उत्तराखंड में बढ़ेगी हेली सेवाएं, सीएम ने दिए निर्देश

Rain Created Flood Situation

देहरादून, 18 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हेली सेवाओं के विस्तार के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जनपद और महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हवाई सेवा से जुड़े इस दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं।  मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित जौलीग्रांट के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की व्यवस्था तथा इनके विस्तारीकरण एवं अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान देने को कहा है। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों एवं पर्यटकों को बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए…

मां की शिक्षा और संस्कारों से ही मिल सकता है जीवन का प्रत्येक सुख – सैनी

चंडीगढ़,18 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां की शिक्षा और संस्कारों से जीवन का प्रत्येक सुख मिल सकता है और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मां के आदर्शों को जीवन में धारण करना जरुरी है। इन शिक्षाओं और संस्कारों के कारण ही पूर्व मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह ने पूरे विश्व में खेल के क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इसलिए समाज स्वर्गीय श्रीमती दलजीत कौर द्वारा दिए गए संस्कारों और शिक्षाओं को हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र…

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया डीजीपी की पुस्तक का लोकार्पण

चंडीगढ़, 18 जुलाई। केंद्रीय विद्युत एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित नए महाराष्ट्र सदन में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर द्वारा लिखित पुस्तक ‘वायर्ड फॉर सक्सेस‘ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डीके शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। यह पुस्तक हरियाणा में बिजली सुधारों की दिशा में किए गए प्रयासों पर आधारित है जिसका समाज के सभी वर्गों व अन्य राज्यों के बिजली वितरण निगमों को भी बड़े पैमाने पर लाभ होगा। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल…

23 तक चलेगी पुलिस सिपाही पुरुष (सामान्य डयूटी) के लिए पीएमटी

चंडीगढ़, 18 जुलाई। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस में सिपाही पुरुष (सामान्य डयूटी) के 5 हजार पदों के लिए कुल 8 गुणा उम्मीदवार शारीरिक मापदंड परीक्षा (पीएमटी) देंगे। पहले चरण में 6 गुणा उम्मीदवारों का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसके अनुसार, 16 जुलाई, 2024 से जिला पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में पीएमटी शुरू हो चुकी है, जो 23 जुलाई तक चलेगी। पहले दिन 2 हजार उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जबकि 18 जुलाई से प्रतिदिन 5-5…

सीएम ने अफसरों को दिए सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश

देहरादून, 18 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को उच्चाधिकारियों मानसून के बाद एक माह में प्रदेश के सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि के बाद सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत सुरक्षात्मक रूप से सभी तैयारियां पूर्ण करने के साथ ही सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सबंधी सभी सुविधाएं बेहतर रखने और घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के मुख्यमंत्री ने…

Saharanpur News : नगरायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिया कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रुप

Saharanpur News

सहारनपुर : कांवड़ यात्रा को निविघ्न संपन्न कराने के लिए नगर निगम अपना रेडियो नेटवर्क विकसित करेगा। ताकि अधिकारियों के बीच सम्पर्क करने में कोई व्यवधान न आए। इसके लिए निगम द्वारा करीब दो दर्जन रेडियो सेट खरीदे जायंेगे। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ शिविरों की सफाई व्यवस्था विशेष डेªस में तैनात ‘नगर निगम कांवड़ सफाई मित्र’ संभालेंगे। प्रत्येक शिविर पर चार सफाई कर्मी अलग से तैनात रहेंगे। इस सम्बंध में आज नगरायुक्त संजय चौहान ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम…

Saharanpur News : धरती कंक्रीट के जंगल से नहीं पौधों से बचेगी, ‘‘एक वृक्ष माँ के नाम’’ वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया लाइव संवाद

Saharanpur News

सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जुलाई से 30 सितम्बर तक चलने वाले ‘‘एक वृक्ष माँ के नाम’’ वृक्षारोपण अभियान के संदर्भ में निगमों के महापौर, जिलापंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधानों से सीधे संवाद किया । कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री गाजियाबाद महापौर से वार्ता की। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जनमंच में लाइव प्रसारण किया गया। लाइव प्रसारण कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त संजय चौहान के अलावा नगरायुक्त राजेश यादव व मृत्युंजय सहित निगम के सभी अधिकारी तथा पार्षद मुकेश गक्खड़, मयंक…

Kawad Yatra 2024 : यूपी पुलिस के फरमान के बाद गरमाई सियासत, सांसद इमरान मसूद ने किया पलटवार, कह दी बड़ी बात 

Imran Masood On Ram Mandir News 

सहारनपुर : कावड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी फरमान के बाद सियासी गलियारों में हल चल मच गई है। सहारनपुर मंडल में कावड़ मार्ग पर संचालित प्रतिष्ठानों पर प्रोप्राइटर्स के नाम-नंबर लिखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मुज़फ्फरनगर पुलिस के फरमान के बाद जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर नाराजगी जताई है वहीं सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भी मैदान में कूद पड़े हैं। इमरान मसूद का आरोप है कि पुलिस अधिकारी…

NEET UG 2024 पेपर लीक विवाद: सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ? (18 जुलाई 2024)

NEET-UG 2024

NEET UG 2024 : सुप्रीम कोर्ट 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, जिनमें NEET UG 2024 परीक्षा से संबंधित याचिकाएं भी शामिल हैं। सीबीआई ने कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की जांच के संबंध में दूसरी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि बड़े पैमाने पर पेपर लीक हुआ था और परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की जानी चाहिए। एनटीए ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए और याचिकाकर्ताओं से…

Gonda Train Accident : चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: गोंडा में ट्रेन हादसा, 3 की मौत, 14 घायल

Gonda Train Accident

गोंडा ट्रेन हादसा : 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे गोंडा जिले के गोंडा-मनकापुर रेलखंड के बीच पटरी से उतर गए। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। दोपहर 2:30 बजे के करीब दो डिब्बे बेपटरी हुए, जिसके बाद 12 अन्य डिब्बे भी पलट गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। 14 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश…