बनखंडी नाथ मंदिर के संरक्षक हैं गिरधारी लाल साहू, वायरल वीडियो के बाद उत्तराखंड की राजनीति में चर्चा तेज; बरेली पुलिस बोली- अभी संपर्क नहीं किया गया बरेली : उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला बरेली तक चर्चा का विषय बन गया है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, उत्तराखंड पुलिस की संभावित कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, बरेली पुलिस का कहना है…
Category: उत्तर प्रदेश
पंचायत चुनाव पर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान: आयोग की रिपोर्ट आते ही शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया, अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार पिछड़ा वर्ग समर्पित आयोग की रिपोर्ट आने और आरक्षण निर्धारित होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। राजभर ने साफ किया कि वह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी और समाजवादी…
मुजफ्फरनगर में वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापने लगे तीन युवक, 5.26 लाख की जाली करेंसी बरामद
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, एक वेब सीरीज देखने के बाद आरोपियों के मन में नकली नोट बनाकर जल्दी अमीर बनने का विचार आया। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर दिल्ली के नरेला स्थित एक फ्लैट में नकली करेंसी छापने का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 26 हजार रुपये के नकली नोट और उन्हें तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद…
योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं
बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिश का लगाया आरोप, राजनाथ सिंह ने भी कांग्रेस और सहयोगी संगठनों को घेरा लखनऊ : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कांग्रेस पर हमला बोलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विपक्षी दल पर तीखा निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उससे जुड़ी कुछ राजनीतिक शक्तियां बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता हासिल करने का रास्ता जनता के जनादेश से…
सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या का मामला, सगा भाई हिरासत में; पुलिस कर रही पूछताछ
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। थाना नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में 27 वर्षीय कोमल का शव उनके घर में बेड पर मिला था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कोमल के सगे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में भाई की संलिप्तता की बात सामने आई है। हालांकि, मामले में अभी जांच जारी है और…
सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या, बेड पर मिला शव; बेटी को मृत देख माता-पिता के उड़े होश
सहारनपुर : जिले के थाना नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर में 27 वर्षीय ग्राम सेवक अधिकारी कोमल की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। कोमल गुरुवार रात अपने घर के कमरे में सो रही थी, जबकि उसके माता-पिता घर से अलग बने घेर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब माता-पिता घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला। बेटी को मृत देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह…
फिरोजाबाद में सामूहिक विवाह समारोह, 196 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
फिरोजाबाद : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तिलक कॉलेज में आयोजित समारोह में 196 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। इनमें हिंदू समाज के 129 और मुस्लिम समाज के 67 जोड़े शामिल रहे। हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। समारोह में प्रशासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए उपहार और घरेलू उपयोग की विभिन्न सामग्री भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में अलग-अलग विकास खंडों और नगरीय निकायों से…
राजपाल सैनी फिर थामेंगे सपा का दामन, मीरापुर सीट से टिकट के दावेदार
मुजफ्फरनगर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में दल बदलने के लिए चर्चा में रहने वाले पूर्व सांसद और विधायक राजपाल सैनी एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बसपा, रालोद, सपा और भाजपा में रह चुके राजपाल सैनी शुक्रवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि इस संबंध में उनकी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत हो चुकी है। समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंचे राजपाल सैनी की सपा में वापसी को पश्चिमी यूपी की सियासत के लिहाज से अहम माना…
सहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई
सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुतुबशेर पुलिस और मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि…
योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: यूपी में माफिया की जगह मिट्टी में, कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े निर्माण करा सकती है, लेकिन उनकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी जागरूक समाज और जनता की भी होती है। यदि जनता जागरूक नहीं है, तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशायी होने में देर नहीं लगती। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में है और उनके कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए हवेलियां और हाईराइज बिल्डिंग बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को वाराणसी के कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में…
