श्री हेमकुन्ट साहिब के कपाट खुले

श्री हेमकुन्ट साहिब, 25 मई। विश्व प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब जी के कपाट आज दिनांक 25 मई से श्रद्धालुओं के लिए विधिवत अरदास के साथ खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही आज इस शुभ अवसर पर लगभग 2000 संगतों की मौजूदगी में श्री हेमकुन्ट साहिब जी की पावन यात्रा का भव्य रूप से शुभारंभ हो गया है। वैसे तो यात्रा का आगाज ऋषिकेश गुरुद्वारा परिसर से पहले जत्थे के प्रस्थान करने के साथ ही हो गया था। 22 मई को उत्तराखंड के राज्यपाल ने धार्मिक अनुयायियों के साथ…

यमुनोत्री क्षेत्र में ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए पहल

उत्तरकाशी, 24 मई। यमुनोत्री धाम एवं इसके आखिरी पड़ावों के ठोस कूडे़ के सुरक्षित निस्तारण के लिए जानकीचट्टी में नवनिर्मित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। आधुनिक प्लाज्मा तकनीक से युक्त इस प्लांट ने यात्राकाल शुरू होने के साथ ही नियमित रूप से काम करना शुरू कर दिया है और इसमें रोजाना एक टन तक ठोस कूड़े का निस्तारण करने की व्यवस्था है। यमुनोत्री धाम एवं जानकीचट्टी सहित आस-पास के क्षेत्रों में यात्राकाल में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक एवं अन्य प्रकार का ठोस कूड़ा एकत्र होता…

चार धाम यात्रा – लापरवाह अफसरों पर सीएम ने गड़ाई निगाह

नई दिल्ली, 24 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में चल रही चार धाम यात्रा पर अपनी पैनी निगाह लगा दी है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यात्रा से जुड़े अफसर अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाएं अन्यथा लापरवाही बरतने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी। धामी शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने यात्रा की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए एसीएस आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी गठन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि चार धाम यात्रा…

केंद्र ने चार धाम पर डेली रिपोर्ट की तलब

देहरादून, 23 मई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चार धाम यात्रा से जुड़े मुद्दों पर नजर रखने के लिए उत्तराखंड सरकार से डेली बेसिस पर रिपोर्ट तलब कर ली है। यह रिपोर्ट तब तलब की गई जब राज्य में चार धामों पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ने से सिस्टम को संभालना एक चुनौती बना हुआ है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने यह रिपोर्ट गुरुवार को उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक के दौरान मांगी। उन्होंने मुख्य सचिव को धामों, यात्रा मार्गां एवं…

धामी ने किया वनाग्नि से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

अल्मोड़ा, 23 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल आग से काफी नुकसान हुआ लेकिन, अब वनाग्नि  नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में वनाग्नि से बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन, स्थानीय लोगों एवं वन महकमे के प्रयासों से हालत काबू में है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वनाग्नि जैसी स्थितियों से निपटने तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न  हो, इसके लिए फायर लाइन…

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

देहरादून, 22 मई। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड  तथा  उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संयुक्त रूप आंचलिक विज्ञान केंद्र, यूकॉस्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय था योजना का हिस्सा बनें। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मभूषण, डा0 अनिल प्रकाश जोशी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड द्वारा आयोजित एक छायाचित्र प्रदर्शनी द्वारा हुई। यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक  डॉ. डीपी उनियाल ने जैव विविधता संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा की विज्ञान…

नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्तराखंड तैयार – सीएस

देहरादून, 21 मई। आगामी 1 जुलाई से देशभर में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी हो चुकी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज गृह सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में सभी राज्यों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई से 3 नए आपराधिक कानून, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय सुरक्षा अधिनियम 2023 लागू होने जा रहे हैं।मुख्य सचिव ने कहा कि नये आपराधिक कानूनों के पास होने के बाद हमारे…

स्वास्थ्य सचिव की टीम ने लिया चार धाम में प्रबंधों का जायजा

रुद्रप्रयाग, 21 मई। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार व अन्य सीनियर अफसरों ने श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने जिले के अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर पल चार धाम यात्रा से जुड़े प्रबंधों की मॉनिटरिंग कर रही है इसलिए यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न पेश आए। सिरोहबगड़ से सोनप्रयाग तक विभिन्न यात्रा पड़ावों का सड़क मार्ग से…

चारधाम यात्रियों के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप लॉन्च

देहरादून, 20 मई। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप शुरू की है। उन्होंने बताया कि इसे स्वास्थ्य विभाग, विश फाउंडेशन तथा हंस फाउंडेशन ने शुरू किया है। उन्होंने बताया कि ई-स्वास्थ्य धाम एप पर सभी श्रद्धालुओं को अपना हेल्थ  डाटा अपलोड करना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह-जगह पर श्रद्धालुओं की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। इन स्क्रीनिंग पॉइन्ट्स पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ ही हंस एवं विश फाउंडेशन के चिकित्सक भी…

चार धाम यात्रा – 31 मई तक नहीं होंगे ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन

देहरादून, 20 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा, ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 31 मई तक ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा की दृष्टिगत यह निर्णय लिया जाना जनहित में जरूरी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को उत्तराखंड के अन्य धार्मिक और पौराणिक स्थलों में जाने के लिए भी प्रेरित किया जाए। उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर और…