देहरादून, 11 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के अधिकारियों को 15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। धामी यहां मानसून की तैयारियों के सिलसिले में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों को तैनात किया जाए। एसटीपी प्लांट और पुराने पुलों का सेफ्टी ऑडिट किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि बिजली की तारों से कोई घटना घटित न हो। मानसून सीजन के…
Category: उत्तराखंड
उद्योग जगत पर्याप्त बिजली व पानी देने के निर्देश
देहरादून, 10 जून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ऊर्जा एवं संबंधित विभागों को निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्डिंग के साथ ही राज्य में लगने वाले नए उद्यमों के लिए पर्याप्त मात्रा में विद्युत आपूर्ति तथा जलापूर्ति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने राज्य में लग रहे बायोफयूल उद्योग से कच्चे माल के रूप में पिरूल के उपयोग के प्रस्ताव पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्धता व लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाते हुए सभी निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग को जल्द से जल्द…
बद्रीनाथ व मंगलौर में उप निर्वाचन की तारीख घोषित
देहरादून, 10 जून। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने राज्य की दो विधानसभा सीटों बद्रीनाथ और मंगलौर के लिए उप निर्वाचन की तिथि की घोषणा कर दी है। इन दोनों जगहों पर 10 जुलाई को मतदान होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी। दोनों जगहों पर उप निर्वाचन के लिए अधिसूचना 14 जून को जारी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 जून होगी जबकि 24 जून तक नामांकनों की जांच होगी। इन चुनावों में जो प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहेंगे, उनके लिए…
फेसलेस चालान सिस्टम लागू करेगा उत्तराखंड
देहरादून, 10 जून। उत्तराखंड में फेसलेस चालान सिस्टम लागू होने जा रहा है। यह संकेत मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्ध समिति की बैठक से उभर कर सामने आए हैं। उन्होंनेजहां विभाग से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के बाद हुए डेथ ऑडिट के तहत उठाए गए सुधारात्मक कदमों पर अपडेट तलब कर लिया है वहीं राज्य में फेसलेस चालान सिस्टम को लागू करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने संपूर्ण राज्य सीमा एवं सभी मुख्य मार्गों पर एएनपीआर कैमरों के साथ ही शहरों…
धामी ने की मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात
नई दिल्ली, 8 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मविभूषण मुरली मनोहर जोशी से उनके निवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने जोशी से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…
चारधाम यात्रा मार्ग पर बनेंगे स्टेट गेस्ट हाउस
देहरादून, 8 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखंड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत…
चार धाम यात्रा मार्ग पर मिलावटी सामान पर कसा शिकंजा
देहरादून, 8 जून। उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तराखंड की सख्ती का असर चारधाम यात्रा मार्गों और पर्यटन स्थलों में दिखाई दे रहा है। खाद्य विभाग की टीमों के लगातार चल रही छापामार कार्रवाई, जगत जागरूकता अभियानों का असर है कि इस बार मिलावटी खाद्य पदार्थों और सामान पर काफी हद तक रोक लग गई है। विभाग के आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही विभाग ने व्यापक तैयारियां कर ली थी। उन्होंने बताया कि पिछली यात्राओं से मिले फीडबैक को…
नगर निकायों की मलिन बस्तियों पर रिपोर्ट तलब
देहरादून, 7 जून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को नगर निकायों में अवस्थित मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण के बाद सूचीबद्ध रिपोर्ट एक सप्ताह में शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि उनके विकास, पुनरूद्वार व पुनर्वासन की कार्ययोजना पर जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जा सके। सीएस राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को राज्य में मलिन बस्तियों के सुधार, विनियमितीकरण, पुनरूद्वार, पुनर्वासन तथा पुनर्व्यस्थापन के लिए अत्यन्त संवेदनशीलता एवं मानवीयता के साथ प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में शहरी विकास विभाग…
कैंची धाम में यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे शुरू
हल्द्वानी, 1 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम में यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल में पीने के पानी, बिजली सप्लाई व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान बताया गया कि कैंची धाम में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने नैनीताल के उपायुक्त को कैंची धाम में यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सभी यात्रा…
हाई पावर्ड कमेटी ने किया यमुनोत्री एनएच का निरीक्षण
जानकीचट्टी/उत्तरकाशी 1 जून। चारधाम राजमार्ग परियोजना को लेकर के सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एके सीकरी की अध्यक्षता में गठित हाई पावर्ड कमेटी के द्वारा आज यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पालीगाड से जानकीचट्टी तक के हिस्से का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। इस हिस्से में मौजूदा सिंगल लेन सड़क का चारधाम आल वेदर रोड परियोजना के चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है। जानकीचट्टी में हाईपावर कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस ए के सीकरी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित स्थानीय लोगों के प्रतिनिधियों से भेंट कर उनके विचार जाने। इस मौके…
