बागपत/दिल्ली : खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी शिवानी उपाध्याय (24) की दिल्ली में हत्या कर दी गई। लड़की के पिता जय भगवान उपाध्याय ने दिल्ली पुलिस के बिरला मंदिर मार्ग थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने हत्या का शक उसकी सहेली और दोस्तों पर जताते हुए कार्रवाई की मांग की। आपको बता दें कि कस्बे के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी जय भगवान उपाध्याय बाबा गोरखनाथ मंडली के महाराज हैं। उनकी बेटी शिवानी दिल्ली बदरपुर बॉर्डर स्थित कॉल सेंटर में काम करती थी। जय भगवान…
Category: उत्तर प्रदेश
Comment on Mulayam Singh : महंत राजूदास के खिलाफ परिवाद दाखिल, नोटिस जारी करने का आदेश
लखनऊ : सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में महंत राजूदास के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। मामले में नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में अयोध्या के महंत राजू दास के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। अदालत ने परिवाद दाखिल करने पर विपक्षी राजू दास को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। इस मामले की सुनवाई अब 20 फरवरी को होगी। अधिवक्ता एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अखिलेश माही ने परिवाद…
MP Rakesh Rathore : कांग्रेस सांसद की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख बढ़ी, कल होगी बहस, महिला नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप
लखनऊ : यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका पर मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। जज दिनेश नागर की कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 5 फरवरी तय की। अभियोजन पक्ष के वकीलों ने जरूरी दस्तावेज दाखिल करने के लिए कोर्ट से एक हफ्ते का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सुनवाई आगे बढ़ा दी। वहीं, बचाव पक्ष के वकीलों ने संसद सत्र का हवाला देते हुए आरोपी सांसद…
Mathura News : महिला पीसीएस अधिकारी पकड़ी गई रिश्वत लेते रंगे हाथ, लखनऊ विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
मथुरा : मथुरा की जिला पंचायत राज अधिकारी पीसीएस किरण चौधरी को लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय को पूरी तरह से घेर लिया। कार्यालय में रखे दस्तावेजों की टीम ने जांच की, जिसके बाद यहां से कुछ फाइलें भी जब्त की गईं। डीपीआरओ किरण चौधरी ने किसी काम के लिए ग्राम प्रधान से 70 हजार रुपये की रिश्वत ली है। टीम महिला पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। यहां शिकायतकर्ता ने…
Fatehpur News : एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकराईं, इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, ट्रेन चालक घायल
कानपुर : फतेहपुर जिले के खागा कस्बे के पास पामभीपुर इलाके में दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए। हादसे के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे में दोनों ट्रेनों के चालक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के कारण रेलवे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं, जिससे उनकी आमने-सामने टक्कर…
Saharanpur News : सहारनपुर में फिर पीटी विधुत विभाग की टीम, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटे कर्मचारी, वीडियो वायरल
सहारनपुर : इन दिनों जनपद सहारनपुर में विधुत कर्मचारियों की सामत आई हुई है। थाना रामपुर मनिहारान इलाके के लंढौरा गांव में बिजली चोरी रोकने गई टीम को ग्रामीणों ने न सिर्फ दौड़ा लिया बल्कि कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। जैसे तैसे विधुत कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। विधुत कर्मियों ने थाना रामपुर मनिहारान पहुँच कर शिकायत दर्ज कराई है। विधुत अधिकारियों ने आरोपी ग्रामीणों ने खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि…
Bareilly News : शादी से पहले अपनी ही दुल्हन को लेकर भागा युवक, दुल्हन की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बरेली : बरेली के बहेड़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव बहेड़ी में रिश्ता तय होने के बाद एक युवक अपनी मंगेतर को ही लेकर भाग गया। जानकारी होने पर युवती की मां ने युवक को फोन कर वापस आने को कहा तो युवक ने वापस आने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि कस्बे के मोहल्ला शाहजी नगर लाइनपार निवासी महिला ने बताया कि उसकी…
Saharanpur News : 51 लाख के घोटाले की जांच पूरी, दोषी पाए गए मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य
सहारनपुर : शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2018 में हुए 51 लाख के स्टेशनरी घोटाले का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रारंभिक जांच में तत्कालीन प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी दोषी पाए गए हैं। अब संयुक्त सचिव चिकित्सा की ओर से विभागीय जांच के लिए आरोप पत्र मंडलायुक्त को भेजा गया है। आरोप पत्र के आधार पर तत्कालीन प्राचार्य से सभी बिंदुओं पर साक्ष्य मांगे जाएंगे। इसके बाद तय होगा कि तत्कालीन प्राचार्य दोषी हैं या नहीं। 246 रुपये में खरीदा गया एक रुपये का…
Saharanpur News : पहिया टूटने से टेंपो पर गिरा क्रेन का अगला हिस्सा, हादसे में कई लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
सहारनपुर : रामपुर मनिहारान में दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन पुल पर गार्टर लगा रही क्रेन का पहिया टूटने से अगला हिस्सा टेंपो पर गिर गया। हादसे में टेम्पो सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। टेम्पो पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। आनन फानन में आसपास के लोगों ने यात्रियों को टेंपो से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं…
Saharanpur News : सहारनपुर के युवक का वायनाड में मर्डर, दोस्त और उसकी पत्नी ने गला घोंटकर हत्या के बाद शव के कर दिए दो टुकड़े
सहारनपुर/वायनाड : सहारनपुर के गांव समसपुर निवासी युवक की केरल के वायनाड में उसके ही दोस्त ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मृतक के दोस्त ने पत्नी के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारे दंपत्ति ने न सिर्फ शव के दो टुकड़े कर दिए बल्कि ट्रेवलिंग बैग में भर कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। टेम्पू चालक की शिकायत पर थाना वेल्लमुंडा पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी दंपत्ति भी सहारनपुर के ही रहने वाला है। आपको बता दें कि थाना…
