पहाड़ों पर बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी, हरियाणा और यूपी में बाढ़ जैसे हालात

Lakhs Causecs Water Realese From Hathnikund Barrage

सहारनपुर : सोमवार को सहारनपुर के हथिनीकुंड बैराज से 3.11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे यमुना नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़कर 335.72 मीटर पर पहुँच गया। बढ़ते जलस्तर ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया यह पानी दिल्ली के निचले इलाकों के लिए भी मुसीबत बन सकता है। जिससे हरियाणा, यूपी और दिल्ली के लोगों की चिंता बढ़ना लाज़मी है। बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना समेत राज्य की नदियां उफान पर हैं।…