Havy Kawad : मां की मन्नत के लिए 201 लीटर की कांवर ले आया सहारनपुर का अक्षय, पढ़िए पूरी कहानी

Havy Kawad

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश : मां के प्यार और अटूट विश्वास की शक्ति के प्रमाण में, सहारनपुर की लेबर कॉलोनी के निवासी अक्षय सैनी एक असाधारण तीर्थयात्रा कर रहे हैं। अपने कंधों पर 201 लीटर की विशाल कांवर लेकर अक्षय अपनी मां की हार्दिक इच्छा को पूरा करने के लिए आध्यात्मिक मार्ग पर चल रहे हैं। ये भी पढ़िए …  चमत्कारी घटनाओं और हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है मनकेश्वर महादेव मंदिर, मुस्लिम किसान ने दान कर दी थी 17 बीघा जमीन अपनी मां के आशीर्वाद से प्रेरित होकर अक्षय ने इस…

Saharanpur News : करंट लगने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेसमेंट में कबूतर पकड़ते वक्त हुआ हादसा 

देवबंद करंट से दो बच्चो की मौत 

सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद के मोहल्ला बड जिया उल हक में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कबूतर पकड़ने के लिए बेसमेंट में उतरे दो बच्चों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बच्चों की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं इस घटना ने नगर पालिका देवबंद की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस बेसमेंट दोनों बच्चे उतरे थे वहां बरसात का पानी भरा हुआ था। लोहे सरिये जरिये पानी में बिजली का करंट फैला हुआ था।…

अंबाला सिविल एन्क्लेव से अगस्त में शुरू होगी फ्लाइट- मंत्री

चंडीगढ़, 31 जुलाई। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि बड़ी तेजी से अंबाला के सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं और अगस्त महीने से ही यहां से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट शुरू होगी। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता आज  अंबाला सिविल एन्क्लेव के निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अंबाला कैंट के विधायक अनिल विज भी साथ थे। इस दौरान मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निर्माणाधीन स्थल का…

आशीर्वाद योजना के तहत 14 करोड़ जारी – मंत्री

चंडीगढ़, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए लगातार यत्नशील है, वहीं पिछड़ीं श्रेणियों और आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्यशील है। आशीर्वाद फार पिछड़ीं श्रेणियां एंव आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्ग योजना के अंतर्गत, साल 2023- 24 दौरान पिछड़ीं श्रेणियों एंव आर्थिक तौर पर कमज़ोर वर्गों के आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त कुल 2748 लाभपात्रियों को 14.01 करोड़ रुपए की राशि साल 2024-25 के बजट उपबंध में से जारी की है। इस बारे…

सीएम ने खेडी ( सुनाम) में सी- पाइट केंद्र का नींव पत्थर रखा

खेडी ( सुनाम), 31 जुलाई। फ़ौज, अर्ध सैनिक बलों और पुलिस में युवाओं के लिए रोज़गार के नए क्षितिज कायम करते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सैंटर फॉर प्रशिक्षण एंड इम्पलायमेंट आफ पंजाब यूथ ( सी- पाइट) का नींव पत्थर रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सी- पाइट केंद्र 10 एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्था स्व-अनुशासित, राष्ट्रीय भावना और निष्पक्षता और काम सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के साथ अलग- अलग क्षेत्रों में…

डेयरी विकास की योजनाएं बने जीएसडीपी में वृद्धि के आधार – सीएम

देहरादून, 31 जुलाई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में पशुपालन, डेरी विकास, मत्स्य पालन और गन्ना विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में आगामी 03 वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में योगदान 03 प्रतिशत से बढ़ाकर 05 प्रतिशत करने की दिशा में कार्य किये जाएं। इसके लिए उन्होंने स्थानीय उत्पादों को तेजी से बढ़ावा दिये जाने पर भी बल दिया। उन्होंने पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में जीएसडीपी…

डबल इंजन की सरकार कर रही शहीदों के सपनों को साकार – सैनी

चंडीगढ़, 31 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चल रही है। देश व प्रदेश में विकास कार्यों में आमूलचूल परिवर्तन आया है। डबल इंजन की सरकार ने नई योजनाओं को शुरु करके शहीदों के सपनों को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 9वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक में प्रदेश सरकार ने शहीद उधम सिंह जी की जीवनी को शामिल किया…

IAS Puja Khedkar : आईएएस पूजा खेडकर को UPSC ने किया बर्खास्त, कभी नहीं बन पाएगी अधिकारी

IAS Puja Khedkar

IAS पूजा खेडकर : प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कई तरह के विवादों में आई प्रशिक्षु आईएएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ UPSC ने बड़ी कार्यवाई की है। UPSC ने पूजा खेडकर को आईएएस से बर्खास्त कर दिया है। यानी पूजा खेड़कर की अस्थाई उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है। वह अब भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगी। UPSC के फैसले के अनुसार पूजा खेडकर अब कभी भी अधिकारी नहीं बन सकेगी। आपको बता दें…

सीएम ने श्री तारा बाबा जी की समाधि पर नवाया शीश

चंडीगढ़, 31 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को जिला सिरसा में रानियां रोड स्थित श्री तारा बाबा जी  कुटिया में पहुंचे जहां पर उन्होंने बाबा जी की समाधि पर शीश नवाया। उन्होंने बाबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पूजा अर्चना की। कुटिया में शिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर चल रही विशेष पूजा में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने संत आश्रम में पहुंचकर कथा वाचक जय किशोरी से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के श्री तारा बाबा जी की कुटिया पहुंचने पर पूर्व…

विज ने राहुल गांधी को जातिगत जनगणना के सवाल पर घेरा

चंडीगढ़, 31 जुलाई। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज फिर लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को जातिगत जनगणना के सवाल पर घेरा और प्रश्न उठाते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी जी बार-बार जातिगत जनगणना करने के लिए शोर मचा रहे हैं। मैं जानना चाहता हूं कि यदि कोई क्रॉस ब्रीड होगा, यानि दादा उसका पारसी होगा और मां इटालियन होगी तो उसका किस जाति में लिखा जाएगा, ये मन में बार-बार प्रश्न उठा कि उसकी जाति क्या होगी’’। विज ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए यह…