने गई टीम को ग्रामीणों ने न सिर्फ दौड़ा लिया बल्कि कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। जैसे तैसे विधुत कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। विधुत कर्मियों ने थाना रामपुर मनिहारान पहुँच कर शिकायत दर्ज कराई है। विधुत अधिकारियों ने आरोपी ग्रामीणों ने खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि…

Bareilly News : शादी से पहले अपनी ही दुल्हन को लेकर भागा युवक, दुल्हन की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Bareilly News

बरेली : बरेली के बहेड़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव बहेड़ी में रिश्ता तय होने के बाद एक युवक अपनी मंगेतर को ही लेकर भाग गया। जानकारी होने पर युवती की मां ने युवक को फोन कर वापस आने को कहा तो युवक ने वापस आने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि कस्बे के मोहल्ला शाहजी नगर लाइनपार निवासी महिला ने बताया कि उसकी…

Saharanpur News : 51 लाख के घोटाले की जांच पूरी, दोषी पाए गए मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य

Saharanpur News

सहारनपुर : शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018 में हुए 51 लाख के स्टेशनरी घोटाले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रारंभिक जांच में तत्कालीन प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी दोषी पाए गए हैं। अब संयुक्त सचिव चिकित्सा की ओर से विभागीय जांच के लिए आरोप पत्र मंडलायुक्त को भेजा गया है। आरोप पत्र के आधार पर तत्कालीन प्राचार्य से सभी बिंदुओं पर साक्ष्य मांगे जाएंगे। इसके बाद तय होगा कि तत्कालीन प्राचार्य दोषी हैं या नहीं। 246 रुपये में खरीदा गया एक रुपये का…

Saharanpur News : पहिया टूटने से टेंपो पर गिरा क्रेन का अगला हिस्सा, हादसे में कई लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Saharanpur News

सहारनपुर : रामपुर मनिहारान में दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन पुल पर गार्टर लगा रही क्रेन का पहिया टूटने से अगला हिस्सा टेंपो पर गिर गया। हादसे में टेम्पो सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टेम्पो पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। आनन फानन में आसपास के लोगों ने यात्रियों को टेंपो से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं…

Deoband News : मिट्टी से भरा डंपर मकान पर पलटा, तीन बच्चे और मान घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

Saharanpur News

सहारनपुर : कस्बा देवबंद की शेखुल हिंद कॉलोनी में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मिट्टी से भरा एक डंपर मकान पर पलट गया। हादसे में एक महिला और उसके तीन बच्चे घायल हो गए। चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां माँ बेटों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि देवबंद की शेखुल हिंद कॉलोनी में डूडा द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराई का…

Saharanpur News : सहारनपुर के युवक का वायनाड में मर्डर, दोस्त और उसकी पत्नी ने गला घोंटकर हत्या के बाद शव के कर दिए दो टुकड़े

Saharanpur News

सहारनपुर/वायनाड : सहारनपुर के गांव समसपुर निवासी युवक की केरल के वायनाड में उसके ही दोस्त ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मृतक के दोस्त ने पत्नी के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारे दंपत्ति ने न सिर्फ शव के दो टुकड़े कर दिए बल्कि ट्रेवलिंग बैग में भर कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। टेम्पू चालक की शिकायत पर थाना वेल्लमुंडा पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी दंपत्ति भी सहारनपुर के ही रहने वाला है। आपको बता दें कि थाना…

Ghaziabad Blast : सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, सुबह सवेरे धमाकों से दहला गया गाजियाबाद, सेंकडो मीटर दूर तक गिरे टुकड़े

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद में पेट्रोल पंप के पास खड़े एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में बड़ी संख्या में भरे हुए गैस सिलेंडर थे। देखते ही देखते धमाकों के साथ भीषण आग लग गई। एक के बाद एक गैस सिलेंडर में हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। ट्रक में गैस सिलेंडर में हुए धमाकों के बाद घटनास्थल से कई सौ मीटर दूर डिफेंस कॉलोनी में फटे सिलेंडर के टुकड़े मिले। जिससे लोग बाल-बाल बच गए। फिलहाल आग पर काबू…

Saharanpur News : मण्डलायुक्त ने संपत्ति विवरण दर्ज न कराने वाले कार्मिकों का फरवरी माह का वेतन रोकने के दिये निर्देश

Saharanpur News

सहारनपुर : मण्डलायुक्त श्री अटल कुमार राय ने कहा है कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 31 जनवरी 2025 तक अर्जित चल-अचल संपत्ति का विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर प्रस्तुत नहीं किया है। उनका वेतन आहरित न किया जाये। जिलों से प्राप्त प्रगति के अवलोकन से स्पष्ट हुआ है कि जिलों में अभी भी ऐसे कई अधिकारी एवं कर्मचारी हैं, जिनकी चल-अचल संपत्ति का विवरण अपलोड नहीं किया गया है। यह स्थिति संतोषजनक नहीं है तथा शासन एवं मा0 राजस्व परिषद द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन जिले में नहीं…

Imran Masood on Mahakunbh : महाकुंभ में सरकारी इंतजामों पर भड़के सांसद इमरान मसूद, शवों पर राजनीति कर रही है भाजपा

Imran Masood On Ram Mandir News 

इमरान मसूद : दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में चुनाव प्रचार के दौरान सरकारी इंतजामों पर भड़के सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कुंभ में दुर्घटना में मरने वालों को मुआवजा मिलता है, बागपत में नहीं, यहां भी राजनीति हो रही है। कुंभ मेला में हालात खराब हैं, कई लोग मर गए, सरकारी आंकड़े छिपाए गए, हालात कई गुना बदतर हैं। मीडिया ने सब दबा दिया, कल भी वहां आग लगी, किसी ने नहीं दिखाया। इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, कार्यक्रम में श्रद्धालु मर रहे हैं और इन…