बरेली : बरेली में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। युवक ने कर्ज चुकाने के लिए पत्नी को पड़ोसी दोस्त के हवाले कर दिया। पत्नी ने विरोध किया तो उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया। उसने पत्नी से दोस्त की बात मानने को कहा। पत्नी ने विरोध किया तो उसने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने जब पूरी घटना बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। इससे वह घायल हो गई। पीड़ित महिला ने पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…
Category: उत्तर प्रदेश
CM Yogi : अयोध्या में गरजे सीएम योगी, बोले- जो बाबर ने अयोध्या में किया वही संभल में हुआ, ऐसा ही बांग्लादेश में हो रहा है
अयोध्या : सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी में चार दिवसीय रामायण मेले का उद्घाटन किया। 5 से 8 दिसंबर तक सरयू तट पर स्थित राम कथा पार्क में गीत, संगीत और आध्यात्म की त्रिवेणी बहेगी। सीएम सुबह अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामायण मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। सीएम के जानकी महल ट्रस्ट में चल रहे विवाह समारोह में भी शामिल होने की संभावना है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुंडों के संरक्षण के बिना…
Sambhal Violence : संभल हिंसा के आरोपियों के पोस्टर चौराहों पर लगाने की तैयारी में जुटा प्रशासन, 400 उपद्रवियों की हुई पहचान, अब तक 2750 लोगों पर मुकदमा
संभल : जिला प्रशासन संभल हिंसा में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर चौराहों पर लगाने की तैयारी में जुटा है। 400 से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर उनके पोस्टर लगाएगा। शांति समिति की बैठक में पोस्टरों की संख्या तय की जाएगी। हिंसा मामले में सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। आपको बता दें कि प्रशासन ने संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। जिलाधिकारी राजेंद्र…
OBC : ओबीसी में शामिल हो सकता है वैश्य समाज, पिछड़ा वर्ग आयोग कराएगा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण
लखनऊ : वैश्य समाज को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके लिए अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने वैश्य जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने के अनुरोध पर सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत वैश्य जाति के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर का अध्ययन किया जाएगा। आयोग की शोध टीम 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक हरदोई…
Triple Talaq : सनकी शौहर ने दिया तीन तलाक, ननदोई के साथ हलाला का बनाया दबाव, 2018 से झेल रही उत्पीड़न
कानपुर : एक ओर जहां तीन तलाक़ के खिलाफ सख्त कानून बनाने का दावा किया जा रहा है वहीं मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद कानपूर का है जहां एक सनकी पति ने न सिर्फ अपनी बीवी को तीन तलाक़ दे दिया बल्कि अपने बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव बनाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने देवर के साथ हलाला करने के बाद दूसरी शादी करने को कहा। विरोध करने पर…
Saharanpur News : शादी के 7 साल बाद महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, चंद घंटो में गम में तब्दील हुई खुशियां, दो बच्चों की मौत
कभी ख़ुशी-कभी गम : कहावत है कि जब “ऊपर वाला देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है” ऐसा ही कुछ हुआ है सहारनपुर के सुमित सैनी के घर में हुआ है। जहां शादी के सात साल बाद घर में किलकारियां गुंजी हैं। सुमित सैनी की पत्नी ने एक दो नहीं बल्कि चार बच्चों को जन्म दिया है। नवजात शिशुओं में दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। लेकिन 7 साल बाद चार बच्चों की चार गुना खुशियां चंद घंटों बाद आधी हो गईं, यानी एक लड़की और एक लड़के…
Kisan Protest : पुलिस ने पश्चिमी यूपी से आए किसानों को बीच रास्ते में रोका, जमकर नोंक-झोंक और हंगामा, कई बड़े नेता किये नजरबंद
किसान आंदोलन : नोएडा में किसान आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे पश्चमी उत्तर प्रदेश के किसानों को पुलिस ने बीच रास्ते में आई चेकपोस्ट और अन्य स्थानों पर रोक लिया। जबकि कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। जिससे यहां के किसान और किसान नेता किसान आंदोलन में नहीं पहुँच पाए। ग्रेटर नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल से किसानों को हटाकर जेल भेजे जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने आज ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर महापंचायत बुलाई है। इसमें यूनियन नेता राकेश टिकैत के भी शामिल…
Vice President : माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी ने सरकार पर की सवालों की बौछार, बोले – मुझे समझ नहीं आ रहा है कि किसानो से वार्ता क्यों नहीं हो रही?
उपराष्ट्रपति : आज भी अपनी उपज की उचित कीमत के लिए किसान तरस रहा है। हम किसान को पुरस्कृत करने की बजाय उसका सही हक भी नहीं दे रहे हैं। किसान आंदोलन का आंकलन सीमित रूप से करना एक बड़ी गलतफहमी है। हम यह विचारधारा नहीं रख सकते कि किसान अपने आप थक जाएगा। जब कोई भी सरकार वादा करती है, और वह वादा किसान से जुड़ा हुआ होता है, तो उसे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। यदि कोई राष्ट्र किसान की सहनशीलता को परखने की कोशिश करेगा,…
Ineffective Bulldozer Action : यूपी का भू-माफिया मस्त, सरकार पस्त और किसान त्रस्त, भूमाफियाओं से कब मिलेगी निजात !
मेरठ : पश्चिमी यूपी के ज़िले मेरठ में भू-माफिया के सामने सीएम योगी का बुलडोजर पस्त नजर आता है। दरअसल दिल्ली गुहार लगाने आए कुछ किसानों ने बताया कि भू-माफिया अखिलेश गोयल और रमेश यादव ने स्थानीय किसान सुशील, विरेंद्र, जगत सिंह और बलजीत सिंह गांव नंगला ताशी, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ की जमीन जिसका खसरा संख्या 616 पर कब्जा करने की नीयत से उनकी न्यायालय के निर्देश पर बनाई गई दीवार को तोड़कर क़ब्जे की नियत से किसानों का खेती-बाड़ी का सामान और कृषि यंत्र फेंक दिए। जिसकी शिकायत पीड़ित…
Digital Arrest : फेमिना मिस इंडिया पश्चिम बंगाल को डिजिटली गिरफ्तार कर दो घंटे तक किया टॉर्चर किया, जेल भेजने की दी धमकी और ठग लिए 99 हजार
आगरा : फेमिना मिस इंडिया पश्चिम बंगाल शिवांकिता दीक्षित को सीबीआई अधिकारी बनकर फोन किया गया। उन्हें दो घंटे तक डिजिटली गिरफ्तार कर 99 हजार रुपये ठग लिए गए। उन्हें इस तरह धमकाया गया कि वे होश खो बैठीं और साइबर अपराधियों के जाल में फंस गईं। फेमिना मिस इंडिया पश्चिम बंगाल शिवांकिता दीक्षित को सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने दो घंटे तक डिजिटली गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग और बच्चों के अपहरण के लिए पैसे भेजने के नाम पर गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। घटना के…
