बद्रीनाथ, 1 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बद्रीनाथ पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागों को बद्रीनाथ धाम में श्रद्वालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता का ध्यान रखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौंबद रखने के निर्देश दिए। ताकि यात्रा सुचारू और व्यवस्थित तरीके से चलती रहे और श्रद्वालुओं को बद्रीनाथ धाम में सुगमता से दर्शन होते रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का…
Category: उत्तराखंड
भारत के पहले खगोल पर्यटन अभियान ‘‘नक्षत्र सभा’’ का उद्घाटन
मसूरी, 1 जून। उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से में पर्यटन विभाग द्वारा एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी के सहयोग से ‘नक्षत्र सभा‘ का जॉर्ज एवरेस्ट मसूरी में विधिवत उद्घाटन हो गया है। यह अपने आप में अलग क़िस्म का आयोजन है, देश में पहली बार एस्ट्रो टूरिज्म की थीम पर “नक्षत्र सभा” आयोजन किया गया है। यह आयोजन 2 जून तक चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के अलावा बहुआयामी पर्यटन गतिविधियों बढ़ावा…
उत्तराखंड में पढ़ाई छोड़ चुकी लड़कियों की तैयार होगी लिस्ट
देहरादून, 31 मई। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जनहित में सभी निर्माण एवं कार्य स्थलों पर अनिवार्य रूप से इस सूचना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं कि उत्तराखंड में अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को भी उनके राशन कार्ड के माध्यम से राशन दिया जा रहा है। इस मामले में उत्तराखण्ड राज्य का देशभर में 6वां स्थान है, यह एक बेहतरीन रिकॉर्ड है। इसके साथ ही शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सीएस ने निदेशालय स्तर पर…
गंगोत्री एनएच पर पहाड़ से गिरा पत्थर, एक की मौत, 8 घायल
उत्तरकाशी, 31 मई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आठ व्यक्ति घायल हो गए। घटनास्थल से निकालकर 6 घायलों को इलाज के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर (हर्षिल) ले जाया गया है जबकि 2 घायलों को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय से पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग व आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीमों ने…
नकली दवा कंपनियों पर 3 साल में कड़ा एक्शन
देहरादून, 30 मई। उत्तराखंड में नकली दवाइयों के कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान लगातार जारी है। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा मार्गों के साथ ही ड्रग विभाग की टीमें पर्यटन स्थलों में स्थित मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी के साथ ही दवा कंपनियों का भी औचक निरीक्षण कर रही हैं। आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग डॉ आर राजेश कुमार पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करने के साथ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे…
कैंची धाम आकर अभिभूत हूं – उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली, 30 मई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ ने आज उत्तराखंड के नैनीताल जिले में श्री कैंची धाम में परम पूज्य बाबा श्री नीब करौरी महाराज दर्शन किए और आश्रमवासियों के साथ समय व्यतीत किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा की इस पवित्र जगह पर आकर मन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना में बढ़ोतरी हुई है। श्री कैंची धाम में ‘महाराज जी’ के दर्शन कर श्री धनखड़ ने कहा की इस जगह आकर उन्हें धार्मिकता, उदात्तता और…
उप राष्ट्रपति के उत्तराखंड की तैयारियां पूरी
देहरादून, 29 मई। उत्तराखंड सरकार ने उप राष्ट्रपति के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। उल्लेखनीय है कि उप राष्ट्रपति को 30 मई को नैनीताल व उधमसिंह नगर के प्रस्तावित दौरे पर हैं। इसके मद्देनजर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज उनके प्रस्तावित दौरे के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर मीटिंग की। मुख्य सचिव ने आयुक्त कुमाऊं मंडल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं उधमसिंह नगर को मा0 उप राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम पर…
सीएस ने तपोवन से कोडियाला तक राफ्टिंग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
टिहरी, 28 मई। राफ्टिंग व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्य सचिव ने खारास्रोत पार्किंग तृतीय एवं गंगा नदी में पुट इन पॉइंट ब्रह्मपुरी का निरीक्षण कर व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही राफ्टिंग की सराहना की। इस दौरान उन्होंने राफ्टर्स के लिए मार्केट बनाने, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर बल देने, राफ्टिंग की ड्रोन फुटेज लेने तथा रिवर राफ्टिंग एवं क्याकिंग नियमावली का उल्लंघन करने वालों के दंडात्मक/चालान कार्यवाही जिला प्रशासन स्तर से किए जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही की बात कही। जिलाधिकारी ने बताया कि राफ्टर्स के लिए बनाए गए अस्थाई…
सीएम के निर्देश पर अग्निकांड प्रभावितों को सहायता जारी
उत्तरकाशी, 28 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सालरा गांव के अग्निकांड प्रभावितों के लिए राहत सामग्री एवं खाद्यान्न किट का वितरण करने के साथ ही प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता मंजूर करने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन द्वारा अग्निकांड से हुई लगभग 90 लाख की क्षति होने का आकलन कर इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। हाल में मोरी तहसील के सालरा गांव में घरों में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुद्दे पर…
अफसरों ने यमुनोत्री पैदल मार्ग का किया मुआयना
उत्तरकाशी, 26 मई। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री क्षेत्र जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर यात्रा में बारे में उनके अनुभवों को जाना। इस दौरान देश की बिभिन्न हिस्सों से आये यात्रियों ने जिलाधिकारी से बातचीत में यात्रा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आकर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई है। जिलाधिकारी ने रवाड़ा स्थित मेडिकल रिलीफ पोस्ट का निरीक्षण कर यात्रियों को निरंतर बेहतर सेवा…
