चंडीगढ़, 19 जून। पंजाब को देश में स्वच्छ और ग्रीन एनर्जी के उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने की कड़ी में इस साल के अंत तक 7 अन्य कॉम्प्रेस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्रोजेक्ट कार्यशील होने की आशा है। यह प्रोजेक्ट सालाना 4.20 लाख टन पराली का उपयोग करके प्रतिदिन 79 टन सी.बी.जी. पैदा करेंगे। यह जानकारी प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा राज्य में लागू किए जा रहे प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए बुलाई गई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए दी।…
Author: news14today
Bridge Collapse In Bihar : उद्घाटन से पहले नदी में समाया 12 करोड़ का पुल, जिम्मेदार कौन
Bridge Collapse : बिहार में एक बार फिर नदी पर बनाया गया पुल उद्धघाटन से पहले ही नदी में समा गया है। करीब 12 करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया पुल तास के पत्तो की तरह ध्वस्त हो गया। अचानक पुल गिरने से जिला प्रशासन और सड़क परिवहन निगम के साथ सेतु निगम में हड़कप मच गया। इस दौरान गनीमत ये रही कि किसी की जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुल हादसे के बाद स्थानीय लोगों के साथ विपक्ष ने भी आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। आरोप…
Lucknow News : लखनऊ के अकबरनगर में चला बाबा का बुलडोजर, 1320 अवैध निर्माण जमींदोज कर बना दिया मैदान
Lucknow News : लखनऊ के अकबरनगर में अवैध निर्माण पर बाबा का बुलडोजर चला है। बाबा के बुलडोजर से एक दो नहीं बल्कि 1320 अवैध निर्माणों को जमींदोज किया गया है। अकबरनगर में करीब एक सप्ताह तक बाबा के बुलडोजर का कब्जा रहा है। यानी 10 जून से मंगलवार को अकबरनगर के 1320 अवैध निर्माण ध्वस्त किये गए हैं। 8 दिन चली कार्यवाई के बाद अब मलबा हटाने की कार्यवाई की जा रही है। आपको बता दें कि सूबे की राजधानी लखनऊ के पास से गुजर रही कुकरैल नदी की…
Importance of Relationships in Modernity : आधुनिक युग में क्यों टूट रहे रिश्ते, जरूरतों की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपने हो रहे बेगाने
Importance of Relationships in Modernity : बड़े बुजुर्गों के मुंह से बचपन से सुनते थे कि समय के साथ चलो समय निकल गया, तो फिर पछताने के अलावा कुछ और नहीं बचेगा। बड़ों और विद्वानों की ये सीख मेरे जैसे ज्यादातर लोगों को जिंदगी भर बेचैन करती रहती है और कई बार सोचने को मजबूर होना पड़ता है कि आखिर समय के साथ चला कैसे जाए? कई बार तो ऐसा लगता है कि समय हमसे बहुत आगे निकल गया और हम कहीं पीछे छूट गए। और इसी उधेड़बुन में कई…
नशा तस्करों की प्रॉपर्टी एक हफ्ते में जब्त करने के आदेश
चंडीगढ़, 18 जून। पंजाब में नशें के खतरे से निपटने की राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में इस श्राप के ख़ात्मे के लिए पंजाब सरकार ने बहु-पक्षीय रणनीति बनायी है। यहां पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य़ की पुलिसिंग में कई सुधार लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान की तैयारियों दौरान पंजाब पुलिस ने बहुत बड़ी मात्रा में नकदी और नशा पकड़ा है साथ…
बिजली-पानी की किल्लत से हाहाकार, सत्ता सुख में मदहोश बीजेपी- हुड्डा
चंडीगढ़, 18 जून। आज प्रदेश में बिजली-पानी की किल्लत के चलते हाहाकार मचा हुआ। लेकिन बीजेपी सत्ता सुख में मदहोश आंखें बंद किए बैठी है। जो पार्टी जनता की बिजली-पानी जैसी आधारभूत जरूरतों को भी पूरा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा प्रदेश में गहराए बिजली-पानी के संकट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिजली की किल्लत के चलते ना सिर्फ आम जनजीवन प्रभावित हो…
रोड़वेज की बसों में मिलेगा ठंडा पानी
चंडीगढ़ , 18 जून। हरियाणा सरकार ने बढ़ती गर्मी के कारण हरियाणा राज्य परिवहन की सभी बसों में यात्रियों के लिए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। आज राज्य परिवहन हरियाणा के निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी महाप्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य परिवहन, हरियाणा की सभी बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए ताकि यात्रियों को पानी के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्देशों में कहा गया है कि वर्तमान में लगातार बढ़ते तापमान के कारण…
बुलेट कैमरा जैसे गैजेट्स से खनन पर निगरानी रखेगा उत्तराखंड
देहरादून, 18 जून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में अवैध खनन पर सख्त निगरानी तथा वैध खनन से राजस्व बढ़ाने के लिए एमडीटीएसएस (माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड सर्विलेन्स सिस्टम ) को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व उधमसिंह नगर के 40 चेक गेट पर लगाने के लगभग 93 करोड़ रूपये के प्रस्ताव को सचिवालय में खनन विभाग की आज की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में सहमति दी है। एमडीटीएसएस को देहरादून के 8 चेक गेट, हरिद्वार के 13 चेक गेट, नैनीताल के 10 चेक गेट तथा उधमसिंह…
नीट नहीं क्लीन, नए सिरे से परीक्षा कराए सरकार – सैलजा
सिरसा 18 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लगातार उठ रहे सवालों से साफ है कि नीट परीक्षा बिल्कुल भी क्लीन नहीं है। भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को नए सिरे से नीट का एग्जाम लेना चाहिए। जिस तरह की हेराफेरी अभी तक उजागर हुई हैं, उससे साफ है कि केंद्र सरकार के इशारे पर लाखों छात्रों का डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर किया जा रहा है। एनटीए और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय सुप्रीम कोर्ट…
मॉर्निंग वॉक पर निकले धामी ने सड़क किनारे बनाई चाय
नैनीताल। नैनीताल के लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मॉर्निंग वॉक के दौरान दुकान पर चाय बनाते देख हैरान रह गए। उन्होंने अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय वाले की हेल्प की। नैनीताल दौरे पर ये नजारा आज सुबह देखने को मिला। शहर के दौरे पर आए धामी मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास भी पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस दौरान कुछ समस्याएं सामने आई तो उन्होंने तुरंत अफसरों को जरूरी हिदायत दी। इसके बाद मुख्यमंत्री बीपी पांडेय अस्पताल पहुंच गए और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मरीजों से…
