बिना रजिस्ट्रेशन चार धाम यात्रा करने वालों पर सिस्टम सख्त

उत्तरकाशी, 16 मई। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने यमुनोत्री मार्ग और प्रमुख प्रमुख पड़ावों, होल्डिंग प्वाईंट तथा गेट व्यवस्था का निरीक्षण कर बैरियर पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बिना पंजीकरण के यात्रा करने वाले व्यक्तियों को वापस भेजा जाना सुनिश्चित किया जाए।  पंजीकरण में दर्ज तिथि से पहले या बाद में भी यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के साथ ही होल्डिंग प्वाईंट्स पर यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखे जाने और…

चारधाम यात्रा प्रदेश की लाइफ लाइन, राज्य की आर्थिकी से जुड़ी – मुख्यमंत्री

देहरादून, 16 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सड़क मार्ग से ग्राउंड जीरो पर यात्रा व्यवस्थाओं को देंखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा है।  उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि उनको चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के अनुसार जो तिथि मिली है, उसके अनुसार ही दर्शन के लिए…

श्रद्धालुओं के लिए देवदूत साबित हो रहा अमला

श्री केदारनाथ, 16 मई। श्री केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंच रहे किसी तीर्थ यात्री का स्वास्थ्य खराब होने एवं घायल होने की स्थिति में केदारनाथ यात्रा मार्ग में तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सेक्टर अधिकारी की टीमें देवदूत बनी हैं, जो बीमार एवं घायल व्यक्तियों को तत्काल यात्रा मार्ग में तैनात की गई एमआरपी में उपचार हेतु पहुंचाया ही नहीं जा रहा है बल्कि उनके जीवन को भी बचाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने सेक्टर अधिकारी भीमबली के हवाले से बताया कि छोटी लिनचोली में…

चार धाम यात्रा – बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को ले जाने पर गाड़ियों के परमिट होंगे सस्पेंड

देहरादून, 15 मई। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधामों में राज्य सरकार की ओर से की गई तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सुगम व सुरक्षित यात्रा के संचालन के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर श्रद्धालु को दर्शन का लाभ मिले। हमें इसी में संतुलन बनाकर चलना है कि श्रद्धालुओं की यात्रा भी सुरक्षित हो और उन्हें दर्शन का लाभ भी…

बिना पंजीकरण धामों में नहीं मिलेगी एंट्री, प्रशासन सख्त

उत्तरकाशी, 15 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बिना रजिस्ट्रेशन के धामों की यात्रा करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। सुंदरम ने यह निर्देश गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिए कि बिना पंजीकरण धामों की यात्रा करने वालों को सख्ती से निपटें और सीधा चेकिंग बैरियर से वापस भेजें।इसके लिए बैरियरों तथा अन्य स्थानों पर सख्ती से चेकिंग की जाए। उन्होंने यमुनोत्री धाम में बिना पंजीकरण के डंडी-कंडी, घोड़ा-खच्चरों के संचालन पर…

दिल्ली में खुलेगा उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का स्टोर

देहरादून, 14 मई। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग/पैकेजिंग/ ब्रांडिंग के लिए सबसे बड़े अम्ब्रेला ब्रांड के रूप में उभर रहे हाउस ऑफ हिमालय के स्टोर जल्द ही नई दिल्ली के कनॉट प्लेस व अन्य मुख्य स्थानों में खोले जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। एनडीएमसी ने इस सम्बन्ध में सहमति दे दी है। हाउस ऑफ हिमालया के कार्यो को गति देने के लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हाउस ऑफ हिमालया से जुड़े विभागों के साथ नियमित रूप से प्रत्येक माह समीक्षा बैठक का निर्णय लिया…

चारधाम यात्रा – 50 वर्ष अधिक आयु वालों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर फोकस

देहरादून, 14 मई। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंगलवार को सचिवालय में सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार से भेंट की। इस दौरान पीएसआरआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि इस समय चारधाम यात्रा में यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या एक चुनौती के रूप में सामने आई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच से लेकर तमाम सुविधाएं प्रदान की…

अयोध्या में श्रीराम मंदिर बन चुका है, अब मथुरा की बारी – धामी

चंडीगढ़, 14 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर कालखंड में कुछ अलग हुआ है। भाजपा ने श्री राम मंदिर और 370 पर किया गया अपना वादा निभाने का काम किया है। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में और भी कई बड़ी योजनाओं पर काम होना है। इन योजनाओं को धरातल पर लाने का काम होगा और देश में विकास की गति…

स्लाइडिंग जोन में सुरक्षाबलों के साथ किए जाएं उचित प्रबंधन

देहरादून, 13 मई। उत्तराखंड के गृह सचिव दिलीप जावलकर ने श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालन के संबंध में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के साथ तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में गृह सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए उचित प्रबंधन किए जाएं ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना…

⁠आपराधिक न्याय प्रणाली को तीन नए कानून करेंगे प्रभावित – डीजीपी

देहरादून, 13 मई। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में आगामी एक जुलाई से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 विषय पर मीडिया कार्यशाला ’वार्तालाप’ का आयोजन किया है।  इस मौके पर मुख्य अतिथि डीजीपी अभिनव कुमार, पीआईबी की महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़ भी मौजूद रहीं। इस मौके पर पत्रकारों को तीन नए आपरिधक कानूनों पर वक्ताओं द्वारा जानकारी दी गई। पीआईबी महानिदेशक ने कहा कि इन तीन नए कानूनों का लक्ष्य किसी को दंड देना नहीं ,…