सरकार बनने पर पलवल व गुड़गांव तक ले जाएंगे मेट्रो – हुड्डा

चंडीगढ़, 4 फरवरी। तिगांव में आयोजित जनआक्रोश रैली से पहले आज सुबह से हो रही बारिश और कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोगों की भारी हाजिरी को देखकर गदगद हुए हुड्डा ने कहा कि ये साफ संकेत है कि हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी। फरीदाबाद से उठी बदलाव की आवाज पूरे प्रदेश में जाएगी।रैली को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद शहर को पूर्व प्रधानमंत्री नेहरु जी ने ये सोचकर बसाया…

11 खिलाड़ी बने PCS और PPS अफसर

चंडीगढ़, 4 फरवरी। नए युग की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज उन 11 खिलाड़ियों को पी. सी. एस. और पी. पी. एस. के पदों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे, जिन्होंने 40 सालों बाद हॉकी के क्षेत्र में देश के लिए कांस्य पदक जीता और क्रिकेट और शॉटपुट के क्षेत्र में नाम कमाया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका है, जिस कारण उन्होंने यह समागम करवा कर अपनी सरकारी रिहायश में नये बने आडीटोरियम का उद्घाटन करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने…

ओले से हुए फसल खराबे का मिलेगा मुआवजा – डिप्टी सीएम

चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एक फरवरी से फसलों की जनरल गिरदावरी शुरू हो गई है जो कि एक मार्च 2024 तक प्रदेश भर में चलेगी, इस दौरान राज्य में ओले गिरने से फसलों को जो नुकसान हुआ है उसकी जिला प्रशासन को रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए हुए हैं, साथ ही किसान खुद भी राजस्व विभाग के क्षतिपूर्ति-पोर्टल पर नुकसान की रिपोर्ट अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी रिपोर्ट मिलने पर किसानों को उनकी क्षति की पूर्ति के लिए मुआवजा…

उचाना नहीं छोड़ूंगा – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 4 फरवरी। मैं यंग और डायनामिक हूं, न कि मैं टायर्ड और रिटायर्ड हुआ हूं। कुछ नेता अपने जीवन का आखिरी चुनाव कहकर वोट मांगते है लेकिन, अगले चुनाव में वे फिर चुनाव लड़ते दिखाई देते हैं। देश और प्रदेश के विकास के लिए मैं निरंतर राजनीति करते हुए 80 साल की उम्र तक काम करता रहूंगा और यह मेरी जिम्मेदारी भी बनती है। पिछले दस सालों में मैंने जरूरत पड़ने पर बतौर सांसद संसद में ट्रैक्टर ले जाकर किसानों की आवाज बुलंद की और अब बतौर डिप्टी सीएम…

चंडीगढ़ गोली कांड – गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के तीन साथी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 4 फरवरी। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीऐफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कुख्यात गोल्डी बराड़ गैंग के तीन साथियों को गोरखपुर से गिरफ्तार करके चंडीगढ़ गोली कांड के सनसनीखेज केस की गुत्थी सुलझा दी है। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ गुज्जर निवासी कलोली (बनूड़), कमलप्रीत सिंह निवासी देवीनगर अबरावां (बनूड़) और प्रेम सिंह निवासी अमराला (डेराबस्सी) के तौर पर हुई है। डीजीपी ने बताया कि तीनों ही आरोपियों की आपराधिक पृष्टभूमि है और…

नशा मुक्ति को लेकर हैकाथॉन का फाइनल राउंड आयोजित

चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा पुलिस तथा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आज पंचकूला के सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में  हैकाथॉन का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं का नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने विजेता प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि पहले के समय में जहां संचार के सीमित साधन होते थे…

हरियाणा को आदर्श राज्य बनाने का किया है प्रयास- मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज पूरे देश में राममय वातावरण है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रामराज्य की परिकल्पना का अर्थ उस आदर्श राज से है, जंहा गरीब की सेवा, सभी को बराबर सम्मान और लोकतांत्रिक तरीके से सबको आगे बढ़ने के अवसर मिले। मनोहर लाल आज पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 से वे देश और समाज में सेवा में तत्पर हैं। वे पिछले 9 वर्षों से ‘‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’’ की…

विज व द ग्रेट खली ने टी-स्टॉल पर ली चाय की चुस्कियां

चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ अंबाला कैंट सदर बाजार चौक टी-प्वाइंट पर रेस्लर द ग्रेट खली (दलीप सिंह) ने मुलाकात करते हुए सुबह चाय की चुस्कियां ली। गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित द ग्रेट खली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से टी-प्वाइंट की लाइव वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि विश्व के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी द ग्रेट खली जिन्होंने बड़े-बड़े…

Saharanpur News : महापौर ने की स्टेशन पर शहीदों की प्रतिमाएं लगाने की मांग, सौ फुटा काॅरीडोर को हरित पट्टी के रुप में विकसित करने का दिया सुझाव

Saharanpur News

Saharanpur News : महापौर ने की स्टेशन पर शहीदों की प्रतिमाएं लगाने की मांग, सौ फुटा काॅरीडोर को हरित पट्टी के रुप में विकसित करने का दिया सुझाव Published By Roshan Lal Saini Saharanpur News : महापौर डाॅ. अजय कुमार ने सहारपुर रेलवे स्टेशन व उसके परिसर में स्वतंत्रता आंदोलन को प्रदर्शित करता कोई शिलापट या शहीदों की प्रतिमा या प्रतीक रूप में कोई दीपिका स्थापित करने की मांग की है। महापौर ने 100 फुटा रेल काॅरीडोर को हरित पट्टी के रूप में विकसित करने तथा खलासी लाइन की ओर नवनिर्मित…

UP Political News : क्या यूपी में बसपा सुप्रीमो मायावती बिगाड़ेंगी विपक्ष का खेल ?

BSP Railly In Saharanpur

UP Political News : क्या यूपी में बसपा सुप्रीमो मायावती बिगाड़ेंगी विपक्ष का खेल ? Published By Roshan Lal Saini UP Political News : उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती राज्य के पिछले तीन विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अहम कड़ी मानी जा रही हैं। कुछ राजनीतिक जानकार उन्हें उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों पर विपक्षी पार्टियों का खेल बिगाड़ने वाला खिलाड़ी बता रहे हैं। उनका मानना है कि मायावती का कोर वोटर उन्हीं के साथ रहेगा और अब उनके…