Ambala News : अंबाला में जमीन विवाद में पूर्व सैनिक ने 5 लोगों की हत्या कर दी, मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल

Ambala News

अंबाला : अंबाला के नारायणगढ़ में रविवार रात जमीन विवाद को लेकर एक पूर्व सैनिक ने अपनी मां, भाई, भाभी और 3 मासूम बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद शवों को जलाने का भी प्रयास किया। घायल पिता की अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पूर्व सैनिक ने अपनी मां, भाई, भाभी और 2 भतीजों की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शवों को जलाने का भी प्रयास किया। घायल भाई के…

मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग से पंजाब के लिए मांगा स्पेशल पैकेज

Groom in Police Custody

चंडीगढ़, 22 जुलाई। वित्तीय सूझ-बूझ और तथ्यों पर आधारित मज़बूत केस पेश करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दौरे पर आई 16वें वित्त कमीशन की टीम से प्रदेश के सर्वपक्षीय विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग की। मुख्यमंत्री ने कमीशन के चेयरमैन डा. अरविन्द पनगड़िया, मैंबर अजय नारायण झा, ऐनी जॉर्ज मैथ्यू, डा. मनोज पांडा और डा. सौम्या कांती घोष के अलावा कमीशन के सचिव ऋत्विक पांडे का स्नेहपूर्ण स्वागत किया। इस मौके मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को अनाज पक्ष से आत्मनिर्भर…

पुरूषों में सुनील और महिला वर्ग में प्रियंका बनी हरियाणा केसरी

पंचकूला, 22 जुलाई। हरियाणा खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक पदम सिंह ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है और दूसरे राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे है । हरियाणा के खिलाडियों ने देश में ही नही बल्कि दुनियाभर में मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है। विवेक पदम सिंह ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 में आयोजित हरियाणा राज्य अखाड़ा कुमार केसरी दंगल-2024 के समापन  समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होने विजेता खिलाडियों को बधाई व  शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रोहतक…

Saharanpur News : नोएडा एसटीएफ ने सहारनपुर में फर्जी लोन गिरोह का पर्दाफाश किया, 3 गिरफ्तार

Saharanpur News

सहारनपुर : नोएडा एसटीएफ ने रविवार को आगरा के रुनकता से 3 जालसाजों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके सहारनपुर सहित कई जिलों के बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन प्राप्त किया था। सहारनपुर सहित कई जिलों के बैंकों को अपना निशाना बनाया था। जालसाजों ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके बैंकों से लोन लिये हुए हैं। जाँच हुई तो सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए। ये भी पढ़िए … रहीम की दूकान चलाएंगे राम, कावड़ियों को बिना ब्याज-लहसुन के मिलेगा खाना, फैसले के बाद दुकानदारों की बढ़ी बेचैनी एसटीएफ…

पीएम मोदी से मिले हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली

नई दिल्ली, 22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। श्री बड़ौली ने पुष्प गुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधा घंटा मुलाकात हुई। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के राजनीतिक हालातों और संगठनात्मक विषयों पर भी श्री बड़ौली की चर्चा हुई। अध्यक्ष बनने के बाद मोहन लाल बड़ौली की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। प्रधानमंत्री से मुलाकात…

कुरुक्षेत्र विवि ने दी बीपीएल श्रेणी को दी बड़ी राहत

चंडीगढ़, 22 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बीपीएल श्रेणी के छात्रों के लिए हॉस्टल शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने की निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा बीपीएल श्रेणी के छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए छात्रावास शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों को छात्रावास फॉर्म भरने के साथ ही बीपीएल श्रेणी, नवीनतम आय प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड,…

मुख्य सचिव ने की टाटा ट्रस्ट के साथ महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून, 22 जुलाई। टाटा ट्रस्ट राज्य में हेल्थ केयर सेक्टर, टेलीमेडिसिन, महिलाओं व बच्चों के कुपोषण से बचाव, युवाओं के कौशल विकास, बालिकाओं की शिक्षा, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, आंगनबाड़ी वर्कर्स के क्षमता विकास व प्रशिक्षण, स्मार्ट कलासेज, ग्रामीण आजीविका, पलायन, वाइब्रेंट विलेज, मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति जैसे क्षेत्रों में कार्य करेगा। यह जानकारी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में टाटा ट्रस्ट के साथ बैठक में दी। उन्होंने टाटा ट्रस्ट के सामने उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकताएं एवं थ्रस्ट एरिया को फोकस करते हुए राज्य में मातृ…

सीएम ने किया राज्य आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण

देहरादून, 22 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईटी पार्क देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को हर समय अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिये कि वे निरन्तर जिलाधिकारियों से समन्वय बना कर रखें। नदियों के जल स्तर पर नियमित निगरानी बनाये रखें। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से जिलाधिकारी नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी,…

आज से उपलब्ध होगे डी.एल.एड. परीक्षा के प्रवेश-पत्र

चंडीगढ़ ,  22 जुलाई। हरियाणा विद्यालयशिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीयवर्ष की नियमित एवं प्रवेश वर्ष-2019, 2020, 2021 व 2022की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर व मर्सी चांस की परीक्षाओं केपात्र छात्र-अध्यापकों के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) संस्था की लॉग-इन आई0डी0 पर आज से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सभीसम्बन्धित संस्था/कॉलेज के प्राचार्य/मुखिया सभी छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र(एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in परदिए गए लिंक से अपना यूजर आई0डी0 पासवर्डप्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं। सम्बन्धित छात्र-अध्यापक अपने प्रवेश-पत्र बारेसंस्था से संपर्क करें। बोर्ड अध्यक्ष डॉ.…

विश्व मस्तिष्क दिवस : तनावमुक्त रहकर रखें दिमाग को स्वस्थ, भरपूर लेनी होगी नींद

विश्व मस्तिष्क दिवस

सहारनपुर : सोमवार को विश्व मस्तिष्क दिवस के अवसर पर, डॉक्टरों ने दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए तनावमुक्त रहना और पर्याप्त नींद लेने पर ज़ोर दिया। डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ने कहा कि चिंता और तनाव से बचना दिमाग को शांत रखने का सबसे अच्छा तरीका है। ध्यान और व्यायाम इस काम में मददगार हो सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना भी तनाव कम करने में मदद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल के रोगियों में ब्रेन स्ट्रोक…