आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र 20 मई से- रेखा आर्या

जिलावार आयोजन कर वितरित किए जाएंगे 7000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री ने उच्च अधिकारियों के साथ की योजना समीक्षा बैठक देहरादून। प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को 20 मई से नियुक्ति पत्र मिलने जा रहे हैं। विभाग ने ज्यादातर पदों के लिए अनअंतिम सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जल्द से जल्द अंतिम सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को विधानसभा भवन स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में महिला…

सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं के लिए मांगी शीघ्र स्वीकृति

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण सड़क और अवसंरचना परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिससे राज्य की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ा है। ऐसे में क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन और आर्थिक विकास के लिए इन परियोजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात

जल विद्युत और रोपवे योजना के लिए केंद्र से मांगा सहयोग नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से भेंट कर उत्तराखंड की प्रमुख जल विद्युत एवं पर्यटन परियोजनाओं के लिए आवश्यक स्वीकृतियों और सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने यमुना की सहायक नदी टौंस पर प्रस्तावित त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना (72 मेगावाट) के लिए 47.547 हेक्टेयर वन भूमि और राजस्व भूमि के हस्तांतरण को शीघ्र मंजूरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि गंगा बेसिन में परियोजनाओं की…

उत्तरकाशी में श्रदालुओं से भरा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पॉयलेट समेत 6 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल – Uttrakhand News

Uttrakhand News

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा हुआ है। गंगानी के पास यात्रियों से भरा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। इनमें से पायलट और 5 यात्रियों समेत 6 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 1 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार 03 यात्री मुंबई, 2 आंध्र प्रदेश और 1 यूपी का रहना वाला बताया जा रहा है। इनमें से मुंबई की 3 महिलाएं, यूपी की एक महिला, आंध्र प्रदेश की एक…

Hardwar News : NUJ (I) का राष्ट्रीय अधिवेशन हरिद्वार में संपन्न, दो दिवसीय अधिवेशन में पत्रकार हितों पर हुई चर्चा, महिला पत्रकारों को किया सम्मानित  

National Convention NUJI

हरिद्वार : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से संबद्ध इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन संगठन की मांगों में पत्रकार सुरक्षा कानून, श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम की बहाली, मीडिया काउंसिल का गठन, मीडिया आयोग का गठन, पत्रकारों के लिए राष्ट्रीय रजिस्ट्रार, लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को आर्थिक सहायता, डिजिटल मीडिया के लिए नियम, सभी राज्यों में मान्यता समितियों का गठन, मीडिया संस्थानों में कर्मचारियों की छंटनी का विरोध, उचित वेतन, काम के घंटे तय, पत्रकारों को पेंशन,…

CM Yogi Visit Meerut : सीएम योगी ने मेरठ खेल विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, बोले- नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा

CM Yogi in Meerut

मेरठ : सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे थे। जहां उन्होंने सरधना के सलावा गांव में बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का करीब 40 मिनट तक निरीक्षण किया। सीएम के दौरे से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। कल विश्व विद्यालय के निरिक्षण के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सीएम योगी हेलीकॉप्टर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। यहां मेरठ और सहारनपुर मंडल के 1261 युवाओं को…

Uttarakhand Glacier Burst : चमोली में हिमस्खलन में फंसे 57 मजदुर, 22 मजदूरों की तलाश जारी, सीएम धामी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

Uttrakhand Glaciar Brust

उत्तराखंड : उत्तराखंड के बद्रीनाथ में सीमावर्ती माणा गांव के पास सुबह करीब सवा सात बजे हिमस्खलन हुआ। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के बीच शुक्रवार सुबह चमोली जिले के बद्रीनाथ में सीमावर्ती माणा गांव के पास हिमस्खलन हो गया। जिसके चलते बड़ी संख्या में मजदुर और स्थानीय लोग फंस गए। जहां से सीमा सड़क संगठन के 55 मजदूरों में से 33 को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 22 अन्य की तलाश जारी है। ये मजदूर नियमित रूप से सेना की आवाजाही के लिए बर्फ हटाने का काम करते…

Baba Ramdev : बाबा रामदेव के वीडियो पर अमेरिकी अरबपति ने की ऐसी टिप्पणी, योग गुरु ने कर दिया ब्लॉक

Baba Ramdev

बाबा रामदेव : योग गुरु और पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ने अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन को अपनी एक्स प्रोफाइल से ब्लॉक कर दिया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब ब्रायन जॉनसन ने रामदेव के एंटी एजिंग दावों पर सवाल उठाए। बाबा रामदेव ने ऐसा वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर अमेरिकी कारोबारी ने सवाल उठाए। आपको बता दें कि मंगलवार को योगगुरु बाबा रामदेव ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे घोड़े के साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने दावा किया कि पतंजलि के कुछ…

Jamiyat Against UCC : उत्तराखंड में UCC के खिलाफ जमीयत ने दायर की याचिका, अरशद मदनी ने संविधान की सर्वोच्चता को खत्म करने का आरोप 

Deoband News

UCC : उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के खिलाफ जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा दायर की गई थी। याचिका में अधिवक्ता कपिल सिब्बल और एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड फुजैल अहमद अयूबी आज उत्तराखंड उच्च न्यायालय की विशेष पीठ के समक्ष पेश हुए। जिसमें मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा शामिल हैं। अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पीठ के समक्ष दो बिंदु रखे पहला, सूची तीसरी प्रविष्टि 5 के तहत किसी भी प्रांतीय सरकार को समान नागरिक संहिता बनाने और लागू करने का कोई अधिकार नहीं है। यहां तक कि अनुच्छेद…

Saharanpur News : दहेज़ में नहीं मिली स्कार्पियो और 25 लाख की नगदी, ससुरालियों ने विवाहिता को लगाया एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

Saharanpur HIV Infected Injection

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके में दहेज़ उत्पीड़न का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दहेज़ में स्कॉर्पियो कार और 25 लाख की नगदी नहीं मिलने से नाराज चल रहे ससुरालियों ने न सिर्फ विवाहिता के साथ मारपीट कर दी बल्कि उसे HIV संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया। जिससे विवाहिता HIV संक्रमित हो गई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कोर्ट के आदेश पर थाना गंगोह में आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी फरवरी 2023…