Political News : कांग्रेस के सभी बैंक खाते फ्रिज, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Published By Roshan Lal Saini
Political News : 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। पिछले चार सालों में 135 करोड़ रुपए टैक्स जमा नहीं कराने पर न सिर्फ पार्टी के तमाम बैंक खाते सीज किये गए बल्कि कुछ घंटो बाद अनलॉक भी कर दिए गए हैं। जिससे संकट में फंसी कांग्रेस को थोड़ी सीए राहत मिलने का काम हुआ है। कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से जुड़े जिन खातों को आयकर विभाग ने फ्रीज कर दिया था उनको आईटी ट्रिब्यूनल ने पुण्य अनलॉक कर दिया है।
ये भी पढ़िए ... शंभु बॉर्डर पर पुलिस से भिड़े किसान, पुलिस ने चलाई गोली, छोड़े गए आंसू गैस के गोले
कांग्रेस पार्टी के नेता विवेक तन्खा ने बताया कि कांग्रेस के खातों पर लगी रोक बुधवार तक के लिए हटा दी गई है। जिससे कांग्रेस पार्टी को राहत मिल गई। हालांकि यह राहत लंबे समय के लिए नहीं दी गई। विवेक तन्खा ने कहा कि “मैंने अब दिल्ली में आईटीएटी पीठ के समक्ष कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया है।”
ये भी देखिए ... ED की कार्रवाई के बाद बीजेपी पर जमकर गरजे AAP वरिष्ठ नेता
“हमने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।” इससे पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर चुनाव से पहले बड़ा आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। यह जानकारी कांग्रेस नेता अजय माकन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।”
ये भी देखिए ... महिला दलित नेता ने चंद्रशेखर को क्यों बताया समाज के नाम पर कलंक
कांग्रेस नेता अजय माकन ने भाजपा की केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “हमारे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। लोकतंत्र पर भी कब्ज़ा हो गया है। अब जब लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना है तो बीजेपी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ऐसा कदम उठाकर क्या साबित करना चाहती है? देश की प्रमुख पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए। आयकर विभाग ने 210 करोड़ रुपये की वसूली की मांग की।”
ये भी पढ़िए ... किसानों को मनाने चंडीगढ़ पहुंचे तीन दिग्गज मंत्री, थोड़ी देर में किसानों नेताओं से करेंगे वार्ता
अजय माकन ने रूबरू होते हुए कहा कि “2018 के आयकर रिटर्न के आधार पर करोड़ों रुपये की मांग की जा रही है। जो ये बहुत शर्मनाक है। जिससे लोकतंत्र की हत्या हो रही है। लोकसभा चुनाव से पहले हमारे खाते फ्रीज कर दिए गए थे। कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान के माध्यम से युवा कांग्रेस द्वारा एकत्र किया गया धन भी जब्त कर लिया गया।”