Nitin Gadkari Faints : संबोधन करते हुए मंच पर गिरे नितिन गडकरी, अस्पताल में हुए भर्ती
Published By Roshan Lal Saini
Nitin Gadkari Faints : महाराष्ट्र के यवतमाल में भाजपा की चुनावी जनसभा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंच पर भाषण देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अचानक बेहोश हो गए।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते हुए मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जैसे तैसे मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और उठाकर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद वे होश में आये और खुद को स्वस्थ बताया। उन्होंने अपने समर्थकों के लिए X अकॉउंट पर पोस्ट लिख कर स्वस्थ होने की जानकारी दी है।
ये भी देखिये... सहारनपुर की महिलाएं बोली पति से इतनी नफ़रत है तो उसकी दी हुई नौकरी भी छोड़ दे
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए गडकरी यवतमाल के पुसद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंच पर बोलने के दौरान ही वह अचानक लड़खड़ा कर गिर गए। वहां आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल ले गए। Nitin Gadkari Faints
ये भी पढ़िए … भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सीएम योगी ने किया रोड़ शो, समर्थकों में दिखा उत्साह
कई पार्टी कार्यकर्ताओं को नितिन गडकरी के चेहरे पर पानी छिड़कते और उन्हें मंच से दूर ले जाते देखा गया। पहले चरण के चुनाव में नागपुर से भाजपा के उम्मीदवार गडकरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना नेता राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे, जो यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के उम्मीदवार हैं। Nitin Gadkari Faints
ये भी देखिये … बसपा प्रत्याशी बोले मेरे साथ भाजपा ने कर दिया खेला
महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी के साथ यवतमाल में 26 अप्रैल, शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होना है। महाराष्ट्र के यवतमाल में बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते हुए मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुट गई। शुरूआती इलाज के बाद ही केंद्रीय मंत्री स्वस्थ हो गए। Nitin Gadkari Faints