सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस ने खैर के पेड़ चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर बेसकीमती खैर की लकड़ी किसानों के खेतों से चुराकर औने-पौने दामों में बेच देते थे। गिरोह का सरगना पंजाब का: इस गिरोह का मुख्य सरगना पंजाब का रहने वाला है जो खैर के पेड़ों को चोरी कर पंजाब में बेचता था। कैसे हुआ खुलासा: 12 जून को थाना नकुड़ के गांव जैनपुर के निवासी जितेंद्र कुमार ने खेत से 4 खैर के पेड़ चोरी होने की…
Category: सहारनपुर
UP Politics News : यूपी में दलित वोटों पर होगा सियासी घमासान, चंद्रशेखर की जीत के बाद सभी पार्टियां सतर्क
सियासत : 2024 के चुनाव का रण खत्म होने के बाद केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बन चुकी है। नई सरकार ने अपने पुराने तेवर में विपक्ष को कोसना, घेरना और के.पी. मल्लिक अपने हिसाब से पुराने ढर्रे पर कामकाज शुरू कर दिया है। अब अगला राजनीतिक घमासान चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ नवंबर-दिसंबर में मचेगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की चर्चा अभी से राजनीतिक गलियारों में शुरू हो चुकी है। इसके लिए सभी पार्टियां अभी से…
Saharanpur News : सहारनपुर में कल सरसावा वायु सेना स्टेशन में होगा पहला एयर शो!
सहारनपुर : भारत 13 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर, वायु सेना स्टेशन सरसावा में पहली बार एक भव्य एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इस एयर शो में वायुसेना के आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल, सुखोई और जगुआर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। इनके साथ ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर, एएन-32 परिवहन विमान और डोर्नियर विमान भी शामिल होंगे। यह एयर शो कारगिल युद्ध में वायु सेना के योगदान और शहीद सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने का एक तरीका होगा।…
Saharanpur News : SOG ने बंगाल के तीन संदिग्धों को उठाया
सहारनपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र के हसनपुर चुंगी स्थित मंदिर शिव वाली गली में बंगाल के रहने वाले तीन संदिग्धों को एसओजी की टीम ने हिरासत में लिया है। इनके पास से कुछ दस्तावेज और सामान बरामद हुआ है। एसओजी को मिली जानकारी: एसओजी को सूचना मिली थी कि शिव मंदिर वाली गली के एक मकान में कुछ संदिग्ध लोग रह रहे हैं। बताया जा रहा था कि ये लोग दिन में इधर-उधर रहते हैं और रात जागकर बिताते हैं। एसओजी की टीम ने इनकी रेकी की और इनकी गतिविधियों…
Saharanpur News : सहारनपुर में जमीन पर फर्जी इकरारनामा और रंगदारी का मामला: 5 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव लंढौरा गुर्जर और चेहड़ी में महिला शाहरीन पत्नी स्व. नसीम की जमीन पर फर्जी इकरारनामा करने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। महिला के आरोप पर पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के नाम: घनश्याम पुत्र धर्मपाल सिंह (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) राधेश्याम पुत्र धर्मपाल सिंह (दोनों निवासी जंधेड़ा) जाकिर पुत्र नसीबू हारुन पुत्र नसीबू (दोनों निवासी अमरपुर) ईशहाक पुत्र अब्बास (निवासी मोहल्ला पीर माजरा थाना गंगोह) महिला का आरोप: महिला का…
Lok Adalat : राष्ट्रीय लोक अदालत 2024: सहारनपुर में 13 जुलाई को होगा आयोजन
सहारनपुर : माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, 13 जुलाई 2024 को सहारनपुर और जनपद की सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जनपद न्यायाधीश श्रीमती बबीता रानी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्नलिखित मामलों का निपटारा किया जाएगा: मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के वाद तलाक के प्रकरण को छोड़कर वैवाहिक वाद लघु शमनीय वाद भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के वाद एनआईएक्ट के वाद दीवानी वाद विद्युत अधिनियम के वाद एमवीएक्ट और…
Kawad Yatra : प्लास्टिक व पॉलीथिन से मुक्त रहेंगे कावड़ सेवा शिविर, महापौर ने कांवड़ शिविर संचालकों के साथ की बैठक
सहारनपुर : महापौर डॉ. अजय कुमार ने कांवड़ शिविर संचालकों से कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा शिविरों को पूरी तरह प्लास्टिक व पॉलीथिन मुक्त रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक व पॉलीथिन मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। यह न केवल हमारे लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी घातक है। इसके प्रयोग से बचना भी मानव सेवा और ईश्वरीय सेवा है। महापौर नगर निगम में आज कांवड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में कांवड़ शिविर संचालकों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।…
Saharanpur News : किसान की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान अपने ही खेत में मृत पाया गया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला भी दर्ज था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्या हुआ? गांव सराजपुर निवासी 68 वर्षीय किसान बलविंदर शुक्रवार शाम को अपने खेत में सोने गए थे। शनिवार सुबह जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें ढूंढने खेत पर गए। बलविंदर मक्का के खेत में बेसुध हालत में पड़े थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए…
Saharanpur Politics : सांसद के भतीजे ने उड़ाया संविधान कामज़ाक, पक्ष में उतरे सांसद चाचा इमरान मसूद
सहारनपुर : लोकसभा सत्र खत्म होने के बाद सहारनपुर लोकसभा से सांसद इमरान मसूद सहारनपुर पहुंचे और इमरान मसूद का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद इमरान मसूद मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने पहला सवाल भतीजे हमजा मसूद के संविधान का मजाक उड़ाने पर कर दिया सवाल सुनते ही सांसद भड़क गए और उल्टा पत्रकारों को ही खरी -खोटी सुना दी। और कहा कि वीडियो में कहां से संविधान का माखोल उड़ाया गया इसके अलावा बहुत विषय है संविधान हमारे लिए ग्रन्थ है और हम…
Paris Olympics : सहारनपुर की बेटी प्राची का पेरिस ओलंपिक के लिए चयन, बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद!
पेरिस ओलंपिक : यह सहारनपुर के लिए गर्व की बात है कि बेटी प्राची चौधरी का चयन पेरिस ओलंपिक के लिए हुआ है। उनके इस शानदार उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है। प्राची ने हमेशा से ही खेलों में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है और अब वह ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। प्राची की इस सफलता के लिए उनके परिवार, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। उनसे पदक जीतने की भी उम्मीद की जा रही है। यह निश्चित रूप से कहना…
