विभाग में प्रमोशन तेजी से पूरा करने के निर्देश

चंडीगढ़, 8 फरवरी। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को विभाग में हर स्तर पर पदोन्नति तेजी से पूरा करने के आदेश दिए हैं।   सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कर्मचारियों की पदोन्नति जल्द करने सम्बन्धी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और आदेश दिए कि विभाग में क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर से सीनियर सहायक, आंगनवाड़ी वर्करों से सुपरवाइजर और सुपरवाइजर से सी.डी.पी.ओ के पदोन्नति के लंबित मामलों को पारदर्शिता के साथ जल्द निपटाया जाए।   उन्होंने बताया…

जरूरतमंदों के लिए रोजगार को बढ़ाना वक्त की मांग – स्पीकर

चंडीगढ़, 8 फरवरी। पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा है कि पंजाब के पशु पालन, मछली पालन, घोड़ा पालन, कुत्ता पालन और डेयरी सम्बन्धी पेशे अपनाने के इच्छुक नौजवानों/ किसानें को अलग-अलग रोज़गार पेशों के प्रति उत्साहित करना समय की बड़ी ज़रूरत है, क्योंकि वह अलग-अलग पेशे अपना कर अपना अच्छा जीवन निर्वाह करने के योग्य बन सकते हैं।  आज यहां अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों पशु पालन विभाग के अधिकारियों और गुरू अंगद देव वेटनरी एंड एनिमल सायंसिज़ यूनिवर्सिटी के उप कुलपति के साथ की मीटिंग के दौरान…

रिश्वत लेते मार्केट कमेटी का ऑक्शन रिकॉर्डर गिरफ्तार

चंडीगढ़, 7 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मार्केट कमेटी लुधियाना के नीलामी रिकॉर्डर (ऑक्शन रिकॉर्डर) हरी राम को 30,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी को अशोक नगर, स्लैम टाबरी, लुधियाना के रहने वाले सोनू, जो कि गिल कोआपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लुधियाना का सचिव है, की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि उनकी उक्त सोसायटी लुधियाना शहर में पड़ती मंडियों, मछली मंडियों आदि की सफाई का ठेका…

पशुओं में लम्पी स्किन से बचाने के लिए टीकाकरण मुहिम की तैयारी

चंडीगढ़, 7 फरवरी। पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि पशुओं के लम्पी स्किन से बचाव के लिए 25 लाख से अधिक गोवंशों को टीका लगाने के लिए व्यापक मुहिम 25 फरवरी से शुरू की जाएगी।  कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यहां विभाग के एसीएस विकास प्रताप के साथ अलग-अलग परियोजना और कामकाज की समीक्षा संबंधी बैठक के दौरान बताया कि इस बीमारी के किसी भी संभावित फैलाव की रोकथाम के लिए अब तीसरी बार गोट पॉक्स वैक्सीन को…

आतंकवादी लखबीर लंडा और हरविंदर रिंदा के तीन साथी काबू

चंडीगढ़, 7 फरवरी। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ( ए. जी. टी. एफ.) ने आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और लखबीर सिंह उर्फ लंडा के तीन साथियों को हरीके से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन, बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का और कुलविंदर सिंह उर्फ काला के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने उक्त आरोपियों से दो .32 कैलिबर पिस्तौलों समेत 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं और एक कार भी…

मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटरों के जरिए रोजगार के रास्ते खोलेगी सरकार

चंडीगढ़, 7 फरवरी। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटरों (एम.एस.डी.सीज.) का सही प्रयोग करके इनमें अधिक से अधिक नौजवानों को प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे युवाओं के कौशल को तराश कर उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खोले जा सकें।   यहां एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने सेक्टर स्किल काउंसिलों, ट्रेनिंग पार्टनर्स, इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और विभागों के अधिकारियों से सुझाव लिए, जिससे इन केंद्रों के सर्वोत्तम प्रदर्शन को सुनिश्चित बनाया जा…

अवैध कॉलोनियों पर पड़ी मान की नजर, बिल लाएगी सरकार

चंडीगढ़, 7 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में भविष्य में अवैध कॉलोनियां बनने से रोकने के लिए गैर कानूनी कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए अधिकारियों को बिल का मसौदा तैयार करने के आदेश दिए हैं। राज्य में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रेशन के लिए एन. ओ. सी. की शर्त खत्म करने के हालिया फैसले की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह आदेश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इस फैसले का मकसद आम जनता को सुविधा देना है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनाइजरों…

मान ने शुरू किया ‘आप’ की सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम

भांखरपुर (एसएएस नगर), 6 फरवरी। पंजाब निवासियों को उनके दरवाजे पर सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक अन्य नागरिक केंद्रित प्रयास करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य में ‘आप की सरकार, आप के द्वार’ कार्यक्रम शुरू कर दिया।इस स्कीम के तहत लोगों को सेवाएं देने के लिए गांव और मोहल्ला स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। यहां कैंप की शुरूआत करने के मौके पर इक्ट्ठ को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने आज के दिन को राज्य के इतिहास के लिए यादगारी दिन बताया क्योंकि अब लोगों को…

प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रेशन के लिए N.O.C. की शर्त होगी खत्म

चंडीगढ़, 6 फरवरी। पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने किसी भी किस्म की जमीन जायदाद की रजिस्ट्रेशन के लिए कोई ऐतराज नहीं सर्टिफिकेट ( एन. ओ. सी.) की शर्त खत्म करने का फैसला किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह फैसला जनहित में लिया गया है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों को किसी भी किस्म की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि इस फैसले के लिए कानूनी प्रक्रिया को पहले ही…

नेशनल डिफेंस कॉलेज के 16 अधिकारियों ने की राज्यपाल से भेंट

चंडीगढ़, 5 फरवरी। नेशनल डिफेंस कॉलेज के 16 अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब राजभवन में पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और राज्यपाल के बीच एक खुशनुमा माहौल में बातचीत हुई। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के योग्य मार्गदर्शन में देश के रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने नेशनल डिफेंस कन्सलटेटिव कमेटी के एक सदस्य के रूप में…