देहरादून, 13 मई। उत्तराखंड के गृह सचिव दिलीप जावलकर ने श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के संबंध में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के साथ तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में गृह सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए उचित प्रबंधन किए जाएं ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना…
Author: news14today
जेजेपी ने लड़ी थी शहीद परिवारों की सहायता के लिए लड़ाई – दुष्यंत
चंडीगढ़, 13 मई। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उनके डिप्टी सीएम के साढ़े चार साल के कार्यकाल में सैनिकों से जुड़ी दो समस्याएं उनके सामने आई थी, जिसमें पहली शहीद परिवार को मिलने वाली राशि की थी, जिसको जेजेपी ने लड़ाई लड़ के हरियाणा में एक करोड़ रूपए करवाने का काम किया। इतना ही नहीं इसमें मिलिट्री के साथ पैरामिलिट्री के जवानों को भी इसी श्रेणी में शामिल करवाया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दूसरी समस्या यह थी कि एक्सग्रेसिया में…
आपराधिक न्याय प्रणाली को तीन नए कानून करेंगे प्रभावित – डीजीपी
देहरादून, 13 मई। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में आगामी एक जुलाई से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 विषय पर मीडिया कार्यशाला ’वार्तालाप’ का आयोजन किया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीजीपी अभिनव कुमार, पीआईबी की महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ भी मौजूद रहीं। इस मौके पर पत्रकारों को तीन नए आपरिधक कानूनों पर वक्ताओं द्वारा जानकारी दी गई। पीआईबी महानिदेशक ने कहा कि इन तीन नए कानूनों का लक्ष्य किसी को दंड देना नहीं ,…
राज्यपाल ने दी सीबीएसई के सफल छात्रों को बधाई
चंडीगढ़, 13 मई। हरियाणा के राज्यपाल ने सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में सफल छात्रों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि सभी सफल छात्र-छात्राओं ने अपने जीवन का एक अहम पड़ाव पार किया है। निरंतर ऐसे ही सभी पड़ाव पार करते हुए अपने जीवन के लक्ष्य तक सफलतापूर्वक पहुंचने के लिए भी शुभकामनाएं दी। दत्तात्रेय ने कहा कि छात्रों की इस सफलता के पीछे सिर्फ छात्र का ही नहीं बल्कि उनके शिक्षक व माता-पिता का भी अहम योगदान है। उनकी मेहनत व लग्न से ही आज…
रिश्वत मामले में एएसआई काबू
चंडीगढ़, 13 मई। पंजाब में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज जालंधर जिले के थाना फिल्लौर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) हरभजन लाल को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को शिन्दू निवासी गांव नंगल, तहसील फिल्लौर (जालंधर) की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उसके लड़के के खिलाफ दर्ज पुलिस केस की…
परनीत कौर ने किया पटियाला से नामांकन दाखिल
पटियाला, 12 मई। पटियाला लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार परनीत कौर ने अपने रोड शो के बाद नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अनिल सरीन सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पूर्व हुए रोड शो के दौरान “पटियाले दा भरोसा परनीत कौर,” “अस्सी रिश्ता निभाएंगे, परनीत कौर नू जितावांगे,” “फिर एक बार, मोदी सरकार,” और “जय श्री राम” के नारे लगे। इस मौके पर परनीत कौर ने कहा, ”यह चुनाव केवल राजनीति के बारे में नहीं…
Mayawati Railly : लखनऊ में बोली बसपा सुप्रीमो मायावती, अपने टैक्स का नामक खा रही है जनता, भाजपा और आरएसएस का नहीं
Mayawati Railly : बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के सरोजनीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने बसपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की है। इस दौरान बसपा सुप्रीमो ने जहां भाजपा सरकार पर निशाना साधा वहीं गठबंधन को भी आड़े हाथ लिया है। मायावती ने अपने सबोंधन में कहा की अगर केंद्र में बसपा की सरकार बनती है तो नए अवध राज्य का गठन किया जाएगा, जिसमें यूपी की राजधानी लखनऊ भी शामिल होगा। उन्होंने कहा भाजपा और आरएसएस मुफ्त राशन देने का प्रचार गांव-गांव…
CM Yogi In Raebareli : सीएम योगी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- राहुल गांधी वोट मांगते हैं रायबरेली से और समर्थन मिल रहा पाकिस्तान से
CM Yogi In Raebareli : सोमवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पार्टी के गढ़ रायबरेली में थे। जहां उन्होंने ने रायबरेली में अपनी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। सीएम योगी ने जनसभा संबोधित करते हुए दिनेश प्रताप सिंह को कमल के फूल पर बटन दबाकर विजयश्री दिलाने की अपील की है। इस दौरान सीएम योगी हिन्दू मतदाताओं को रिझाने के लिए अनोखे अंदाज में अपील करते नजर आये। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को खानपान की छूट देने वाली कांग्रेस को वोट…
प्रदेश भर में चलाए जा रहे जा वोटर जागरूकता कार्यक्रम
पंचकूला, 12 मई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों में ज्यादा से ज्यादा अपने मत का प्रयोग करने की भावना जागरूक करने के लिए राज्य भर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में जागरूकता आ रही है और वह इस बार लोकसभा चुनाव मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल स्वीप कार्यक्रम के तहत निजी संस्थान के सहयोग से यवनिका पार्क पंचकूला में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को…
यह चुनाव मेरा अकेली का नहीं बल्कि आप सबका – सैलजा
डबवाली, 12 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की प्रत्याशी कुमारी सैलजा कुमारी सैलजा ने कहा कि आप लोगों ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए जो आह्वान किया उसके आधार पर पार्टी ने मुझे यहां से उम्मीदवार घोषित किया है। अब यह चुनाव मेरा अकेली का नहीं बल्कि आप सबका है। आप लोगों ने मेरे पिता जी चौ. दलबीर सिंह व मुझे अब तक जितना…
