Wayanad Landslides : “अभी छोड़ें” कक्षा 8 के छात्रा ने भूस्खलन को लेकर लिखी ऐसी कहानी, सच होने पर मच गया त्राहिमाम-त्राहिमाम

Wayanad Landslides

नई दिल्ली : केरल में एक स्कूली छात्रा द्वारा लिखी गई एक कहानी में कथित तौर पर केरल के वायनाड में बड़े पैमाने पर भूस्खलन की भविष्यवाणी की गई थी। जिसमें लगभग 300 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए। “अगर बारिश होती है, तो भूस्खलन झरने से टकराएगा, जिससे मानव जीवन सहित रास्ते में आने वाली हर चीज को अपनी चपेट में ले लेगा,” पिछले साल अपनी स्कूल पत्रिका के लिए कक्षा 8 की छात्रा द्वारा लिखी गई कहानी की भविष्यसूचक पंक्तियाँ थीं। कहानी लिखने के ठीक…

दुनिया में देश का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया रोशन – सैनी

चंडीगढ़ 1 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि आज दुनिया में भारत का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने रोशन किया है। वर्तमान राज्य सरकार की खेल नीति के परिणामस्वरूप पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर दुनिया में परचम लहराने का काम किया है जिसके लिए उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ़ से दिल्ली के ट्रेन के सफर के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों…

संधवां ने जापान दौरे से लौटे छात्रों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 1 अगस्त। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मीठी यादों के बेहतरीन अनुभव लेकर जापान के दौरे से लौटे पंजाब के सात विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संधवां ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सांस्कृतिक योजना के तहत जापान का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि ये सभी छात्र सरकारी स्कूलों से संबंधित हैं और उन्होंने मेरिट सूची में उच्च स्थान प्राप्त किए हैं।…

नंगल शहर का पुराना रूप फिर से होगा बहाल – बैंस

चंडीगढ़, 1 अगस्त। आजाद भारत में विकसित पहले आधुनिक शहर नंगल का पुराना रूप जल्द ही बहाल किया जाएगा। यह घोषणा पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज यहां जारी एक प्रेस बयान में की। उन्होंने कहा कि नंगल शहर, जिसे नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा विकसित किया गया था, समय बीतने और पिछली सरकारों की गलतियों के कारण अपनी विकसित शहर वाली पहचान खो चुका है। उन्होंने कहा कि इस शहर के पुराने रूप को फिर से बहाल करने के लिए…

अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त की जाए तमाम सड़कें – सीएम

देहरादून, 1 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने 30 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किये जाने के निर्देश देते हुए सड़क निर्माण सम्बन्धी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर मानसून के बाद हर हाल में 30 सितम्बर से निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा आपदा के दौरान अवरूद्ध हो रही सड़कों की अविलम्ब मरम्मत के भी निर्देश दिए हैं। सड़क मरम्मत के लिये…

UP Politics News : सीएम की कुर्सी और बढ़ता कद योगी के लिए बन रहा मुसीबत, जानिये क्यों नहीं खा रहे मात ?

cm yogi in saharanpur

UP Politics : 2017 के बाद जब साल 2022 में भी यूपी में बड़े बहुमत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने, तो उनके यूपी और दिल्ली के प्रतिद्वंद्वियों को पसीना आ गया और उसका रिएक्शन यह हुआ कि प्रदेश में न सिर्फ उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी केशव प्रसाद मौर्य को हार के बावजूद उप मुख्यमंत्री बनाया गया, बल्कि उनके और भी कई प्रतिद्वंद्वियों या ये कहें कि उन्हीं की पार्टी में उनके विरोधियों को कई प्रमुख मंत्रालय भी दिए गए और उनके करीबी माने जाने वाले दिनेश शर्मा…

हरियाणा में अफसरों के ट्रांसफर

चंडीगढ़, 1 अगस्त। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 8 आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी टीवीएसएन प्रसाद को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और उन्हें सामान्य प्रशासन, मानव संसाधन, कार्मिक, प्रशिक्षण, संसदीय कार्य, सतर्कता विभाग और प्रभारी योजना समन्वय के सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। साथ ही, उन्हें चीफ रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन, नई दिल्ली भी लगाया गया है। मनीराम शर्मा को आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा गृह विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक और…

अनुसूचित जाति के छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत की तैयारी

चंडीगढ़, 1 अगस्त। हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति के छोटे उद्यमियों को प्रमुख उद्योगों के साथ जोड़ने के लिए व्यापक योजना बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है ताकि सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसएमई) के विकास को बढ़ावा मिल सके। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने आवास संत कबीर कुटीर पर दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और विभिन्न पहलों पर विचार-विमर्श किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार पहले से एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए…

Saharanpur News : अजगर ने कुत्ते को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Saharanpur News

सहारनपुर : थाना बेहट क्षेत्र के रहना गांव के पास खारा पावर हाउस में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विशालकाय अजगर ने एक कुत्ते को अपना निवाला बनाने की कोशिश की। अजगर ने कुत्ते को करीब तीन घंटे तक अपनी मजबूत पकड़ में रखा, जिससे कुत्ता लगातार चिल्लाता रहा। खारा पावर हाउस के कर्मचारियों ने कुत्ते की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर कुत्ते…

Secret of temple : भूतेश्वर महादेव मंदिर का रहस्य, यहां आधी रात में देवी-देवता करते हैं शिव की पूजा

Bhuteshawar Mahadev Temple

सहारनपुर : हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं से घिरा उत्तर प्रदेश का जनपद सहारनपुर धार्मिक स्थलों से अनोखी पहचान रखता है। जिले में पांच बड़े शिवालय हैं लेकिन अद्भुत चमत्कारों के स्मार्ट सिटी सहारनपुर स्तिथ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर शिव भक्तो को अपनी ओर आकर्षित करता है। यूँ तो भूतेश्वर महादेव मंदिर महाभारत कालीन है लेकिन इसका निर्माण सैकड़ों साल पहले मराठा शासक ने कराया था। ये भी पढ़िए …  चमत्कारी घटनाओं और हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है मनकेश्वर महादेव मंदिर, मुस्लिम किसान ने दान कर दी थी…