भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के खुले कपाट

चमोली, 12 मई। विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को शुभ मुहूर्त पर सुबह 6 बजे पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए है। हजारों भक्त इस पावन पल के साक्षी बने। बदरीनाथ कपाट खुलने के मौके पर पहले दिन विशेष पूजा अर्चना की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के शुभ अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को बधाई दी है।  बदरीनाथ धाम में ब्रह्म बेला पर सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। हल्की…

चार धाम यात्रा – भीड़ प्रबंधन पर जुटा अमला

उत्तरकाशी, 11 मई। जिले में चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालित हो रही है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्री सुव्यवस्थित तरीके के दर्शन कर रहे हैं। भीड प्रबंधन तथा ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए यमुनोत्री मार्ग पर वाहनों को चिन्हित स्थानों पर कुछ समय के लिए रोकने के बाद नियंत्रित तरीके से आगे की यात्रा के लिए रवाना करवाया जा रहा है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री के पैदल मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही सुव्यस्थित और सुचारू बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आयुक्त…

केदारनाथ मार्ग पर C.C.T.V. कैमरों से रखी जा रही है पैनी नजर

केदारनाथ धाम, 11 मई। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। बीते दो दिन से केदारनाथ समेत गंगोत्री और यमुनोत्री तीनों धाम गुलजार हैं। पहले दिन केदारनाथ धाम में देश-विदेश से रिकॉर्ड संख्यां में 29 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किये। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम, हैलीपैड, केदारनाथ पैदल मार्ग और केदारनाथ हाईवे पर कोई दिक्कत न हो, इसके लिये पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अलग से यात्रा कंट्रोल रूम की…

यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट खुले

उत्तरकाशी,  10 मई। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के कपाट धार्मिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है। इस अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु दिव्य धार्मिक परंपराओं की भव्यता के साथ ही गंगा व यमुना के उद्गम क्षेत्रों की सांस्कृतिक समृद्धि के साक्षी बने। श्रद्धालुओं ने कपाटोद्घाटन के अवसर पर गंगा-यमुना में स्नान-पूजन करने के बाद मंदिर और अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। यात्राकाल के शुभारंभ पर तीर्थ धामों का अभिषेक करने तथा तीर्थयात्रियों के स्वागत के…

सड़क एवं आवासों की सुरक्षा के मामलों पर सरकार गंभीर – सीएस

देहरादून, 10 मई। मानसून में चन्द्रभागा नदी में मलबा जमा होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की संभावनाओं के समाधान के दृष्टिगत मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने रेल विकास निगम लिमिटेड को चन्द्रभागा नदी के मार्ग के चैनलाइजेशन की सैद्धान्तिक सहमति देते हुए इस पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चन्द्रभागा पर बने ब्रिज की सुरक्षा के दृष्टिगत आरवीएनएल, सिंचाई, लोक निर्माण तथा वन विभाग की सयुंक्त टीमों द्वारा सर्वेक्षण के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया हैं कि नदी…

मुख्यमंत्री ने पेयजल एवं बाढ सुरक्षा कार्यों पर की मैराथन मीटिंग

काशीपुर, 9 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनपद में कहीं भी पेयजल संकट न हो इस हेतु अधिकारी सक्रियता से कार्य करें। पेयजल से जुड़े अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर पेयजल से सम्बंधित समस्याओं का समाधान करें। पेयजल लाइनों की लीकेज अविलम्ब ठीक कराने के साथ निर्माणाधीन पेयजल योजनाएं पर त्वरित गति से कार्य करते हुए पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि गर्मी का सीजन है अतः शहरों में जन साधारण के लिए शीतल पेयजल हेतु प्याऊ व वॉटर कूलर लगाए जाएं।  यह निर्देश मुख्यमंत्री ने…

राज्य के लिए उत्सव है चार धाम यात्रा – मुख्यमंत्री

देहरादून, 9 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शुक्रवार 10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामना देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की है।  मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि वे बाबा केदार, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री एवं बद्रीविशाल से प्रार्थना करते हैं कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारधाम यात्रा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से सकुशल संपन्न हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा…

मुख्यमंत्री ने जापान में जॉब के लिए चयनित युवाओं से की मुलाकात

देहरादून, 8 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में जापान में केयर गिवर जॉब रोल के लिए चयनित युवाओं ने भेंट की।  कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के तहत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, सहसपुर से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 23 युवाओं को जापान में नौकरी के लिए भेजा जा रहा है। इनमें से 02 युवाओं ने जापान में कार्य करना आरंभ कर दिया है। 17 युवाओं की जापान में कार्य करने के लिए की जा रही प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, शीघ्र वे भी जापान…

चार धाम यात्रा – मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में लिया तैयारियों का जायजा

रुद्रप्रयाग, 8 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रप्रयाग में चार धाम एवं श्री केदारनाथ धाम यात्रा की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ जी के प्रति देश- विदेश के लोगों की श्रद्धा जुड़ी है और हर वर्ष बाबा के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, आने वाले समय में यात्रा और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में जरूरी है कि भविष्य में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए रणनीति के साथ कार्ययोजना…

लापरवाही बरतने पर वन विभाग के 10 कर्मचारी निलंबित

देहरादून, 8 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में वनाग्नि को रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही और आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की। वनाग्नि को रोकने और जन जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री फायर लाइन बनाने की कार्यवाही में हिस्सा लेंगेग। उन्होंने कहा कि इसमें जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये वनाग्नि पर पूर्णतः रोकने के लिए सभी सचिव को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी जाय। सभी सचिव संबंधित जनपदों में जाकर वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का…