नड्डा और मनोहर लाल के रोड -शो में उमड़ा जनसैलाब

चंडीगढ़, 6 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में आज यहां पंचकूला में एक रोड-शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी भी साथ थे। रोड-शो के दौरान भारी संख्या में लोग शामिल हुए और अपने नेताओं का लोगों ने पुष्प-वर्षा के साथ स्वागत किया। यह रोड -शो पंचकूला के रेड-बिशप पर्यटन केंद्र के सामने से शुरू होकर बैलाविस्टा चौक पर संपन्न हुआ। रोड-शो  के दौरान एक खुली गाडी में भाजपा के…