Saharanpur News : हिन्दू संगठन के नाम पर निर्दोष को गोकशी में फंसाने के लिए 50 हजार में की डील, गाय के कंकाल लेकर जाम लगाने वाला विष गिरफ्तार

Cow slaughterer from Hindu organisation arrested

सहारनपुर : गौरक्षा के नाम पर हिंदू संगठन चलाने वाले चौधरी विश कांबोज को पुलिस ने पशुओं के कंकालों के साथ गिरफ्तार किया है। हिंदू संगठन हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक ने 50 हजार रुपये लेकर न सिर्फ अंबाला हाईवे जाम किया था बल्कि गाय के कंकाल रखकर धरना भी दिया था। हिंदू योद्धा परिवार के संस्थापक ने अपने एक मुस्लिम दोस्त से गोकशी के झूठे केस में फंसाने के लिए 50 हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने जब हाईवे पर गाय के कंकाल रखने और सड़क जाम करने के…

Saharanpur News : घर से भागे प्रेमी युगल ने रस्सी पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, गंग नहर पुल पर लटके मिले शव

The loving couple committed suicide

सहारनपुर : सहारनपुर में होली से एक और प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ है। घर से भागे प्रेमी युगल ने रस्सी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी और प्रेमिका के शव गांव महेशपुर के गंग नहर पुल पर बने बीम के नीचे रस्सी पर लटके मिले। प्रेमी युगल के शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराई। उनकी पहचान नयागांव निवासी रवि और उजाला के रूप में हुई। पुलिस…

Holi Special : बरसी गांव में होली की अनोखी परम्परा, होली जलाने से जल जाते हैं भगवान् शिव के पैर, नहीं होता होलिका दहन 

Saharanpur News

सहारनपुर : रंगों के त्योहार होली को मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह लकड़ियों से होली बनाकर उसकी पूजा की जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में एक ऐसा भी गांव है जहां होली का दहन नहीं किया जाता। जी हैं जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर बसे बरसी गांव में होली के त्योहार को लेकर यह अनोखी परंपरा निभाई जा रही है। बरसी गांव में महाभारत काल से होलिका दहन नहीं किया जाता है। हालांकि, ग्रामीण और गांव के युवा रंग और गुलाल लगाकर…

Saharanpur News : 500 रूपये खोने पर युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल के बाद हरकत में आई पुलिस 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। थाना गंगोह इलाके में महज पांच सो रूपये के लिए दबंगों ने एक युवक को न सिर्फ निर्वस्त्र कर दिया बल्कि उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं युवक का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। हालांकि बेबश युवक दबंगों के हाथ-पाँव जोड़ता रहा लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई है। आपको बता दें की…

Saharanpur News : बीजेपी विधायक का प्रशासन पर गंभीर आरोप, बोले- पंचायत में निपट जाता मामला, जबरन पैमाइश करने पहुंचे एसडीएम, किसान ने लगा ली आग

BJP MLA accuses the administration

सहारनपुर : सहारनपुर के गांव सुल्तानपुर में किसान द्वारा आत्मघाती कदम उठाने पर नकुड़ से बीजेपी विधायक ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने घटना के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर के दौरान उन्होंने लखनऊ से डीएम-और एसडीएम सदर को पैमाइश करने से यह कह कर मना किया था कि इस मामले को पंचायत में निपटाया जा सकता है। दोनों पक्षों से इस बाबत बात हो चुकी है। बावजूद इसके एसडीएम सदर राजस्व विभाग की टीम और…

Farmer Sucide Attempt : किसान आत्मदाह के मामले में एसडीएम सदर पर गिरी गाज, SDM अकुंर वर्मा के साथ थानाध्यक्ष भी हटाए गए

Farmer Sucide Attempt

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना चिलकाना इलाके के गांव सुल्तानपुर में शनिवार को किसान के आत्मदाह के मामले में एसडीएम सदर पर गाज गिरी है। मंडलायुक्त ने एसडीएम अंकुर वर्मा को हटा दिया है। उनकी जगह मुज़फ्फरनगर से सुबोध कुमार को नया एसडीएम सदर बनाया गया है। एसडीएम अंकुर वर्मा को वेटिंग में रखा गया गया। इसके साथ ही थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव को भी हटा दिया है। वहीं उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 90 फीसदी जले किसान सरदार वेद प्रकाश को दिल्ली के…

Deoband News : वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में आंदोलन करेगी जमीयत उलेमा ए हिन्द, मौलाना अरशद मदनी ने किया एलान 

Deoband News

सहारनपुर : वक्फ बोर्ड बिल को लेकर जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने जंतर-मंतर पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने न सिर्फ सत्तारूढ़ भाजपा पर भड़ास निकाली है वहीं विपक्षी दलों को भी आड़े हाथ लिया है। उन्होने कहा कि जिम्मेदार पार्टियां इस्लाम के खिलाफ हैं वे चाहती हैं कि मुसलमानों को इस देश में रहने की इजाजत न दी जाए और हम इसके खिलाफ हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने वक्फ बोर्ड बिल पर बात की। इस दौरान मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि वक्फ…

Saharanpur News : जमीन विवाद में किसान ने आत्मदाह का किया प्रयास, प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में 70 फीसदी जला किसान 

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में जमीनी विवाद में एक किसान ने उस वक्त खुद को आग लगा ली जब प्रशानिक टीम विवादित जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी। थाना चिलकाना इलाके के गांव सुल्तानपुर में किसान ने तहसील अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद जहां मौके पर अफरा-तफरी मच गई वहीं प्रशानिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान में लगी को बुझाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किसान की…

Imran Masood : संभल सीओ अनुज चौधरी के ब्यान पर भड़के इमरान मसूद, बोले- बात सही लेकिन भाषाशैली गलत, होनी चाहिए कार्यवाई 

Imran Masood On Ram Mandir News 

सहारनपुर : रंगों के त्यौहार होली को सद्भाव से मनाने के लिए संभल के सीओ अनुज चौधरी के ब्यान के बाद जहां इस्लामिक जगत में आक्रोश देखा जा रहा है वहीं विपक्षी दलों ने भी अपनी रोटियां सेकनी शुरू कर दी है। सहारनपुर से लोकसभा से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सीओ अनुज चौधरी के ब्यान की न सिर्फ निंदा की है बल्कि अमर्यादित करार दिया है। वहीं तुगलग लेन के नाम को लेकर भाजपा सरकार की खामियां गिनाई। हालांकि अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली मिलन समारोह की अनुमति ना मिलने के सवाल…

New BSP Coordinator : बसपा सुप्रीमो ने भाई के आनंद बाद रणधीर बेनीवाल पर जताया भरोसा, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर बनाये जाने पर क्या बोले – रणधीर बेनीवाल 

New BSP Coordinator

सहारनपुर : बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय कोर्डिनेटर पद से हटा दिया है। इसके बाद मायावती ने चार प्रदेशों के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल को बहुजन समाज पार्टी में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उनके भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के पद से हटाकर रणधीर बेनीवाल पर भरोसा जताया है। इससे जिले के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखी जा रही है। वहीं राष्ट्रीय कोर्डिनेटर बनाये जाने पर रणधीर बेनीवाल ने बसपा सुप्रीमो का आभार व्यक्त…