वाराणसी : शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने विभागीय बैठक की। इसके बाद शनिवार सुबह उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ‘समाजवादी पार्टी समस्तवादी पार्टी बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बौखलाए हुए हैं। उनकी पार्टी के नेता भी बौखलाए हुए हैं, इसीलिए वह बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। उनके पास खुद गुंडे, माफिया और दंगाई हैं, उन्हें किससे खतरा है? वह खुद 100 लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, उन्हें सुरक्षा की क्या जरूरत है’।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह के बेटे हैं। वह खुद भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। फिलहाल वह कन्नौज से सांसद हैं। वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं, जिसके 40 से ज्यादा सांसद और सबसे ज्यादा विधायक हैं। इसके बाद भी वह संयम नहीं दिखाते। डिप्टी सीएम ने कहा कि जब वह (अखिलेश यादव) बोलते हैं तो भूल जाते हैं कि 2012 से 2017 तक जब वह मुख्यमंत्री थे, तब क्या हुआ था। उन्हें याद नहीं रहता। Keshav Prasad
डिप्टी सीएम ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान सभी को करना चाहिए। महापुरुष किसी जाति, समुदाय या राज्य के नहीं होते बल्कि राष्ट्र के होते हैं। उनके प्रति सभी को सम्मान का भाव रखना चाहिए। उनके खिलाफ न तो संसद के अंदर और न ही बाहर कोई टिप्पणी होनी चाहिए। नेशनल हेराल्ड मामले में डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्षों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। वे जमानत पर बाहर हैं। ईडी दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन और भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश का मतलब है कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की गुलाम हो गई है। अखिलेश यादव के ईडी को खत्म करने की मांग वाले बयान पर उन्होंने कहा कि जब ईडी की स्थापना हुई थी, तब उनकी पार्टी ने संसद में इसका समर्थन किया था। उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। ईडी कोई किराने की दुकान नहीं है कि जब चाहे बंद कर दे, जब चाहे खोल दे।
पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा पर केशव मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के समर्थन में टीएमसी के गुंडे हिंसा कर रहे हैं। हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसका खामियाजा वहां होने वाले विधानसभा चुनाव में टीएमसी को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगली बार हम रायबरेली में राहुल गांधी को हराएंगे। अखिलेश यादव पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी डबल इंजन की सरकार है, जब दिल्ली की जनता उत्तर प्रदेश को कुछ देना चाहती थी, उस समय उनकी सरकार थी, तब वे रोड़ा अटकाते थे, बिजली नहीं मिलती थी। समाजवादी पार्टी यूपी के विकास में रोड़ा बनी हुई थी। जनता ने इसे हटा दिया। अखिलेश यादव को एनएसजी सुरक्षा दिए जाने की सपा कार्यकर्ताओं की मांग पर उन्होंने कहा कि उन्हें मांग करनी चाहिए। Akhilesh Yadav