उत्तरकाशी, 19 मई। जिले में चारधाम यात्रा सुचारू और व्यवस्थित रूप से जारी है। आज सायं तक गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन कर चुके थे। रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने के बावजूद गेट सिस्टम व वन-वे व्यवस्था से ट्रैफिक का संचालन करने के फलस्वरूप यमुनोत्री एवं गंगोत्री यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनी हुई है और श्रद्धालु सुगमता से यात्रा कर रहे हैं। आज सायं तक यमुनोत्री धाम में 14135 तथा गंगोत्री धाम में 11067 तीर्थयात्री पहुंच चुके थे। यमुनोत्री…
Author: news14today
गंगोत्री व यमुनोत्री में तीर्थयात्रियों का उमड़ा रेला
उत्तरकाशी, 19 मई। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की तरफ अभूतपूर्व रूप से बहुत बड़ी संख्या में तीर्थयाात्रियों का रेला उमड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोबपर 2 बजे तक गंगोत्री धाम में दस हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे और विभिन्न जगहों से लगभग अट्ठाईस हजार यात्री गंगोत्री धाम की तरफ बढ रहे हैं। यमुनोत्री धाम में भी आज 2 बजे तक तक साढ़े आठ हजार लोगों ने दर्शन कर लिया था और लगभग बीस हजार लोग विभिन्न पड़ावों से यमुनोत्री मार्ग पर आगे बढ रहे हैं। तीर्थयात्रियों…
श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग – शर्मा
बलाचौर, 19 मई। श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज बलाचौर में चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब हलके का सबसे अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि कॉटन उद्योग में काम करने के लिए हमारे हलके के सैकड़ों युवा नौकरी के लिए महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में जाते हैं। छोटी उम्र में घर से दूर जाने के कारण युवाओं और उनके परिवारों दोनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनता से वादा किया कि अगर उन्हें श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र…
पहरावर में बनेगा भगवान परशुराम मंदिर – जयहिंद
रोहतक, 19 मई। रविवार को रोहतक का तापमान शरीर को जला देने वाला था लेकिन, इन गर्म लू का असर पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव में पहुंचे युवाओं -बुजुर्गों और महिलाओं पर न के बराबर था। जन्मोत्सव शुरू होने से लेकर आखिरी तक जोश और जुनून देखते ही बन रहा था। भगवान भोलेनाथ और परशुराम के जयकारे लगाये जा रहे थे। इस मौके पर जन सभा को संबोधित करते हुए जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने कहा कि मौसम गर्म है और यहाँ पहुंचे लोग उससे भी ज्यादा गर्म है।…
भाजपा को अपनी हार का एहसास हो चुका है – चौटाला
चंडीगढ़, 19 मई। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि वे गांव-गांव जा रहे हैं और ग्रामीणों से मिल रहे हैं। डॉ चौटाला ने कहा कि गांवों में उन्होंने ये महसूस किया है कि भाजपा के खिलाफ जनता में बहुत गुस्सा है। उन्होंने कहा कि जनता के भारी क्रोध को देखते हुए अब भाजपा को भी अपनी हार का एहसास हो गया है। अजय चौटाला ने कहा कि देश में पिछले 10 वर्षों में महंगाई को रोकने में भाजपा सरकार नाकाम रही है।…
Delhi CM Kejriwal : भाजपा मुख्यालय पहुंचने से पहले रोके गए सीएम केजरीवाल, भाजपा पर लगाए आरोप
Delhi : आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा मुख्यालय तक मार्च निकालने का प्रयास किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में AAP नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। लेकिन पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त ने सीएम केजरीवाल को आम आदमी पार्टी के केंद्रीय कार्यलय से आगे जाने नहीं दिया। यानि पुलिस ने उनके मार्च को बीच में रोक लिया। जिसके बाद सीएम केजरीवाल को वापस लौटना पड़ा। आपको बता दें कि विभिन्न मामलों के चलते आम आदमी नेताओं की गिरफ्तारी की…
Loksabha Election : प्रयागराज में आयोजित राहुल गांधी और अखिलेश यादव की रैली हुआ हंगामा, भगदड़ मचने से कई समर्थक घायल
प्रयागराज : 2024 का लोकसभा चुनाव चरम पर है। अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं। रविवार को प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के पक्ष में चुनावी रैली आयोजित गई। रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे थे। जैसे ही अखिलेश यादव ने मंच से संबोधन शुरू किया तो कार्यकर्ताओं की भीड़ बेकाबू हो गई और बेरिकेटिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगी। जिसके चलते रैली में हंगामा हो गया और भगदड़ मच गई। जिसमे…
Weather Update : आसमान से आग उगल रहे सूरज देवता, मॉनसून की नहीं हो रही भविष्यवाणी
Weather Update : इन दिनों आसमान से सूरज देवता सीधी आग बरसा रहे हैं। भीषण गर्मी के मारे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हर किसी को अब मॉनसून का इंतजार है। लेकिन मॉनसून के आगमन से पहले बंगाल की खाड़ी के ऊपर इस बार कम दबाव देखने को मिल रहा है। या यूँ कहे कि एक कम दबाव का क्षेत्र बनता दिख रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग 22 मई के बाद बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर इसकी भविष्यवाणी कर रहा है। जबकि कुछ फ्रीलांस मौसम वैज्ञानिकों का कहना…
8 दिन में रिकॉर्ड श्रद्वालुओं ने किए श्री केदारनाथ धाम के दर्शन
श्री केदारनाथ, 18 मई। 10 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। बीते 8 दिनों में 2,15,930 श्रद्धालुओं ने बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं, जिसमें से 10 हजार 70 श्रद्धालुओं ने हेली सेवा के माध्यम से तथा 47 हजार 806 श्रद्धालुओं ने घोड़े-खच्चरों के माध्यम से दर्शन किए। इसके अलावा 1 हजार 428 श्रद्धालुओं ने डंडी एवं 1 हजार 851 श्रद्धालुओं ने कंडी के माध्यम से बाबा श्री केदार के दर्शन किए। 1…
सीनियर अफसरों ने किया ऋषिकेश का निरीक्षण
ऋषिकेश, 18 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा में आ रहे यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत शनिवार को सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय द्वारा यात्रा कार्यालय, ऋषिकेश का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार ऐसे लोग जो बिना पंजीकरण के उत्तराखण्ड आ गए है उनका निर्धारित संख्या में पंजीकरण कर उन्हें यात्रा पर भेजे जाने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत शनिवार को 800 यात्रियों को…
