चार धाम में बिजली सप्लाई पर रिव्यू मीटिंग

देहरादून, 25 अप्रैल। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में श्री बद्रीनाथ धाम व श्री केदारनाथ धाम में विद्युत आपूर्ति तथा चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी चमोली तथा रुद्रप्रयाग मौजूद रहे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…

उत्तराखंड में इस दफा सामान्य से अधिक बारिश की संभावना

देहरादून, 25 अप्रैल। मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार इसकी संभावनाएं साठ फीसदी से अधिक हैं, इसलिए सभी विभागों को इसे ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी सामान्य से अधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान है।   गुरुवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यूएसडीएमए की ओर से मानसून की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के लिए आयोजित प्रशिक्षण…

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत वन सेवा के दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा

देहरादून, 24 अुप्रैल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में प्रशिक्षणरत व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए। राष्ट्रपति ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बैच में 10 महिला अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज के प्रगतिशील बदलाव की प्रतीक हैं। राष्ट्रीय वन अकादमी की पर्यावरण के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका…

चार धाम यात्रा – मॉक एक्सरसाइज की तैयारी

देहरादून, 23 अप्रैल। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने विभिन्न विभागों के स्तर पर तैयारियों को पुख्ता करने और यात्रा के सुगम संचालन को लेकर कवायद तेज कर दी है। चारधाम यात्रा को लेकर आगामी 30 अप्रैल को एनडीएमए की ओर से प्रस्तावित टेबल टॉप एक्सरसाइज और 02 मई 2024 को प्रस्तावित मॉक एक्सरसाइज को लेकर मंगलवार को ओरियंटेशन तथा को-आर्डिनेशन कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन कांफ्रेंस में यात्रा मार्ग स्थित जिलों के जिलाधिकारी और आर्मी,…

जंगल को आग से बचाने के लिए समीक्षा बैठक

देहरादून, 23 अप्रैल। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य में वनाग्नि को रोकने के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारी,एसएसपी, डीएफओ  के साथ विडिओ कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक ली | बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, डॉ रंजीत कुमार सिन्हा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…

मतदान के मामले में टॉप पर हरिद्वार

देहरादून 22 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूर्ण करायी गयी एवं इस दौरान प्रदेशभर में कहीं भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना संज्ञान में नहीं आयी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम मशीन द्वारा प्रदेश में अंतिम रूप से प्राप्त कुल मतदान 57.24 प्रतिशत रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक मतदान हरिद्वार लोकसभा सीट में 63.53 प्रतिशत रहा। हरिद्वार में कुल 12,93,363 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें 6,90,238 पुरुष, 6,03,080…

उत्तराखंड में हुआ 55.89 फीसदी मतदान

देहरादून, 20 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि राज्य की 5 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। राज्य में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी पोलिंग पार्टियों के पहुंचने और स्क्रूटनी के बाद मतदान प्रतिशत का पूरा आंकड़ा प्राप्त हो जायेगा।  अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा लोक सभा सीट पर 46.94 प्रतिशत, गढ़वाल लोक सभा सीट पर 50.84 प्रतिशत, हरिद्वार लोकसभा सीट पर 63.50 प्रतिशत नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर 61.35 और टिहरी गढ़वाल सीट पर 52.57 प्रतिशत…

मतदान के दिन खुले रहेंगे उत्तराखंड में अस्पताल

देहरादून, 18 अप्रैल। उत्तराखंड की पांच लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान के लिए प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जनता और मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए मतदान के दिन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खुले रखने का फैसला किया है। विभाग ने इस तरह की सभी अस्पतालों और मेडिकल कालेज को इस तरह की व्यवस्था करने के लिए कहा है कि मरीजों और जनता को कोई असुविधा भी न हो और डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मतदान में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित…

पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना

देहरादून, 18 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि राज्य में सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों के लिए रवाना हो चुकी हैं। अभी तक 09 हजार 500 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल तक पहुंच चुकी हैं, आज शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल तक पहुंच जायेंगी। राज्य में 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 07ः00 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होना है। मतदान प्रारंभ होने से पहले सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा मॉक पोल की कार्यवाही की जायेगी। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान प्रारंभ करने की सूचना…

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

चंडीगढ़, 17 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि राज्य में 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। राज्य में बुधवार को शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार करने की समयावधि समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व यानि 17 अप्रैल को सायं 05ः00 बजे के बाद से समाचार पत्रों में कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार, कोई अन्य संगठन या व्यक्ति को कोई भी विज्ञापन प्रकाशित करने से पूर्व राज्य अथवा जिला…