Kisan Adolan : सहारनपुर में बीकेयू पंचायत, किसान आंदोलन को धार देने की कोशिश करते दिखे राकेश टिकैत

Kisan Adolan

राकेश टिकैत : 22 जुलाई, 2024 को भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सहारनपुर में एक किसान महापंचायत को संबोधित किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आज सहारनपुर में किसान पंचायत में पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन शामली-अंबाला हाईवे पर धरनारत किसानों के आंदोलन को धार देने के लिए शनिवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आज सहारनपुर पहुंचे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने…

सीएम ने हिसार में लगाई घोषणाओं की झड़ी

चंडीगढ़, 20 जुलाई। हरियाणा सरकार की संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत आज जिला हिसार में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि आर्य नगर और कैमरी गांव को जल्द ही महाग्राम योजना में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, आर्य नगर गाव में जमीन उपलब्ध होने पर डॉ. बीआर अम्बेडकर के नाम से कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की…

सीएम सैनी ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंडीगढ़, 20 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज जिला हिसार में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है, जिसमें प्रदेश सरकार…

Windows Crashed : विंडोज 11 में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) : क्या हो रहा है और आप क्या कर सकते हैं?

Windows Crashed

विंडोज 11 : पिछले कुछ दिनों से, कई विंडोज 11 यूजर्स को “ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ” (BSOD) का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण सिस्टम अचानक बंद या रीस्टार्ट हो जाता है। यह एक बड़ा बग है जिसने दुनिया भर के यूजर्स को प्रभावित किया है, खासकर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में। जिसके कारण सिस्टम अचानक बंद या रीस्टार्ट हो जाता है। यह त्रुटि हालिया CrowdStrike अपडेट के बाद सामने आई है। प्रभाव: यह रिपोर्ट किया गया है कि यह बग दुनिया भर के यूजर्स को प्रभावित कर रहा है,…

Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार

Delhi-NCR

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक और किडनी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सरगना संदीप आर्य भी शामिल है। पुलिस ने दो किडनी डोनरों और पांच मरीजों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। गिरोह का नेटवर्क: यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात में सक्रिय था। इन राज्यों के 11 अस्पतालों में किडनी प्रत्यारोपण किए जाते थे। आरोपी मरीजों से 35 से 40 लाख रुपये तक वसूलते थे और डोनरों को सिर्फ 5…

Saharanpur News : नगर निगम ने स्मार्ट सिटी सहारनपुर में लगाए एक लाख पौधे, महापौर बोले- हमने अपनी जीवन शैली से प्रकृति को विषाक्त बनाया

Saharanpur News

सहारनपुर : नगर निगम ने प्रधानमंत्री के ‘‘एक वृक्ष मॉ के नाम’’ अभियान को गति देते हुए आज महानगर में आईटीसी व अनेक सामाजिक संगठनों के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर करीब एक लाख पौधे लगाए। अकेले रायवाला स्थित जानकी वाटिका में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से वृक्षारोपण समारोह आयोजित कर दस हजार पौधे लगाए गए। महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त संजय चौहान के अलावा एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राओं, पार्षदों, सीनियर सिटीजन व विभिन्न संस्थाओं के वालंटियर्स द्वारा पौधारोपण किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए महापौर डॉ. अजय…

Kawad Yatra 2024 : शामली और बागपत के 34 डाकघरों में मिलेगा गंगाजल, 30 रुपये में मिलेगी 200 एमएल की शीशी

Kawad Yatra

कावड़ यात्रा : अगर आप सावन में गंगोत्री और हरिद्वार नहीं जा पा रहे हैं, तो चिंता न करें! डाक विभाग आपके लिए ला रहा है गंगाजल, वो भी सीधे आपके नजदीकी डाकघर में। शामली और बागपत के कुल 34 डाकघरों में जल्द ही गंगोत्री का पवित्र जल उपलब्ध होगा। यह योजना उन श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई है जो इस सावन में गंगोत्री और हरिद्वार यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। यह कैसे मिलेगा? कितने में मिलेगा: 200 एमएल की शीशी – ₹30 विशेष: गंगाजल गंगोत्री से लाया जाएगा। प्रधान…

Name plate Controversy : रहीम की दूकान चलाएंगे राम, कावड़ियों को बिना ब्याज-लहसुन के मिलेगा खाना, फैसले के बाद दुकानदारों की बढ़ी बेचैनी

Name plate Controversy

कांवड़ यात्रा : कांवड़ मार्गों की खाने-पीने की दुकान पर संचालकों का नाम और पहचान अनिवार्य कर दिए जाने से जहां दुकानदारों में बेचैनी बढ़ गई है वहीं सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। जिसके चलते कांवड़ यात्रा सम्पन्न होने तक कावड़ मार्ग पर चल रही कईं दुकानें बंद करने का भी फैसला लिया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी दुकानें न सिर्फ हिन्दू समुदाय के लोगों को दुकान किराए पर दे दी बल्कि कई दुकानदारों ने हिन्दू साथी से साझेदारी कर ली है। ये भी पढ़िए … …

Agra News : युवती की गलती से फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल, ससुराल वालों को धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Agra News

आगरा : ताजगंज थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। तीन महीने पहले ही शादी हुई इस युवती के कुछ दोस्तों ने उसकी फेसबुक प्रोफाइल से पिता का नंबर लेकर उसे अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिए। यही नहीं, अब आरोपी युवक ससुराल वालों को भी ये फोटो भेजने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि इंटरनेट पढ़ाई के दौरान उसकी स्कूल के जयंत, देवेंद्र और सहदेव से दोस्ती थी। इसी दौरान इन दोस्तों ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे।…

Saharanpur News : सहारनपुर सहकारी समितियों में नियुक्ति अनियमितता: लखनऊ से जांच टीम की रिपोर्ट जल्द होगी पेश

Saharanpur News

सहारनपुर : सहकारी समितियों में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए की गई नियुक्तियों और लाखों के लेनदेन से जुड़े वायरल ऑडियो ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया था। मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा, जिसके बाद लखनऊ से भेजी गई जांच टीम ने सहारनपुर आकर पूरे प्रकरण की जांच की। सहारनपुर जिले की 46 सहकारी समितियों में हुई कथित अनियमित नियुक्तियों और लाखों रुपये के वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले की जांच पूरी हो गई है। लखनऊ से भेजी गई जांच टीम ने शुक्रवार को अपना काम पूरा…