देहरादून, 12 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य पशुधन मिशन योजना के तहत लाभार्थियों को चेक वितरण किए। उन्होंने आंचल ब्रांड के तहत आंचल शहद एवं आंचल इनामी योजना का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भराड़ीसैंण में बद्री गाय ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने व दुग्ध उत्पादकों के लिए दुग्ध दरों में एक रूपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की। धामी ने कहा कि किसान और पशुपालन देश, राज्य के विकास की नींव होते हैं। राज्य सरकार पशुपालकों के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध…
Category: उत्तराखंड
सीएम ने हाउस ऑफ हिमालयाज के E-Commerce Portal का किया शुभारंभ
देहरादून, 12 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज के E-Commerce Portal का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हाउस आफ हिमालय पर आधारित वीडियो एवं वेब पोर्टल का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर समिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ किया गया था। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है, जिसे हम सबने मिलकर देश के साथ पूरे विश्व में पहुंचाना है। उन्होंने कहा इसका ऑनलाइन…
मुख्यमंत्री ने चयनित 84 अभ्यर्थियों को वितरित किए ज्वाइनिंग लेटर
देहरादून, 11 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में खेल नीति-2021 के तहत विभिन्न पदों पर चयनित राज्य के 31 विशिष्ट खिलाड़ियों को खेल विभाग, गृह विभाग, युवा कल्याण एवं वन विभाग में आउट ऑफ टर्न सेवायोजन, परिवहन विभाग में 25 कनिष्ठ सहायकों तथा उद्यान विभाग में 28 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस प्रकार कुल 84 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्व का संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ निर्वहन…
मुख्यमंत्री ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा
देहरादून, 11 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सी.एम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान विभिन्न शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी एवं सीएम हेल्पलाइन के संबंध में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन 1905 में आने वाली शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता से लें। साथ ही सीएम हेल्पलाइन 1905 को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर कार्य हो। उन्होंने कहा सीएम हेल्पलाइन का मकसद जनता को सहूलियत पहुंचाना है। शिकायत का समाधान न…
सीएम ने किया 17 विभागों की 122 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण
देहरादून, 10 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को 17 विभागों की 8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 11 विभागों की 1048.15 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं 15 विभागों की 7227.36 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की 2027 करोड़ की प्रिपेड मीटर योजना का भी शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट का भी वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
धामी ने लिया चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा
देहरादून, 7 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय देहरादून में चारधाम यात्रा – 2024 की तैयारियों का जायजा लेते हुए यात्रा की तैयारियों एवं मॉनिटरिंग के लिए कमेटी गठित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चारों धामों में यातायात प्रबंधन के सुगम संचालन के लिए एसपी/ एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किए जाने, सभी अधिकारी एवं विभागों में आपसी समन्वय से कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बीते सालों की यात्रा में जो कमी एवं समस्याएं सामने आई हैं, उनके अनुभवों से,…
देहरादून में दहशत का पर्याय बना गुलदार पकड़ा
देहरादून, 7 मार्च। देहरादून में दहशत का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम आखिरकार पकड़ने में कामयाब हुई है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय निवासियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद में बढ़ते गुलदार के हमलों के मद्देनजर वन विभाग को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए थे।गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व सिगली गांव में घर के आंगन से गुलदार ने एक चार वर्षीय बच्चे को उठाकर निवाला बना…
मुख्यमंत्री ने कई शहरों के लिए हवाई सेवाओं का किया शुभारंभ
देहरादून, 6 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिये एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत दीप प्रज्जवलित कर, केक काटकर तथा फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि हमारा यह प्रयास है कि सम्पूर्ण उत्तराखंड के अंदर लोगों का आवागमन सुविधाजनक, सरल व आसान हो, इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं तथा देश के लोग उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों में आसानी से आ जा सके, जिसके लिये हम लगातार कार्य कर रहे…
मुख्यमंत्री ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निशुल्क वितरण
रुद्रपुर, 6 मार्च। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण एवं किफायती आवास आवंटन कार्यक्रम में 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि के पट्टे वितरित किए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 403 लोगों को स्वामित्व पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 56704.93 लाख के 222 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन में शक्ति वंदन अभियान के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के द्वारा जसपुर…
उत्तराखंड में बना है व्यापार, विकास और विश्वास का वातावरण – धामी
देहरादून, 5 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उद्योग जगत से आए हुए उद्योगपतियों तथा प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज ग्राउंडिंग सेरेमनी के तहत 27 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग की जा रही है, इस प्रकार अब तक 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं…
