Saharanpur News : स्कूली वाहनों की हुई फिटनेस जांच, 478 वाहन मिले अनफिट, स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर में स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान से यह स्पष्ट है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है। रविवार को आयोजित विशेष जांच शिविर में 15 स्कूली वाहन मालिकों के नहीं पहुंचने और 50 से अधिक को नोटिस जारी किए जाने से यह पता चलता है कि अभी भी कई वाहन मालिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वाहनों के यह आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी…

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, 2 दिन में दूसरी घटना

Madhya Pradesh

भोपाल : मध्य प्रदेश के सागर जिले में आज सुबह दीवार गिरने की एक घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह दुखद घटना शाहपुर के हरदौल बाबा मंदिर के पास हुई। घायल बच्चों को बचा लिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि बच्चे मंदिर में एक धार्मिक समारोह के तहत शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर के बगल में एक घर की दीवार उनके ऊपर गिर गई। प्रशासन ने कहा कि यह घर…

Ayodhya Gangrape : अखिलेश यादव की डीएनए टेस्ट की मांग पर बवाल, सियासी गलियारे में उठने लगे सवाल 

Ayodhya Gangrape

अयोध्या गैंग रेप : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों के डीएनए टेस्ट की मांग कर विवाद खड़ा कर दिया है। उनके इस बयान की उत्तर प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों ने आलोचना की है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने अयोध्या के सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपियों के डीएनए परीक्षण की मांग की। आपको बता दें कि 30 जुलाई को अयोध्या पुलिस ने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भदरसा नगर…

Train Accident : शटिंग के दौरान पटरी से उतरी मेमू ट्रेन,  दूसरी लाइन पर खड़ी इंजन से टकराई, बड़ा हादसा टला 

Train Accident

सहारनपुर : सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास मेमू ट्रेन के शंटिंग के दौरान चार बोगियां पटरी से उतर गईं और बराबर खड़ी दूसरी ट्रेन के इंजन से टकरा गईं। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। यह घटना रेलवे सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे  सांसद ने इस घटना को लेकर केंद्र सरकार और विशेषकर रेल मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे रेल हादसे देश की रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर…

Saharanpur News : स्मार्ट सिटी में धंसी सड़क, कई लोग हुए हादसे का शिकार 

Saharanpur News

सहारनपुर : महानगर के विनोद विहार इलाके में एक साल पहले डाली गई सीवर लाइन के कारण रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लीकेज ठीक करने के दौरान सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे कई मजदूर और स्थानीय लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विनोद विहार में पिछले तीन महीनों से पेयजल की समस्या बनी हुई थी और सड़क भी हल्की सी बैठ रही थी। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में नगर निगम से कई बार शिकायत की थी। रविवार को नगर निगम की टीम लीकेज ठीक…

Chandigarh News : चंडीगढ़ कोर्ट में चली गोलियों से मचा हड़कंप, रिटायर अधिकारी ने गोली मार कर दामाद को उतारा मौत के घाट 

Chandigarh News

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ जिला कोर्ट में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद को गोली मार दी। पूर्व अधिकारी ने जिला फैमिली कोर्ट परिसर में करीब पांच गोलियां चलाई। जिसमें से दो उसके दामाद दिल्ली में तैनात आईआरएस ऑफिसर हरप्रीत सिंह को लगी जबकि एक गोली मीडिएशन वाले कमरे के दरवाजे में जा घुसी। गोली लगने आईआरएस अधिकारी की चंडीगढ़ जिला कोर्ट में मौत हो गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार…

Saharanpur News : प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में सड़को पर उतरे कांग्रेसी, बिजली घर पर किया धरना प्रदर्शन 

Saharanpur News

सहारनपुर : पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार, आज जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजन घंटाघर स्थित बिजली घर पर एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए जनपद में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगे। इस संबंध में उन्होंने अधीक्षण अभियंता से मिलकर उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा, जिसमें जनपद को तुरंत अघोषित विद्युत कटौती से मुक्ति दिलाकर किसान, कामगार, विद्यार्थी, व्यापारियों व उद्यमियों सहित सभी नागरिकों को राहत देने की मांग की । प्रदेश अध्यक्ष अजय…

Saharanpur News : रेलवे स्टेशन पर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं के लिए महापौर ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Saharanpur News

सहारनपुर : महापौर डॉ. अजय कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से जुडे़ प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं  शहीद भगतसिंह की फांसी पर हस्ताक्षर करने से इंकार करने वाले जस्टिस आगा हैदर सहित  शहीदों की प्रतिमाएं तथा काकोरी ट्रेन एक्शन के प्रतीक रुप में टेªन का मॉडल स्थापित करने की पुनः मांग की है। रेल मंत्री को सम्बोधित पत्र महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज रेलवे के सहायक मंडलीय अभियंता सुशील कुमार को सौंपा। महापौर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव…

विवादित ब्यान : सांसद इमरान मसूद के जुड़वा भाई ने शिवलिंग को लेकर दिया ब्यान, हजरे असवद से कर दी तुलना, धर्म गुरु भी भड़के 

Saharanpur

सहारनपुर : गंगोह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद का शिवलिंग को लेकर दिए गए बयान से सियासी गलियारों का माहौल गरमा गया है। नोमान मसूद का यह ब्यान तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोमान मसूद ने कावड़ सेवा शिविर के उद्घाटन के मौके पर न सिर्फ शिवलिंग की तुलना हजरे असवद से की बल्कि यह भी कहा है कि जिस पत्थर को हजरत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से लेकर आए थे उसे हजरे असवद कहते हैं। पूर्व चेयरमैन के इस ब्यान को उनके भाई…

Saharanpur News : रिश्वत लेते CHC प्रभारी समेत दो गिरफ्तार, मेरठ विजिलेंस टीम ने बरामद किये 21 लाख 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के पुवारंका सीएचसी प्रभारी और एकाउंटेंट को 92,450 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सीएचसी में काम करने वाले कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि प्रभारी उनसे प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर 10% रिश्वत मांगते हैं। मेरठ विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के पास से 21 लाख 16 हजार 830 रुपये भी बरामद हुए हैं। वहीं मेरठ विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप की स्तिथि बनी हुई है।…